आज 4 सितंबर को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने मोहीउद्दीननगर मोहनपुर एवं पटोरी प्रखंड के संयुक्त पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अन्दौर हाई स्कूल के प्रांगण में कॉमरेड अनिमेष यादव की अध्यक्षता में आज की कार्यक्रम आयोजित किया गया , 24 पंचायतों के पार्टी सदस्य एवं शाखा सचिव ने भाग लिये, मकापा विधायक दल के नेता कॉमरेड अजय कुमार ने संबोधित करते हुए lकहा कि महंगाई, वेरोजगारी, रेफ, हत्या, एवं अन्य कई समस्याओं के साथ देश का आम आवाम संकट में है, कर रही नफरत की राजनीति मोदी सरकार का देश की लोकतंत्र और संविधान को कमजोर कर रही है इसलिए आज भारत को बचाने की जरूरत है, उन्होंने आगामी 22 सितंबर को पटना में माकपा के द्वारा आयोजित कार्यक्रम भारत बचाओ रैली में मोहीउदीन नगर विधानसभा से हजारों की हजार मजदूर को चलने का आवाहन किया गया । मनोज प्रसाद सुनील ने भी संबोधित करते हुए कहा कि सरकार हमारी मांगों को अविलंब पूरा करें नहीं तो सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा । इस मौके पर पार्टी के कृष्ण देव पासवान अरुण यादव मदन मोहन दास रीता देवी मुखिया संघ के अध्यक्ष संजू कुमारी, रीता देवी, मुखिया अनिल पासवान , प्रोफेसर अनिल कुमार राय एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजुद थे ।

दियारा ईलाका में बाढ़ का पानी फैलने से अपने पशुओं के साथ पलायन को मजबूर पशुपालक जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत दियारा के विभिन्न इलाके में बाढ़ का पानी फैलने के वजह से पशुपालकों के समक्ष पशु चारे की व्यापक समस्या उत्पन्न हो गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के बिसनपुर बथुवा से लालू कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानना चाहते हैं कि कोरोना का तीसरा टिका कब मिलेगा

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के बिसनपुर बथुवा से आशा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानना चाहती हैं कि कोरोना का तीसरा टीका कब मिलेगा

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने आशा देवी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की वो कोरोना टीका का दोनों डोज सही समयावधि पर ले चुके हैं।इसके साथ ही बूस्टर डोज भी ले लिया है। टीका लेने के बाद कोई भी परेशानी नहीं हुई। जो लोग भी टीका लेने से डरते हैं। उन्हें अपने मन से हर तरह के भ्र्म को निकाल कर टीका की सभी खुराक सही समय पर जरूर ले लेनी चाहिए

वयोवृद्ध कामरेड सुखलाल यादव द्धारा पार्टी झंडोत्तोलन के बाद शहीदों को मौन श्रद्धांजलि, शहीदवेदी पर माल्यार्पण के साथ ही भाकपा माले का दो दिवसीय 10 जिला सम्मेलन शनिवार को मुख्यालय के कर्पूरी ठाकुर सभागार में शुरू हो गया.इस अवसर पर डेलीगेट दीर्घा का नाम दिवंगत डा० सुरेन्द्र प्रसाद सभागार, अतिथि दीर्घा का नाम रामसेवक राम मंच एवं सम्मेलन स्थल का नाम कामरेड रामदेव वर्मा नगर रखा गया है. खुला सत्र की अध्यक्षता माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार ने किया.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से लालू कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानना चाहते हैं कि कोरोना का तीसरा टीकाकरण कब मिलेगा

मोहीउदीन नगर प्रखंड के करीमनगर पंचायत में आज माकपा शाखा की बैठक की गई, आज की वैठक आशा देवी की अध्यक्षता में हुई । बैठक में माकपा के नेता कॉमo मनोज प्रसाद सुनील , लोकल कमिटी सचिव रामबाबू पासवान , लोकल कमिटी सदस्य अरुण यादव , भुनेश्वर पासवान ने संबोधित कर महंगाई , बारोजगारी एवं गरीबों को जमीन देने सहित संविधान बचाने को लेकर माकपा द्वारा 22 सितंबर 2022 को भारत बचाओ रैली पटना के गांधी मैदान में होने जा रहा है । उन रैली में शामिल होने का अपील माकपा नेता ने किया । उपस्थित करीमनगर पंचायत के माकपा शाखा ने निर्णय किया की गरीबों को बिना कोई वैकल्पिक व्यव्स्था किए करीमनगर सुरसर नदी पर बुलडोजर सरकार चलाएगी तो माकपा कार्यकर्ता बोल्डोजर नीति के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ेगी । बैठक में परवेज आलम , प्रोo अनिल कुमार राय , शांति देवी , सजमून खातून , गायत्री देवी आदि शामिल हुई। इस अवसर पर दर्जनों लोगों ने माकपा में शामिल हुए और पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों के आधार पर गरीब किसान मजदूरों को संगठित करने का भी निर्णय लिया गया ।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का बाढ़ प्रभावित क्षेत्र भ्रमण के दौरान आक्रोशित लोगों का विरोध प्रदर्शन। गौरतलब है कि समस्तीपुर जिले के उजियारपुर लोकसभा सांसद सह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय आज शनिवार को पटोरी प्रखंड क्षेत्र के धमौन निरंजन स्वामी परिसर में बाढ़ प्रभावित रूबरू हुए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर जिले के मोहीउद्दीन नगर, मोहनपुर प्रखंड से गुजरने वाली गंगा नदी की जलस्तर को लेकर आज कई दिनों से स्थिरता के साथ आज 3 अगस्त को 47. 40 पर स्थिरता बनी हुई थी, जबकी शाम 6:00 बजे तक घट कर 47 . 24 सेंटीमीटर जलस्तर नीचे आ गई है, जबकि 12 घंटे के अंतराल में 16 सेंटीमीटर की जलस्तर में कमी पायी गई है , फिर भी खतरे के निशान से अभी भी गंगा नदी 174 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है, प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडल दलसिंहसराय के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से जितेश रंजन ने बताया कि कल रात से आज शाम तक की गंगा नदी की जलस्तर में 16 सेंटीमीटर की कमी हुई है और आगे भी कमी होने की संभावना है ।