Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

भारत सरकार के “ वोकल फॉर लोकल ” विजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे ने एक स्टेशन एक उत्पाद योजना प्रारंभ किया है|इस योजना हेतु समस्तीपुर मंडल के 102 स्टेशनों पर विभिन्न प्रकार के उत्पाद प्रदर्शित/विक्रय किये जाने हेतु नामित किया गया है| इक्छुक कारीगर/बुनकर/शिल्पकार/स्थानीय प्रोसेस्ड/सेमी प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादक विक्रेता अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन प्रसाशन को अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं | उत्पाद की जानकारी हेतु नजदीकी स्टेशन मेनेजर/मास्टर से संपर्क किया जा सकता है अथवा दूरभाष संख्या 8102918776 पर संपर्क कर सकते हैं| चयनित स्थानीय उत्पादकों एवं शिल्पकारों को रेलवे प्लेटफार्म पर मात्र रुपया 1000/- की पंजीयन शुल्क की भुगतान पर 15 दिनों के लिए एक स्टॉल/कियोस्क मुहैया कराया जायेगा जहाँ वे अपना उत्पाद प्रदर्शित/विक्रय कर पायेंगे | एक आवंटित स्टाल पर अधिकतम 02 सेल्समेन रखने की इजाजत होगी। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

सम्राट अशोक रक्त सेवा समिति झंझारपुर के द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय महेशपुरा के प्रांगण में अपने 15 वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर अस्पताल मधुबनी ब्लड बैंक के चिकित्सा प्रभारी डॉ. बिनोद नारायण झा, सम्राट अशोक रक्त सेवा समिति झंझारपुर के सचिव आचार्य श्री ललित शास्त्री, कोषाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह,शिक्षक श्री चंद्रशेखर प्रसाद सिंह जी एवं पंडित श्री राम रूप महतो जी के द्वारा वैदिक मन्त्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलित करके किया गया

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने एक श्रोता से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की उनके क्षेत्र में सरकार द्वारा चल रहे नल जल योजना के द्वारा सभी को पानी नहीं मिल रहा है। इसलिए हमलोग पीने के लिए मिनरल वॉटर का प्रयोग करते हैं

दिग्गज कम्युनिस्ट का० रामदेव वर्मा को दो मिनट का मौन श्रद्धांजलि देने के साथ ही भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव का० दीपंकर भट्टाचार्य के संबोधन से विभूतिपुर के श्री कृष्ण विनोद पुस्तकालय पतेलिया में माले का जिला स्तरीय रातदिन का कार्यशाला शुरू हुआ.कार्यशाला को संबोधित करते हुए माले महासचिव का० दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता को बचाने के लिए धार्मिक उन्माद नही, धार्मिक सहिष्णुता भारत की पहचान और विरासत रही है. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

थोड़ी सी बारिश में शहर में कई जगहों पर जलजमाव की समस्या देखने को मिल रही है। इसका मुख्य कारण है नालियों की सफाई नहीं होना। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित होकर पत्रकार मोहम्मद जुबैर, मानवाधिकार कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ एवं आरबी श्री कुमार को गिरफ्तार किये जाने के खिलाफ भाकपा माले ने प्रतिरोध मार्च निकालकर गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग की। उक्त मांगों को लेकर भाकपा माले के झंडे, बैनर एवं मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां हाथों में लेकर कार्यकर्ताओं ने शहर के मालगोदाम चौक से मार्च निकाला

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता संजय कुमार ने जानकारी दी की आज जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र और कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन, नई दिल्ली के सहयोग से समस्तीपुर जिला के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत खालिसपुर गांव के मुस्लिम समुदाय जिनका आजीविका का मुख्य श्रोत बीड़ी बनाना है, इनके साथ उनके परिवार की किशोरियों का स्कूल में ठहराव तथा कम उम्र में होने वाली शादी से बचाव सहित कम उम्र में काम करने वाले बच्चों और उनके परिवार को ई-श्रम कार्ड बनवाने, मनरेगा अंतर्गत जॉब कार्ड, आयुष्मान भारत योजना अन्तर्गत सुविधा पाने के लिये नामांकन कराने हेतु बैठक किया गया। जिसमें कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन की सपोर्ट पर्सन दीप्ति कुमारी, चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर सब सेंटर, पटोरी की टीम मेम्बर अंजु कुमारी, बलराम चौरसिया और जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र की वीभा कुमारी और किरण कुमारी नें विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ाव के लिये लोगों को प्रेरित और जागरुक किया।

मंडल भंडार डिपो पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर में रेलवे अस्पताल द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया और सैकड़ों रेल कर्मियों का विपी शुगर अन्य जांच किया गया और स्वस्थ रहने का सुझाव दिया गया शिविर के मौके पर सहायक सामग्री प्रबंधक श्री नीरज निखिल जी, सी डी एम एस जी कृष्ण कुमार राय जी ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन कारखाना स्टोर ब्रांच समस्तीपुर उपाध्यक्ष संतोष कुमार निराला डॉ त्रिलोकी नाथ वर्मा जी फर्मासिस्ट अर्पण जी ज्योति कुमारी एवं अन्य रेल कर्मचारी उपस्थित थे।।