थाना परिसर मोहिउद्दीन नगर में शनिवार को भूमि विवाद से जुड़ी जनता दरबार का आयोजन किया गया , जिसमें भूमि विवाद से जुड़े हुए आवेदन प्राप्त हुए,मोहिउद्दीन नगर थाना अध्यक्ष , एवं अंचल पदाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन एवं राजस्व पदाधिकारी दानिश खाँ ने बताया कि इस दौरान फरियादियों से भूमि विवाद को लेकर 3 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें भूमि विवाद से जुड़े हुए प्रतिवेदनों को लेकर पक्ष एवं विपक्ष के आपसी सहमति के अनुसार भूमि से जुड़ी हुई विवाद को निष्पादन की गई ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर सब सेंटर शाहपुर पटोरी के द्वारा मोरवा प्रखण्ड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मौरा खुर्द के परिसर में खुला मंच का आयोजन किया गया। बच्चों को एक खुशहाल माहौल देने के लिए आयोजित खुला मंच कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी शिक्षक अजय कुमार राम एवं संचालन टीम मेम्बर बलराम चौरसिया नें किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

ख्यातिलब्ध सामाजिक संस्था भूमिका बिहार और टी डी एच, डैस्चर, जर्मनी के द्वारा बिहार के युवाओं के लिए युवा नेटवर्क के लैंगिक अधिकार पर क्षमता विकास हेतु राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होटल श्री इंटरनेशनल, मेन रोड, माड़ीपुर, मुजफ्फरपुर, बिहार में दिनांक 5-6 सितंबर को किया गया, जिसमें बिहार के भागलपुर, कटिहार, मुंगेर, समस्तीपुर सहित कई जिलों के सामाजिक संगठनों के चयनित युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

9 सितंबर को कल्याणपुर प्रखंड में तरंग मेधा उत्सव प्रतियोगिता में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय स्पेलिंग बीईई प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय मालीनगर की आठवीं कक्षा की छात्रा मालीनगर निवासी ईद मोहम्मद के पुत्री सानिया प्रवीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।सानिया के प्रखंड स्तरीय स्पेलिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर संकुल संसाधन केंद्र मालीनगर का मान बढ़ाया है। इधर मध्य विद्यालय मालीनगर के प्राचार्य जय शंकर प्रसाद,शिक्षक दिलीप पासवान,शिक्षक प्रदीप कुमार,कल्याणपुर के नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक मो एजाज, एकता युवा मंडल के अध्यक्ष आयुष कुमार, राजा कुमार, मोहम्मद यासीन, जयप्रकाश कुमार, अंकित कुमार नवीन कुमार रजक राजेश साहनी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से रमन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानना चाहते हैं कि कोरोना का तीसरा टीकाकरण कैसे लें

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के ग्राम मगरदही घाट के वार्ड संख्या 19 से मोहम्मद अकराब मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि उन्होंने कोरोना का तीसरा टीकाकरण लगवा लिया है

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के मगरदही घाट से मोहम्मद अरमान मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानना चाहते हैं कि कोरोना का दूसरा टीकाकरण कब मिलेगा

समस्तीपुर नगर निगम मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद का पद आरक्षित

मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के समस्त बाल विकास परियोजना के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड परिसर से मदुदाबाद चौक तक गुरुवार को राष्ट्रीय पोषण माह को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई।यह रैली महिला प्रवेक्षिका रजनी कुमारी,अनीता कुमारी के नेतृत्व में किया।उन्होंने ने बताया कि 30 सितंबर तक सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा गांवों में राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समस्तीपुर कॉलेज इकाई के द्वारा ‘स्टूडेंट को सेवा’ के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन विधिवत रूप से समस्तीपुर कॉलेज के बरसर डाॅ. मुकुंद कुमार, इतिहास विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. अभय कुमार, दर्शनशास्त्र के विभागाध्यक्ष राहुल मनोहर, डॉ. आकृति एवं मुलायम सिंह यादव ने की दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि हर वर्ष संगठन विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस या फिजियोथेरेपिस्ट दिवस को अद्वितीय विषयों के साथ मनाता है। इस वर्ष विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस-2022 की थीम “पुनर्वास और लंबी COVID-19” है। आश्चर्यजनक रूप से संगठन ने उस विषय के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है। वहीं डॉक्टर आकृति ने बताया कि हर वर्ष 8 सितंबर को विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस या विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस के रूप में चिह्नित किया जाता है। यह विशेष रूप से लोगों के मन में संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान में फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका के बारे में जागरूकता पैदा करने और लोगों को फिट रखने के लिए मनाया जाता है। गतिशीलता और आंदोलन के मुद्दों से जूझ रहे लोगों का इलाज करने के अलावा, दुनिया भर के भौतिक चिकित्सक रोगी को क्षतिग्रस्त कार्यक्षमता के बारे में सबसे प्रशंसनीय तरीके से शिक्षित करने का प्रयास करते हैं। ये लाइसेंस प्राप्त पेशेवर सभी आयु वर्ग के रोगियों के इलाज में शामिल हैं और दुनिया भर में बहुत से लोग हर साल इस प्रकार के उपचार से लाभान्वित होते हैं। आज, भौतिक चिकित्सा के क्षेत्र का उपयोग कई अलग-अलग चिकित्सा स्थितियों के उपचार के रूप में किया जाता है। कुछ स्थितियों में जहां भौतिक चिकित्सा का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है, वे हैं ऑस्टियोआर्थराइटिस, अल्जाइमर रोग, पीठ दर्द, पार्किंसंस रोग, मांसपेशियों में खिंचाव, बर्साइटिस, गुइलेन-बैरे सिंड्रोम, अस्थमा, फाइब्रोमायल्गिया, घाव, संधिशोथ, संतुलन विकार, जलन और अन्य दुर्घटनाएं। भले ही फिजियोथेरेपी का प्रमुख लक्ष्य दर्द से राहत है, यह कई अन्य लाभों के साथ आता है। जैसे तनाव में कमी, सहनशक्ति आदि। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।