बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के पंचायत बिसनपुर बथुवा से अंजलि कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि कोरोना का दोनों टीका लगवा लिया है। तीसरा टीकाकरण कब मिलेगा
नियमित टीकाकरण कुरियर विभूतिपुर में विभिन्न मांगों को लेकर सभी कुटिया हड़ताल में। मांग इस प्रकार है। ग्रीन-चैनल- टेली वैक्सीन कार्य का बकाया मानदेय भुगतान करे। बकाया जुलाई 07 ,अगस्त 2022 है। कोविड टिका करण के किये गये कार्य माह मई, जुन, जुलाई अगस्त 2.022 तक का बकाया मानदेय भुगतान नहीं किया गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकरी के द्वारा बार-बार कहा जा रहा है कि सभी कुरियर को हटाकर उसपर FIR दर्ज करा देंगे। जब भी हम लोग बकाया मानदेय माँग करते है तब- तब प्रभारी द्वारा हटाने तथा FIR दर्ज कराने एवं धमकी देते है तथा कमीशन का भी मांग करते हैं। जबकी हमलोगो को सरकार के द्वारा मात्र 90.00 प्रति वैक्सिन कैरियर के हिसाब से भुगतान किया जाता हूँ जो मजदूरी से भी कम है। इसी को लेकर हमलोग को जब तक सभी तरह का भुगतान तथा कुरियर को हराने तथा FIR कि धमकी देना बंद नहीं करते हैं तब तक हमलोग हड़ताल पर रहेंगे। अंजनी कुमार पाण्डेय, विश्वनाथ महतो,रामाधार महातो , राम उदगार राम,शिवनारायण महती, विनोद कुमार भगत, रामउदगार सिंह, राजेश कुमार, सुधार कुमार।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के पंचायत बिसनपुर बथुवा से सुमन देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उन्होंने कोरोना का दोनों टीका ले लिया है। लेकिन तीसरा टीकाकरण कब मिलेगा
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के पंचायत बिसनपुर बथुवा से सुमन देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि कोरोना का दोनों टीका लगवा लिया है। तीसरा टीकाकरण कब मिलेगा
धमौन निरंजन स्वामी मंदिर परिसर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की आगमन। समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर विधानसभा क्षेत्र के धमौन निरंजन स्वामी मंदिर के प्रांगण में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय जी के आगमन के साथ मंच पर विराजमान स्थानीय नेता विधायक राजेश कुमार सिंह पूर्व मुखिया विजय राय मुखिया रणधीर राय एवं अन्य गणमान्य नेताओं ने एक एक करके किसानों के हित में कई वर्षों से चली आ रही किसानों की जल निकासी मांग को लेकर अपना अपना वक्तव्य रखा एवं अन्य कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई , साथ-साथ स्थानीय जनता ने अपने सांसद नित्यानंद राय ने पूर्व में दिए गए वादों को पूरा न करने पर जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा ।
बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना के आदेश कबअनुसार उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पचरुखी में तरंग मेधा उत्सव 2022 का आयोजन प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में किया गया।यह प्रतियोगिता दो चरणों में किया जाना है जिसके प्रथम चरण में सांस्कृतिक एवं अकादमिक एवं द्वितीय चरण में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जानी है। आज जूनियर संवर्ग में वर्ग 6 से 8 एवं सीनियर वर्ग में वर्ग 9 एवं 10 के छात्र छात्राओं के बीच 6 विधाओं में से 3 बीधा यथा पेंटिंग,क्विज, क्रॉसवर्ड (हिन्दी) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय स्तर पर चयनित छात्र- छात्रा को प्रखंड स्तरीय तरंग मेधा उत्सव में सम्मिलित होना है। इस आयोजन की जानकारी गूगल फॉर्म भरकर प्रत्येक विद्यालय को देने हेतु निर्देशित किया गया था एवं व्हाट्सएप ग्रुप पर फोटोग्राफ्स भेजने को आदेशित किया गया था। मौके पर शिक्षक शिवनाथ चौधरी,राशदा फर्रुख, रेनू कुमारी, कुमारी रेनू, इंदिरा कुमारी, विमल कुमार साह,कंचन कुमारी आदि ने कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग दिया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर जिले में शुक्रवार की दोपहर से बारिश होने से लोगो को गर्मी से राहत तो मिली।लेकिन चकमेहसी क्षेत्र के लोगो के समक्ष सड़क पर पानी लग जाने से आवागमन में समस्या होने लगी है। चकमेहसी क्षेत्र की मुख्य सड़क चकमेहसी से कुशियारी,सैदपुर से सौखौरा सहित ग्रामीण सड़को पर बने गड्ढे में पानी लग जाने से आवागमन में लोगो को परेशानी हो रही है।