बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के ग्राम खालिसपुर से शमीना खातून मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उनके घर में शौचालय की कोई भी सुविधा प्राप्त नहीं है

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के मोहद्दीनगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता सकलदीप कुमार ने चुन्नु कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की कोविड का दोनों टीका लगवाने के साथ बूस्टर डोज भी लगवा चुके हैं।कोरोना का टीका बिल्कुल सुरक्षित है। इसको लेने के बाद कोई शारीरिक परेशानी नहीं होती है।सभी लोगों को अफवाहों से दूर रह कर टीका की सभी डोज जरूर लेनी चाहिए।इसके साथ ही टीका लेने के बाद खान-पान का भी ध्यान रखें। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से सीमा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बता रही हैं कि उन्होंने कोरोना का दोनों टीकाकरण ले लिया है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण लेने के बाद उन्हें थोड़ा बहुत बुखार आया था। लेकिन दवाई लेने के बाद वह अब ठीक हैं

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि वह कोरोना का दोनों टिका ले चुकी है। लेकिन थोड़ा सा बुखार आया था, उसके वह दवाई का सेवन की अभी वह ठीक हैं

चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर बरगामा गांव से ठगों द्वारा गहने साफ करने के बहाने झांसा देकर गहने लेकर फरार होने का मामला सामने आया है।इस बाबत मालीनगर बरगामा निवासी विनोद शर्मा ने बुधवार को थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।आवेदन में बताया गया है की बीते मंगलवार को दोपहर अपाचे बाइक से दो लोग उनके घर आईएमसी कम्पनी का सेल्स मैनेजर बता कर आया और पत्नी व पुत्री को कम्पनी के सोना साफ करने के प्रोडक्ट के बारे में बता कर झांसे में ले लिया।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने एक ग्रामीण से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि गर्भवती महिलाओं को भी कोविड-19 से बचने हेतु टीका लगवाना बहुत जरूरी है। ये जो टीकाकरण का मुहीम सरकार द्वारा चलाया गया है वो बहुत ही अच्छा है। इससे किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

झारखंड के डालटेनगंज (पलामू) में 10-11 सितंबर को आहुत इनौस के राष्ट्रीय सम्मेलन में जिला के विभिन्न प्रखंडों से 14 प्रतिनिधि भाग लेंगे. प्रतिनिधि 9 सितंबर को 2-30 बजे समस्तीपुर स्टेशन से जयनगर- दानापुर एक्सप्रेस से पटना एवं पटना से पलामू एक्सप्रेस से डालटेनगंज प्रस्थान करेंगे. 5 नंवबर को सरायरंजन के गंगापुर हाट पर इनौस का एक दिवसीय जिला सम्मेलन होगा.इस आशय का निर्णय बुधवार को समस्तीपुर शहर के मालगोदाम चौक स्थित भाकपा माले जिला कार्यालय में इनौस जिला कमिटी की बैठक में लिया गया। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने उमेश कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि कोविड-19 टीका पूर्णता सुरक्षित है। टीका लगवाने के बाद कोई भी तरह का समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा लेकिन थोड़ी सी बुखार आ गई थी जो कि स्वतह ठीक हो गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विसनपुर बथुवापुर से ज्योति कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानना चाहते हैं कि कोरोना का तीसरा टीकाकरण कब मिलेगा

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के ग्राम बिसनपुर बथुवा से आरती कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानना चाहते हैं कि कोरोना का तीसरा टीकाकरण कब मिलेगा