समस्तीपुर जिला के पूसा प्रखंड के धर्मागतपुर बथुआ निवासी श्री आशुतोष शर्मा की पुत्री सर्वोदय उच्च विद्यालय वैनी पुसा की संगीत शिक्षिका सुश्री अमृता कुमारी ने बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ पूसा प्रखंड के शिक्षकों के चुनाव में जिला पार्षद के पद पर विजय घोषित हुई है| बताते चलें कि अमृता कुमारी अपने विद्यालय की स्काउट गाइड कैप्टन भी है और कई सारे सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर सामाजिक कार्यों में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अहम भूमिका निभा रही है| पिछले वर्ष 2021 में इनके अच्छे कार्यों के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने पटना के नृत्य कला मंदिर में सम्मानित भी किया था जिला पार्षद में इनके जीत के बाद शिक्षकों समाजसेवियों एवं बुद्धिजीवियों में हर्ष व्याप्त है| बिहार एनजीओ संघ के सचिव संजय कुमार बबलू रेलवे ट्रेड यूनियन के नेता संतोष कुमार निराला शिक्षक मंगलेश कुमार स्काउट गाइड के चितरंजन कुमार गांधी स्मृति केंद्र के गिरीश मिश्रा आशा सेवा संस्थान की अमित कुमार वर्मा आदि कई लोगों ने जीत पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा है शिक्षक संघ में नेतृत्व के रूप में इनकी भागीदारी से एक तरफ जहां संघ मजबूत होगा वहीं दूसरी तरफ शिक्षकों को समाज सेवा करने की भी प्रेरणा मिलेगी। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
लोगों की जागरूकता से ही खत्म होगा फाइलेरिया : भीबीडीसीओ
शहर में अतिक्रमणकारियों पर चलाया गया बुलडोजर
एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज पटना आएंगी. बीजेपी प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार द्रौपदी मुर्मू विशेष विमान सुबह करीब 10 बजे बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगी। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। एयरपोर्ट पर बिहार एनडीए के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल उनका स्वागत करेंगे. पटना एयरपोर्ट से निकलने के बाद द्रौपदी मुर्मू मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास एक अणे मार्ग भी जा सकतीं हैं. इसके बाद पटना के गांधी मैदान स्थित होटल मौर्या में कार्यक्रम है. यहां वे एनडीए के सभी सांसदों और विधायकों से मिलेंगी. यहीं दोपहर का खाना होगा. कहा जा रहा है कि द्रौपदी मुर्मू बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से भी मिल सकती हैं.
भारत सरकार के केंद्रीय वित्त विभाग के संयुक्त सचिव मनोज कुमार व केंद्रीय भूमि जलबोर्ड जल शक्ति मंत्रालय के वैज्ञानिक डा. सोमन के नेतृत्व में केन्द्रीय अधिकारियों की टीम ने सोमवार को सर्वोत्तम ग्राम पंचायत हरपुर बोचहा का जायजा लिया। केन्द्रीय टीम ने भारत सरकार के जल शक्ति अभियान (जल जीवन हरियाली) के तहत पंचायत में जल संरक्षण, जल संचय हेतु बनाए गए दर्जनों तालाब, पोखर, नहर- आहर, सोखता सहित पंचायत में लगाएं गए पौधारोपण आदि कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर केन्द्रीय अधिकारियों ने मुखिया प्रेमशंकर सिंह से योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केन्द्रीय वित्त विभाग के संयुक्त सचिव मनोज कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हरपुर बोचहा पंचायत ने जनउपयोगी योजनाओं को धरातल पर उतार कर विकास का आयाम स्थापित कर देश के अन्य पंचायतों के लिए नजीर पेश किया है। इस तरह का काम सभी पंचायत करें तो देश का पुराना गौरव हासिल कर सकता हैं। जल शक्ति अभियान के वैज्ञानिक डा. सोनम ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि पानी को बचाने के लिए हमलोंगो को आगे आने की आवश्यकता है। जिस तरह बच्चों के लिए दूध का महत्व है उसी तरह मानव जीवन में पानी का महत्व हैं। हम सभी मिलकर उसके बर्बादी को बचाये। इससे पहले मुखिया प्रेमशंकर सिंह ने आगत पदाधिकारियों को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। वहीं अधिकारियों ने प्रेमविहार मनरेगा पार्क में पौधारोपण भी किया। मौके पर मनरेगा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह, कार्यपालक अभियंता अवध कुमार सिंह, पीओ संजय कुमार सिन्हा, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाज सुधार अभियान