मोहिउद्दीननगर प्रखंड कार्यालय के पंचायत समिति सभागार भवन में ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को पंचायती राज अधिनियम के तहत व्यवस्था का उद्भव एवं विकास कार्यों का 73वां संशोधन राज अधिनियम वार्ड सभा तथा डब्ल्यू आईएमसी का गठन एवं दायित्व एसएफसी के द्वारा ग्राम पंचायतों के लिए कार्यों का आवंटन ग्राम पंचायत विकास योजना ग्राम पंचायत धारा 11 से 33 ग्राम पंचायत की स्थाई समितियां एवं अन्य पंचायती राज अधिनियम के बारे में प्रशिक्षण दिया गया, प्रशिक्षण का समय सीमा को लेकर 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक सारे ग्राम वार्ड सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें चाय पानी और भोजन शामिल था।

कल्याणपुर प्रखंड के मनरेगा भवन परिसर में गुरुवार को नव निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य, वार्ड सदस्यों को तीन दिवसीय गैर आवासीय उन्मुखीकरण परीक्षण कार्य करण का बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर व प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अरुण कुमार के द्वारा शुभारंभ किया गया ।जिसमें गुरुवार को बेलसंडी, चकमेहसी ,ध्रुव गामा, गोपालपुर पंचायत के नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य, वार्ड सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत ग्राम सभा, निगरानी समिति, ग्राम पंचायत ,स्थाई समिति की कई योजना की जानकारी को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है। वही इस संबंध में बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने बताया कि 1 महीने तक यह प्रशिक्षण विभिन्न पंचायतों के वार्ड सदस्यों को दी जाएगी। वही मौके पर तकनीकी सहायक राजा कुमारी, लेखापाल रतन कुमार झा, कार्यपालक सहायक मनोज राम, पवन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

मोहीउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र के प्रखंड शिक्षा केंद्र पर आज से प्रारंम्भ हो रही शिक्षा विभाग के द्वारा पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत एक वर्ग से 5 वर्ग की शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को चहक कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई है, प्रशिक्षण के लिए तीन स्कूलों को चयनित करते हुए उच्च विद्यालय कल्याणपुर बस्ती, मध्य विद्यालय कुशवाहा, एवं अल्फा विद्यालय मोहिउद्दीनगर, के शिक्षक एवं शिक्षिका को प्रशिक्षु श्रीमती सीमा एवं तुलसी रानी ने उन्मादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के बारे में प्रशिक्षण दी गई, जिसमें आधुनिक एवं कला के माध्यम से 1 वर्ग से 5 वर्ग तक विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई कराया जा सके, साथ में मेंटर प्रदीप पांडे प्राथमिक शिक्षक थे मौजूद ।

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बुधवार की देर रात समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग के गोपालपुर रामपुरा डाक गाछी के ईसार पेट्रोल पंप के डाक गाछी के समीप तेज रफ्तार ट्रक सामने आ जाने की वजह से कल्याणपुर थाने की एस्कॉर्ट गस्ती गाड़ी पलट गई। जिससे 3 पुलिस जवान सहित एक पुलिस पदाधिकारी घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में कल्याणपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी को सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया। मामले में पुलिस कर्मियों का बताना है कि पुलिस जीप दरभंगा से समस्तीपुर की ओर जा रही थी। इसी क्रम में तेज रफ्तार एस्कॉर्ट गाड़ी मोरानी पर यू टर्न के क्रम में सामने से ट्रक आ जाने से अनियंत्रित होकर समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग के सड़क किनारे छोटी पुलिया के समीप पलट गई। जिसमें सभी घायल हो गए ।घायलों में एएसआई धीरज (47 वर्ष), अशोक कुमार पुलिस दल के चालक( 24 वर्ष) ,होमगार्ड के सिपाही बैद्यनाथ मंडल (52 वर्ष), सूरज नारायण महतो (54 वर्ष ) शामिल है।वही इस संबंध में पीएसी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके ठाकुर ने सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। वही इस संबंध में थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि पुलिस वाहन चालक अशोक कुमार एसआई धीरज कुमार को काफी चोटें आई हैं। जिनकी इलाज सदर हॉस्पिटल समस्तीपुर में जारी है। गंभीर रूप से घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। वही होमगार्ड के दोनों जवान को हल्की चोटें आई थी।जिनको प्राथमिक उपचार के बाद छोर दिया गया।

