जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र में कालाजार उन्मूलन को लेकर दवाई का छिड़काव करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिया है। इसी क्रम में प्रखंड के जलालपुर पंचायत के वार्ड संख्या 1, 2, 3 और 4 में कालाजार से बचाव को लेकर दवाई का छिड़काव किया गया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इस छिड़काव का दायित्व तीन टीम को दिया गया है।
नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर अंतर्गत एकता युवा मंडल सैदपुर के द्वितीय वर्षगांठ के शुभ अवसर पर एकता युवा मंडल सैदपुर के द्वारा कल्याणपुर प्रखंड के पूजा सेवा सदन में द्वितीय स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक जयशंकर प्रसाद ने किया। कार्यक्रम का नेतृत्व एकता युवा मंडल संस्थापक मो० एजाज ने किया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव थे। अतिथि के रूप में बिहार एनजीओ संघ के सचिव संजय कुमार बबलू, जिला परियोजना अधिकारी निरजेश कुमार, जिप सदस्य रवि रौशन कुमार,डॉ मिथिलेश शिक्षिका अमृता कुमारी ट्रेड यूनियन नेता संतोष निराला आस वेलफेयर सोसाइटी के सचिव मनीष कुमार आदि उपस्थित थे। सभी सम्मानित अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर और केक काटकर शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि पप्पू यादव जी को मंडल संस्थापक द्वारा पाग चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।पप्पू यादव ने कहा की बेहतर समाज बनाने में समाज को आगे बढ़ाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर युवा लोग अपनी भूमिका को निभानी चाहिए। उन्होंने एकता युवा मंडल सैदपुर की काफी प्रशंसा किए। पप्पू यादव ने एकता युवा मंडल सैदपुर द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों की काफी सराहना किए। सभी अतिथियों को मोमेंटो से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले दर्जनों युवाओं को मोमेंटो मेडल तथा सर्टिफिकेट देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। एनजीओ संघ बिहार के सचिव संजय कुमार बबलू द्वारा एकता युवा मंडल के सभी सक्रिय सदस्यों को युवा समाज रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल विजेता, सिलाई कटाई प्रतियोगिता में अव्वल स्थान हासिल करने वाली युवतियों को अतिथियों द्वारा मोमेंटो मेडल तथा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। मौके पर एकता युवा मंडल अध्यक्ष आयुष कुमार, सचिव राजा कुमार,मंडल सलाहकार प्रदीप कुमार,नवीन कुमार रजक,राजेश सहनी,जयप्रकाश यादव,मंडल का मुख्य संरक्षक दिलीप कुमार पासवान,आदि उपस्थित थे | विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोनपुर रेल मंडल के डीआरएम नीलमणी ने अपनी अधिकारियों की टीम के साथ शनिवार को समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं एवं रेक प्वाइंट की समस्याओं व सुविधाओं को देखते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर भी डीआरएम को स्टेशन की विभिन्न समस्याओं से अगवत करा रहे थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिला के सबसे अच्छे कॉलेज समस्तीपुर कॉलेज का जानें इतिहास।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मोहनपुर ओपी पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत
गोनरदास उच्च माध्यमिक विद्याल, बिनगामा के प्रधानाध्यापक मनोज बने बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अनुमंडल अध्यक्ष। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
