पटोरी प्रखंड क्षेत्र के जोरपूरा गांव में दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवक की मौके पर ही हुई मौत । जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम समस्तीपुर जिले के थाना क्षेत्र के गांव जोरपुरा गांव में दो बाइक की आमने-सामने में 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत एक गंभीर रूप से घायल। मृतक का पहचान गांव निवासी बल्ली पासवान के 25 वर्षीय पुत्र गोकुल पासवान के रूप में की गई है वहीं दूसरे युवक चकभेलि गांव का बताया जाता है । जबकि तीसरे युवक मौके से फरार हो गया हैं।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के पंजाबी गली 1 से पूजा कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उन्हें पहले कोरोना का टीकाकरण लेने बहुत ही डर लगता था। लेकिन जब लोगों को टीकाकरण लेते हुए देखा। तब जाकर उन्होंने कोरोना का टीकाकरण लिया

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से पूजा कुमारी, मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उन्हें अभी तक राशन कार्ड नहीं मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने राशन कार्ड में परिवार के तीन सदस्य का और अपने दो बच्चों का नाम जुड़वाना चाहती हैं .

विद्यापति नगर प्रखंड से छात्र किशन कुमार ने बताया कि सरकारी स्कूल में पठन-पाठन सही तरीके से नहीं हो पा रहे हैं।

 जिले के विभूतिपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कल्याणपुर दैंता पोखर स्थित चौक के समीप छापेमारी कर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी पाई है। पुलिस ने शराब के धंधे में दो युवक और तीन युवतियों को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।जिसमें रोसड़ा वार्ड 10 निवासी रामाशीष दास के पुत्र मनीष कुमार, वार्ड 9 निवासी राम विलास सहनी के पुत्र छोटू सहनी, वार्ड 3 निवासी अशोक साह की पुत्री मुस्कान कुमारी, गोलाघाट वार्ड 2 निवासी दिलीप सहनी की पुत्री सपना कुमारी और बेगुसराय के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी सुरेश महतो की पुत्री गुनगुन कुमारी उर्फ नीतू  ।प्रभारी थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 5-6 युवक-यवती स्टाइलिश बैग में शराब लेकर दैंता पोखर के समीप चौक पर खड़ा है और किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पुलिस बल को देखकर युवक-युवती खिसकने लगे। जिसे महिला पुलिस, चौकीदार व पुलिस पदाधिकारी ने खदेड़ कर पकड़ लिया गया। तलाशी के क्रम में युवक और युवतियों के अलग-अलग बैग में ऑफिसर चॉइस ब्रांड का अंग्रेजी शराब, 180 एमएल का टेट्रा पैक और किक स्ट्रांग बियर समेत 64.600 लीटर अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद हुई है।

मोहिउद्दीन नगर में स्थानीय थाना के द्वारा मंगलवार की देर रात ए एल टी एफ के टीम के द्वारा की गई छापेमारी में 7 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तार शराब कारोबारी को बुधवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सकरा प्रखण्ड अंतर्गत भरथीपुर एवं बरियारपुर पंचायत के वार्ड सदस्यो के बीच भरथीपुर पंचायत के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महमदपुर बनवारी में विद्यालय के डिजिटल कक्षा परिसर में आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम(भारत)के अर्घ्यम एवं वॉटर फोर पिपल कार्यक्रम अंतर्गत सभी वार्ड सदस्यो के बीच मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के दीर्घ कालीन अनुरक्षण नीति के तहत अभिलेखों के संधारण एवं उपभोक्ता शुल्क वसूली हेतु वार्ड सदस्यों में जागरूकता कायम करने को लेकर एवं कार्य में सहयोग हेतु उपभोक्ता शुल्क वसूली पंजी एवं उपभोक्ता शुल्क वसूली रसीद का वितरण। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आज नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आर‌.एस.बी इंटर कॉलेज काशीपुर समस्तीपुर के परिसर में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी अमित कुमार ने किया कार्यक्रम का संचालन पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पूसा पप्पू कुमार ने किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कर्पूरीग्राम के स्थानीय निवासी सह माकपा नेता का० राजाराम मोहन राय, मीरा देवी, रामजी सिंह कुशवाहा के साथ बैजू राय, रेखा देवी, जानकी देवी, मंजय कुमार समेत संपूर्ण बढ़िया बेलार- कर्पूरीग्राम शाखा बुधवार को एक सादे समारोह में भाकपा माले में शामिल हो गये. मौके पर दर्जन भर से अधिक लोगों ने खेग्रामस का भी सदस्यता लिए.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मोहनपुर एवं मोहीउद्दीननगर प्रखंड में जीविका दीदियो ने पौधरोपण को ले 8900 गड्ढे खोदे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।