समस्तीपुर जिले के मोहीउद्दीन नगर प्रखंड से गुजरने वाली गंगा नदी 31 अगस्त के 12:00 बजे दोपहर से अभी शाम 6:00 बजे तक गंगा नदी की जलस्तर में स्थिरता बनी हुई है, जबकि शाम 6:00 बजे तक गंगा नदी की जलस्तर में 47.40 से० मी ॰ बरकरार है, जो खतरे के निशान से अभी भी 190 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है, प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडल दलसिंहसराय के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से जितेश रंजन ने बताया कि 36 घंटे के अंतराल में गंगा नदी के जलस्तर में कोई वृद्धि नहीं हो पाई है, आगे कुछ कहा नहीं जा सकता ।

समस्तीपुर मोहद्दीनगर प्रखंड क्षेत्र से आने वाले पंचायत समितियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर सारे पंचायत समिति आज मोहद्दीनगर प्रखंड परिसर में आपातकालीन बैठक की गई। उन्होंने बताया की मोहद्दीनगर प्रखंड में आने वाले दियारांचल क्षेत्र के कई पंचायत बाढ़ से प्रभावित है, जहां पर 31 अगस्त को जिला से आए हुए आला अधिकारी, जिला आपदा प्रभारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी साथ में अन्य पदाधिकारियों ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को दौरा किया, भ्रमण करने के पश्चात बाढ़ से संबंधित विषयों पर कोई निर्णय नहीं दे पाए, इसलिए आज प्रखंड के सारे समिति सदस्य प्रखंड अंचल पदाधिकारी को ज्ञापन देकर आपदा के तहत बाढ़ से प्रभावित पंचायतों को अविलंब सरकारी तौर पर बाढ़ ग्रस्त घोषित कि जाए, और तत्काल आपदा के तहत बाढ़ प्रभावित जनता ओं को सरकारी सेवा से मुहैया कराया जाए, इस मौके पर पंचायत समिति मुकेश कुमार सिंह चौहान , पंचायत समिति मनोज कुमार सिंह, पंचायत समिति जीतू सिंह, चुल्लाई पासवान, जितेंद्र सिंह, सोनू चौधरी, निर्दोष यादव एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधि थे मौजूद ।

विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या दस में मंगलवार की देर रात वयोवृद्ध किसान बलदेव गिरि की गोली मारकर हत्या किए की घटना के दूसरे दिन गुरूवार को वरीय भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी ने मृतक के घर पहुंच स्वजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने हत्या की इस घटना को अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे प्रशासनिक विफलता करार दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कल्याणपुर पंचायत के निरीक्षण करने पहुंचे एसडीसी स्नेहा कुमारी ने कल्याणपुर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र, पीडीएस दुकान सहित गली नाली सड़क, नल जल योजना का भी निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने मौके पर कई निर्देश दिए।वही बिरसिंहपुर पंचायत का निरीक्षण बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने किया। जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 178 के कई महीनों से बंद रहने के कारण इसकी रिपोर्ट जिला अधिकारी की पोर्टल पर अपलोड करने की बात कही।

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर खजूरी पंचायत के हसनपुर कीरत गांव में आपसी विवाद में चाकूबाजी में एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान राम पुकार पासवान के पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है । जिसे परिजनों के द्वारा कल्याणपुर पीएसी में इलाज कराने के दौरान परिजनों ने कल्याणपुर थाने में लिखित आवेदन देकर गांव के ही 3 लोगों के विरुद्ध आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। वही इस संबंध में थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि आवेदन पड़ा है। आवेदन के आलोक में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

समस्तीपुर जिले में विधि व्यवस्था प्रबंधन को बेहतर रखने में थानेदारों की महत्ती भूमिका होती है, और इसी में माहिर आरक्षी निरीक्षक सह मुफस्सिल थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा, नगर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौड़ी एवम कल्याणपुर थानाध्यक्ष गौतम को जदयू जिला महासचिव लाल बाबू महतो ने सम्मानित किया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।