लनामि विवि में स्नातक प्रथम खंड कला, वाणिज्य व विज्ञान विषयों में छात्र-छात्राएं 26 जून से 15 जुलाई तक नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 16 से 20 जुलाई के बीच सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह निर्णय शुक्रवार को विवि में कुलपति प्रो. एसपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में कहा गया कि आवेदित छात्रों के नामांकन फॉर्म में यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो गई हो तो वे प्रतिष्ठा के विषय व चयनित कॉलेजों को छोड़कर अन्य प्रकार की त्रुटियों का ऑनलाइन निवारण 21 जुलाई तक कर सकेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से 23 जुलाई को नामांकन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की प्रोविजनल सूची जारी की जाएगी, जबकि 28 जुलाई को नामांकन के लिए प्रथम सूची जारी की जाएगी। चयनित छात्र 29 जुलाई से 13 अगस्त के बीच चयनित कॉलेजों में नामांकन ले सकेंगे, जबकि नामांकित छात्रों का वर्ग 16 अगस्त से शुरू होगा। स्नातक प्रथम खंड में नामांकन के लिए अभिभावक नोटरी से शपथ पत्र लेकर संबंधित कॉलेज के प्रधानाचार्य से आवेदन अग्रसारित कराकर कुलसचिव से काउंटर साइन कराकर ऑनलाइन अपलोड करेंगे। इससे पहले बैठक में स्नातक 2022-25 में नामांकन संबंधी पोर्टल एजेंसी द्वारा डेमो प्रदर्शित किया गया, जिसकी सदस्यों ने सराहना की। डेमो के प्रदर्शन के दौरान कुलपति व सदस्यों ने छात्रों के नामांकन के लिए कई सकारात्मक सुझाव दिए। समिति के निर्णयानुसार स्नातकोत्तर में चालू सत्र से सर्वाधिक आवेदन वाले कुल 14 विषयों में सीटों की बढ़ोतरी की घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान की गई। नामांकन समिति की बैठक में प्रतिकुलपति प्रो. डॉली सिन्हा, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. केके झा, वणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. बीबीएल दास, सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. जितेन्द्र नारायण, भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार सिंह, एमआरएम कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. रूपकला सिन्हा, एमएलएसएम कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रो. मंजू चतुर्वेदी, नामांकन परिवीक्षण समिति के सदस्य प्रो. अशोक कुमार मेहता व डॉ. जिया हैदर, मारवाड़ी कॉलेज से आनंद आदि उपस्थित थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
*खेग्रामस ने चलाया सदस्यता अभियान* *विकास योजनाओं में जारी मनमानी- भ्रष्टाचार पर रोक लगाने को लेकर होगा आंदोलन- सुरेन्द्र* *अग्निपथ योजना के खिलाफ 24 जून को समस्तीपुर में जय जवान-जय किसान आंदोलन में भाग लेंगे ताजपुर के किसान* *25 जून को समस्तीपुर के मालगोदाम चौक पर ऐपवा की जिला स्तरीय बैठक में ताजपुर से होगी भागीदारी* प्रखण्ड क्षेत्र के रामापुर महेशपुर एवं फतेहपुर में गुरूवार को खेग्रामस का सदस्यता अभियान चलाकर बड़ी संख्या में दलित- गरीब मजदूरों को खेग्रामस का सदस्य बनाया गया. अभियान का नेतृत्व माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, किसान महासभा के ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, ऐपवा के सोनिया देवी आदि ने किया. मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने संपूर्ण प्रखण्ड के सभी पंचायतों में अभियान चलाकर खेग्रामस का सदस्य बनाने की अपील उपस्थित कार्यकर्ताओं से की. उन्होंने 24 जून को किसान संगठनों के बैनर तले जिला मुख्यालय के स्टेशन चौराहा से अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग पर जय जवान- जय किसान आंदोलन में भाग लेने, 25 जून को मुख्यालय के मालगोदाम चौक स्थित माले कार्यालय में महिला संगठन ऐपवा की बैठक में ताजपुर के महिलाओं को भागीदारी दिलाने की अपील की.
विभूतिपुर नबालिक से दुष्कर्म से संबंधित महिला थाना में दर्ज मुकदमा सं०-37/22 के आरोपी हरिनंदन चौरसिया को पुलिस जल्द गिरफ्तार करने वरणा महिला संगठन ऐपवा आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगी. उक्त आशय से संबंधित जानकारी महिला अधिकार कार्यकर्ता सह ऐपवा जिला अध्यक्ष बंदना सिंह ने वृहस्पतिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
ततारपुर आँगनबाड़ी केंद्र पर बुधवार को राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत डॉ सुजीत कुमार के द्वारा 71 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई इस बाबत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मानकों पर खरा नहीं उतरने वाले 7 बच्चों को सीएचसी मोहिउद्दीन नगर में रेफर किया गया।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
