समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड के थाना क्षेत्र के चौक के समीप बीते 16 जनवरी को सेंट्रल बैंक के समीप गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था जिस में घायल युवक की इलाज के दौरान दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में सोमवार की रात मौत हो गई मंगलवार की शाम एंबुलेंस से शव को चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा पंचायत के चौकसीमा गांव पहुंचा। मृतक युवक चौकसीमा निवासी स्वर्गीय राम आशीष महतो के पुत्र शंभू कुमार थे जिसको चार गोली शरीर में लगने के बाद परिजनों ने इलाज के लिए बीते 16 जनवरी को डीएमसीएच ले गए थे जहां डॉक्टरों के द्वारा 3 गोली निकाल दी गई थी शरीर में एक गोली रीड की हड्डी के पास फंसे रहने के कारण दरभंगा के एक निजी क्लिनिक में गोली निकालने के बाद मृतक शंभू कुमार की स्थिति गंभीर देखते हुए युवक के परिजनों ने अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली में इलाज के लिए ले गए और वहां भर्ती करवाएं मंगलवार को कल्याणपुर थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल समस्तीपुर भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी मृतक के बयान के आधार पर प्राथमिकता दर्ज कर ली गई थी

मोहिउद्दीनगर प्रखंड के बोचाहा पंचायत के ग्राम बोचाहा में बकरी खेत चड़ने को लेकर हुई बाद विवाद में भयंकर मारपीट के साथ मुकदमा दर्ज की गई उन्होंने बताया की खेत में मिर्ची तोड़ने के क्रम में खेत चड़ रही बकरी को लेकर शिवबालक चौधरी पिता धनेश्वर चौधरी, चुनमुन चौधरी ,बुलबुल चौधरी शिवबालक चौधरी राधा चौधरी पिता विनोद चौधरी ने कुंदन कुमार को वाद विवाद बढ़ते हुए कुंदन कुमार को लाठी डंडे से मारपीट कर अधमरा कर दिया गया वहीं पर कुंदन कुमार के पिता रामनाथ राय को भी बीच बचाव करते हुए लाठी डंडे के साथ उनके उपर प्रहार करते हुए सर फाड़ दिया गया, मारपीट करने के बावजूद अपनी दबंगता के कारण कुंदन कुमार पिता रामनाथ राय के घर पर जाकर घर की गेट को तोड़फोड़ करना साथ-साथ पालतू भैंस जानवर को पीटते हुए अपने घर ले आना, गाँव ली दबंग और वर्चस्व को लेकरगरीबों पर जुल्म ढा ही जा रही है जहां पर प्रशासन मूकदर्शक बन के देखती रहती है , वहीं पर कुंदन कुमार पिता रामनाथ राय ने नजदीकी स्थानीय हॉस्पिटल में इलाज के दरमियान बताया की आए दिन शिवबालक चौधरी हर किसी के ऊपर दबंगता एवं भय के माहौल में हर किसी के ऊपर जुल्म ढाते रहता है । साथ साथ गांव की महिला प्रेमशीला देवी ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि बीच बचाव को लेकर हमारे साथ शिवबालक चौधरी परिवार वालों ने मारपीट भी की है जबकि मेरे पति पूर्ण तरह से विकलांग है फिर भी लाठी-डंडे के साथ मारपीट की है ।

आज सबसे बड़ी समस्या गरीबी बन चुका है जिसका मुख्य कारण बेरोजगार है गरीबी होना भी एक अभिशाप बन चुका है सरकार खुद कोशिश कर ले लेकिन गरीबी दूर करने के लिए सरकार योजनाओं लाती रहती है जबकि यह योजना वहीं तक सीमित रह जाती है जहां तक सरकार की योजना पहुंचने चाहिए वहां पहुंच नहीं पाती है जिस कारण गरीबी की मार झेल रहे नौनिहाल बच्चे पैसे की दौड़ के होर में मजदूरी करने पर विवश हो जाते हैं जैसा कि सरकार का बाल अधिनियम के तहत 18 वर्ष से कम बच्चों को मजदूरी करने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा चुकी है फिर भी बच्चों का कहना है कि परिवार के लिए दो वक्त की रोटी के लिए अपने भविष्य को कुर्बान कर चुका हूं, उन्होंने कहा बताया कि 6 क्लास पढ़ने के बाद हमने पढ़ाई छोड़ कर अपने परिवार के लिए मजदूरी करने पर विवश हो चुका अब मैं आइसक्रीम बेचकर प्रतिदिन ढाई सौ से ₹300 देहारी के रूप में कमा कर परिवार को चला पाते हैं यह बात सोचना भी लाजमी है कि दोष सरकार की है या समय की मार की ।

समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत करीम नगर पंचायत आज कचरा प्रबंधन के जरिए पंचायत के 12 वार्डों में ग्रामीण स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ पंचायत बनाने हेतु आज घर घर जाकर कचरे को इकट्ठा की जा रही है, इसके लिए पंचायत के मुखिया रेखा देवी ने पहली बार प्रखंड के पहला पंचायत में अच्छी पहल लेकर एक स्वच्छता अभियान में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखने का काम किया गया है, कचरा इकट्ठा करने का मूल उद्देश्य ग्रामीण प्रवेश में रहने वाले ग्रामीणों को गंदगी से मुक्त करना साथ साथ कचरे से खाद बनाकर किसानों के खेत तक पहुंचाना यह भारत सरकार की योजना के क्रियान्वित के रूप में की जाएगी ।

नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर से संबंधता प्राप्त कल्याणपुर प्रखंड के गोपालपुर पंचायत में स्वामी विवेकानंद युवा क्लब के द्वारा शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर शिक्षक के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रशांत कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कल्याणपुर के मो० एजाज थे। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में एकता युवा मंडल अध्यक्ष आयुष कुमार, निशांत कुमार थे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके की गई। इसके उपरांत सभी अतिथियों के द्वारा केक काटा गया। कार्यक्रम में युवतियों के द्वारा गाना,भाषण तथा डांस किया गया।मौके पर छोटू कुमार,पंकज कुमार,प्रभात कुमार,सौरभ कुमार,विकाश कुमार आदि उपस्थित थे।

सरायरंजन विधानसभा अंतर्गत रायपुर चौक स्थित ब्रेनटेक्स कम्प्यूटर संस्थान में वार्षिक उत्सव सह प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रमुख श्रीमती विणा कुमारी, संस्थान के निदेशक देव कुमार शर्मा छात्र जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथि ने कहा कि कंप्यूटर ज्ञान के बिना शिक्षा अधूरा है। आने वाले समय में लोगों को आगे बढ़ने के लिए कंप्यूटर का ज्ञान होना जरूरी है। कार्यक्रम में संस्थान के बच्चों के द्वारा समाजिक कुरुतियों पर आधारित नाटक, भाषण,गायिकी एवं नृत्यों का शानदार,जानदार तथा मनमोहक नजारा पेश किया गया। इसके अलावे नाटक के माध्यम से लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान भारत सरकार द्वारा संचालित डिजिटल साक्षरता अभियान में सफल छात्र - छात्राओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। मौके पर राजद जिला महासचिव मुकेश झा,दयानंद दास, संजय झा, अहमद सर, चंदन कुमार समेत दर्जनों शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने सम्बोधित किया। अंत में संस्थान के सभी छात्रों को अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया...

विद्यापतिनगर में गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण दियारा क्षेत्र में लगे मक्का सहित मवेशियों के लिए लगाए गए चारा के खेतों में बाढ़ पानी का प्रवेश करने से, जिससे किसानों सहित मवेशी पालको में बेचैनी बढ़ गई है। वही पशुपालक अपने पशु को लेकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। साथ ही किसान आर्थिक नुकसान को लेकर चितित होने लगे हैं ।सुखाड़ के कारण धान की खेती काफी कम हुई है। किसानों में अब मकई की फसल डुबोने के कारण बेचैनी बढ़ने लगी है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से पिछले आठ दिनों से मवेशी पालक अपने अपने मवेशी को लेकर सड़क के किनारे या ऊंचे स्थल की ओर रहने को मजबूर हैं। जहां पर की मवेशियों के लिए चारा व भूसा मिल पाना भी काफी मुश्किल हो रहा हैं। कुछ दिन पूर्व जब गंगा का जलस्तर काफी घट गया था तो किसानों ने राहत की सांस ली थी कि सुखाड़ से फसल तो बर्बाद हो ही गया है कम से कम मवेशी को अच्छी तरह से पालकर आर्थिक उपार्जन करते हुए परिवार का भरण पोषण करेंगे। बताया कि खेतों में पानी प्रवेश करने पर मकई की फसल नहीं हो पाएगी व पशुओं को हरा चारा मिलने पर परेशानी होगी।

विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में आम के बगीचे में मंगलवार को एक युवक ने आम के पेड़ में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मवेशी के लिए चारा काटने जा रहे लोगों ने पेड़ से लटकते युवक के शव को देखकर सूचना ग्रामीणों व परिजनों को दी। सूचना पर शव को देखने ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर जुट गई। पेड़ से लटकते शव की पहचान सिमरी गांव निवासी स्व राम फरीक सिंह के 37 वर्षीय पुत्र उत्तम कुमार सिंह के रूप में की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय मृतक के घर मे कोई सदस्य नही था। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर घटना के चार घन्टे बाद मृतक की मां रीता देवी अपने बेटी व दामाद के साथ गांव पहुंची। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक युवक मानसिक रोग से दो वर्षों से पीड़ित था। युवक की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। मानसिक रोग से पीड़ित होने के कारण पत्नी छोड़कर चली गई। वहीं मृतक मां रीता देवी के साथ भी अक्सर मारपीट किया करता था। मारपीट के कारण मां भी घर छोड़कर अपनी बेटी के यहां रहती थी। मां व परिजनों के पहुंचने पर गांव के सरपंच पति सोफेन्द्र पासवान व चौकीदार बबलू कुमार के समक्ष घटना स्थल पर चार घन्टे बाद ग्रामीणों के सहयोग से लटकते शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें। 

मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत करीम नगर पंचायत के ग्राम नवादा निवासी जितेश कुमार टेंपो चालक जितेश कुमार टेंपो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हुए 2 साल पूर्व में जितेश कुमार टेंपो चालक का मोबाइल चोरी कर लिया गया था और चंपत हो चुका था, आज अचानक जितेश कुमार को उक्त चोर पर नजर पड़ते ही स्थानिय ग्रामीणों के सहयोग से उस चोर को पकड लिया गया, पुलिस को सूचित करते हुए प्रशासन मौके पर पहुंची मोहिउद्दीननगर प्रशासन ने उस चोर को अपने कब्जे में लेते हुए उसे पूछताछ करनी शुरू कर दी उक्त चोर चोरी की संदर्भ में कबूल करते हुए मोबाइल और साथ में ₹2000 की चोरी का कबूल की चोर की पहचान राजाजान पंचायत के निवासी सुरेंद्र पासवान के पुत्र लखविंदर कुमार उर्फ गीदड़वा के रूप में किया गया है उक्त चोर को प्रशासन कब्जे लेते हुए अपने साथ ले गई ।

मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के बीआरसी की नेतृत्व में उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुरसाहा में शिक्षकों का चहक कार्यक्रम के पहले चरण का चौथा दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड के 40 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम के तहत सरकारी विद्यालयों में पहली कक्षा के बच्चों को अब खेल खेल में शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा चहक कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज चौथा दिन की प्रशिक्षण में पर्यावरण पर प्रशिक्षण दी गई जिसमें ट्रेनर : धर्मेंद्र कुमार साहनी, दयानंद कुमार मेंटर : धीरज कुमार,स्कूल के प्रधानाध्यापक कबीरउद्दीन अंसारी के मौजूदगी में हुआ। ट्रेनर ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को किताबों का बोझ ना देकर खेलों के जरिए शिक्षा से जोड़ा जाएगा ताकि बच्चे स्कूल आए और उनकी मुस्कुराहट बनी रहे, इसलिए इस कार्यक्रम को चहक नाम दिया गया है। इस मौके पर प्रशिक्षण ले रहे शिक्षिका रूपम कुमारी रेनू कुमारी नीतू कुमारी ललिता कुमारी देवनी कुमारी रानी कुमारी राजीव कुमार शैलेंद्र साहनी एवं प्रशिक्षक शिक्षिका एवं शिक्षक थे मौजूद