मोहनपुर स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को ओपी क्षेत्र के बोथनाला पुल से एक लावारिस कार को बरामद कर थाने ले आयी। इसकी जानकारी ओपी अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि बोथनाला से पूरब सड़क किनारे एक लावारिस कार खड़ी है, सूचना मिलते ही पुलिस उक्त स्थल पर पहुंचकर उक्त वाहन को बरामद कर लिया। बरामद वाहन पर नम्बर प्लेट नहीं है, पुलिस वाहन मालिक की पहचान करने में जुट गयी है

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से एजाज ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आयुष कुमार से बातचीत किया। आयुष ने बताया कि उनके घ में कुल 6 सदस्य है। आयुष ने कहा कि कोरोना संक्रमण से पूरा देश प्रभावित हुआ है। कोरोना के कारण कई लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ा था। कोरोना के लक्षण के बारे में भी उन्होंने बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है

पूर्व अभियंता स्वर्गीय निधि प्रकाश का पुण्यतिथि परिवार के लोगों ने मनाया। गौरतलब है कि समस्तीपुर जिले के पटोरी नगर परिषद अंतर्गत हसनपुर सूरत गांव के रहने वाले स्वर्गीय निधि प्रकाश शिवम का प्रथम पुण्यतिथि समारोह पर परिवार के लोगों ने पुष्प अर्पित किया। विदित हो कि हसनपुर सूरत टारा गांव के रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक देवकीनंदन प्रसाद के पुत्र निधि प्रकाश शिवम का विगत वर्ष पहले निधन हो गया था । उनके निधन से परिवार में भारी क्षति पहुंचा था। आज पूरे परिवार के लोगों ने एकजुट होकर निधि प्रकाश का पुण्य तिथि मनाया है । वही उनके परिवार के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा को शांति मिले इसको लेकर ईश्वर से प्रार्थना की।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के मोहद्दीनगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता चुन्नू कुमार ने सतेंदु कुमार भारद्वाज से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की वो कोरोना टीका का तीनों डोज लगवा चुके हैं। टीकाकरण के बाद उन्हें हल्का बुखार हुआ और किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।इसलिए वो लोगों से आग्रह करते हैं की कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीका जरूर लगवायें

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के प्रखंड क्लैम्पुर से नविन कुमार रजक मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानना चाहते हैं कि विकलांग पत्र बनवाने के लिए किन किन दस्तावेजों की जरुरत है

समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर प्रखंड क्षेत्र के मोहिउद्दीन नगर उत्तरी पंचायत के रहने वाली छात्रा सोनी कुमारी ने मेडिकल Neet की परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर क्षेत्र एवं प्रखंड का नाम रोशन की है, एक साधारण परिवार से आने वाली छात्रा सोनी कुमारी ने बताया कि मैं शुरू से ही पढ़ने लिखने में विशेष रूचि होने के साथ हमने शिक्षा की प्रारंभिक पढ़ाई स्थानीय स्कूल एवं कॉलेजों में ली। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मोहीउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के करीमनगर पंचायत के करीमनगर से एक महिला अपहरण मामले में पुलिस ने विनोद चौधरी उर्फ बिजली चौधरी एवं बबलू चौधरी को गिरफ्तार किया गया है मोहीउद्दीन नगर थाना अध्यक्ष उमेश कुमार पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला के पति ने थाना कांड संख्या 236/22 के तहत बबलू चौधरी शहीद 5 लोगों की नामजद करते हुए गिरफ्तार आरोपित को पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।