का असर अब निचले स्तर पर समाज में भी होता दिख रहा है। अमूमन दहेज और महंगी शादी लोगों के स्टेटस सिंबल बन गई है। लेकिन अभी भी समाज में वैसे लोग हैं, जो गरीब असहाय लोगों की शादी भी करवा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्रेरित होकर दलसिंहसराय में जेडीयू नेता और समाजसेवी प्रशान्त पंकज 11 गरीब असहाय बेटियों की शादी कर कन्यादान करने का बड़ा पुण्य कर रहे हैं। वहीं इस शादी के गवाह के रूप में विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व सांसद रामनाथ ठाकुर सहित समाज के कई लोग भी मौजूद हैं। इन सभी लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कुमार के दहेज मुक्त शादी और समाज सुधार अभियान का असर समाज में भी हो रहा है। अब गरीब असहाय लोगों की शादियां भी समाज के लोग कराने में लग गए हैं। वहीं इस सामूहिक शादी के आयोजन के लिए जदयू नेता और समाजसेवी प्रशांत पंकज की क्षेत्र में जमकर प्रशंसा भी हो रही है। नेताओं ने भी कहा कि गरीब परिवार की बेटियों की सामूहिक शादी काफी पुण्य का काम है। पूरे समस्तीपुर जिले में इस सामूहिक शादी की चर्चा हो रही है।
जिला परिषद के जिला पंचायत संसाधन केंद्र में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण शिविर में नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य शामिल हुए। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष खुशबु कुमारी, उपाध्यक्ष अंजना कुमारी, अपर समाहर्ता विनय कुमार राय तथा जिला पंचायत राज पदाधिकारी अनुग्रह नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से किया। सभी पार्षदों को उनके कार्य की जानकारी देते हुए उसे बेहतर तरीके से निर्वहन की जानकारी दी गई। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उनके कर्तव्य व अधिकार की जानकारी मिली। इसके अलावा प्रमुख, उप प्रमुख एवं पंचायत समिति की शक्तियां, कार्य एवं दायित्व के बारे में जानकारी दी गई। उनके बीच मार्गदर्शन पुस्तिका का भी वितरण किया गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
किसी मोहल्ले में 10-20 लोगों का समूह जो किसी सामाजिक और आर्थिक उद्देश्य के लिए बनाया जाता है, स्वयं सहायता समूह कहलाता है। अधिकांश स्वयं सहायता समूहों का मुख्य उद्देश्य अपने सदस्यों के बीच बेहतर वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। ग्रामीण गरीबों के मध्य संगठन की भावना को सशक्त करना। समूह के सदस्यों में बचत की आदत डालना। सामूहिक निर्णय लेने की प्रक्रिया से जोड़ना।
मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में मारपीट की विभिन्न घटनाओं में सोमवार को कई व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इस क्रम में मोगल चक गांव में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको लेकर परिजनों ने उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मौके पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया मोगल चक की घटना में घायलों में महेश्वर राय, धनेश्वर राय एवं राज बब्बर कुमार के साथ अन्य महिलाएं इलाज रत हैं वहीं मोहम्मदी पुर की घटना में घायल व्यक्ति की पहचान मोहम्मदी पुर निवासी लखन साह के 35 वर्षीय पुत्र रोहन शाह के रूप में की गई है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आम गैरमजरूआ जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत मदूदाबाद पंचायत के वार्ड सात में आम गैरमजरूआ जमीन पर दबंगों के द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है गैरमजरूआ जमीन का खाता संख्या 221 एवं खेसरा 734 रकबा 5 कट्ठा 2 धूर कराने को लेकर वार्ड सदस्य टुनटुन राम ने अपने ग्रामीणों के साथ ग्रामीणों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन अंचलाधिकारी को सोमवार को सौंपते हुए उक्त जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु गुहार लगाई है उक्त आशय की जानकारी देते हुए वार्ड सदस्य ने बताया कि अतिक्रमण कारी का नाम सुरेश राम बुआ नरेश राम हैं जिन्होंने अवैध रूप से आम गैरमजरूआ जमीन को कब्जा कर लिया है जिससे ग्रामीणों में तनाव का माहौल है इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनके द्वारा सीओ साहब को आवेदन तो दे दिया गया है देखते हैं कि क्या कार्रवाई होती है?