वही मालीनगर पंचायत के वार्ड संख्या 8 नया टोल से ठहरा चौक तक जाने वाली मुख्य सड़क पर पानी लग गई है।जिससे आस पास के लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय समाजसेवी विक्की साह ने बताया की हल्की बारिश होने पर ही यहां सड़क पर पानी लग जाता है।सड़क किनारे पानी के निकासी के लिए नाला नही होने से पानी जमा रहता है।जिससे स्थानीय लोगो को सड़क पर निकालना भी मुश्किल बन जाता है।वही पानी के सरण होने से बदबू बना रहता है।जिससे लोगो को मुश्किल होती है।स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बार बार शिकायत करने के बाबजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।सिर्फ शिकायत करने पर आश्वासन ही दिया जाता है।जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है।लोग गंदी पानी में हेल्कर पैदल चलने को विवश है।
पटोरी प्रखंड के स्थनीय मध्य विद्यालय हसनपुर परिसर में तरंग मेघा उत्सव समारोह आयोजित किया गया. गौरतलब है कि समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय राजकृत मध्य विद्यालय हसनपुर सूरत परिसर में तरंग मेघा उत्सव आयोजित किया गया था। बताते चलें कि संस्कृतिक एवं अकादमिक में कुल 6 कैटेगरी यथा, सामान्य क्यूज , निबंध, आशु भाषण, स्पेलिंग बी कंपटीशन प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का निर्णायक की भूमिका दीपक कुमार, ब्रजभूषण प्रसाद सुमन ,सुप्रिया, अनामिका कुमारी के देखरेख में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में क्यूज में पंकज कुमार एवं आदित्य राज , निबंध प्रतियोगिता में सुहानी कुमारी, आशु भाषण में शुभम कुमार, पेंटिंग प्रतियोगिता में रिचा कुमारी, स्पेलिंग बी में आयुष कुमार ने बाजी मारी सभी चयनित छात्र-छात्राओं को विद्यालय की ओर से प्रमाण पत्र व पुरस्कार दिया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
दिनांक 01 सितंबर 2022 को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव के दरियापुर टोला निवासी पत्रकार दीपक कुमार के घर में अंधेरा होते हीं राजा राम महतो, अमित कुमार, सीता देवी एवम सुनीता देवी के द्वारा 150000 नगद, सोना के जेवर आदि लूटने की घटना को अंजाम दीया गया। लूटपाट का विरोध करने पर उनकी मां सुनैना देवी के साथ मारपीट की, घायल अवस्था में उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया जिससे उनकी जान बच पाई। घटना की खबर सुनते हैं समस्तीपुर सदर अस्पताल में पत्रकार और सामाजिक संगठनों के लोगों और राजनीतिक दलों के नेताओं का आना-जाना शुरू हो गया|विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर समाहरणालय सभागार में गुरुवार को शिक्षा विभाग की समसामयिक पत्रिका अंजोर का विमोचन किया गया। ग्रामीण विकास मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार, विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार, विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन, विधायक वीरेंद्र कुमार, डीएम योगेन्द्र सिंह, एसपी हृदयकांत सहित अन्य पदाधिकारियों ने पत्रिका का विमोचन किया। मौके पर बताया गया कि शिक्षा विभाग समस्तीपुर की समसामयिक पत्रिका अंजोर के प्रवेशांक का विमोचन किया गया। पत्रिका के प्रवेशांक में कहानी, कविता, आलेख सहित कई अन्य विधाओं की रचनाओं को शामिल किया गया है। पत्रिका के संपादक एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एसएसए) मानवेन्द्र कुमार राय ने बताया कि पत्रिका के प्रकाशन से जिले के स्कूलों में रचनात्मक गतिविधियों व नवाचारों को बढ़ावा मिलेगा। ज्ञात हो कि शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम ने शैक्षणिक पत्रिका के प्रकाशन का निर्देश दिया था। इसी क्रम में शिक्षा विभाग ने उक्त पत्रिका का प्रकाशन किया है। इस पत्रिका के मुख्य संरक्षक डीएम योगेंद्र सिंह, संरक्षक डीईओ मदन राय एवं संपादक डीपीओ एसएसए मानवेन्द्र कुमार राय हैं। पत्रिका के संपादक मंडल सदस्यों में प्रधानाध्यापक अनंत कुमार राय, अखिलेश ठाकुर, ब्रजदेव बली प्रसाद वर्मा, सौरभ कुमार तथा शिक्षक गगन कुमार शामिल हैं। वहीं तकनीकी सहयोग डॉ चंदन कुमार, मनीषचन्द्र प्रसाद ने तथा आवरण सज्जा पंकज कुमार सिन्हा ने किया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
