आज दिनांक 31 अगस्त 2022 को जिलाधिकारी, श्री योगेंद्र सिंह (भा०प्र०से०) द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान ताजपुर प्रखंड के मुर्गिया चौक स्थित Dura-tech Cement Pvt. Ltd की निर्माणाधीन फैक्ट्री का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में अभियंताओं द्वारा बताया गया कि सितंबर 2023 तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के अंतर्गत राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कल्याणपुर प्रखंड के मालीनगर ग्राउंड में एकता युवा मंडल सैदपुर के द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन मंडल के सलाहकार राजेश साहनी ने किया । कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कल्याणपुर के मो० एजाज व अध्यक्षता नवीन कुमार रजक ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकीय कृष्णदेव +2 उच्च विद्यालय मालीनगर शिक्षक दिलीप कुमार पासवान, विशिष्ट अतिथि मध्य विद्यालय मालीनगर के प्राचार्य जयशंकर प्रसाद, अतिथि शिक्षक अकबर अंसारी मौजूद थे। युवा शक्ति क्लब मालीनगर कल्याणपुर और महादेव युवा क्लब मतलूपुर मुजफ्फरपुर के बीच मुकाबला हुआ जिसमें महादेव युवा मंडल मतलुपुर विजेता हुआ। मैच रेफरी सह एंपायर एकता युवा मंडल सैदपुर अध्यक्ष आयुष कुमार और प्रभात रंजन थे। विजेता टीम को मोमेंटो, सर्टिफिकेट तथा मेडल से अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। उपविजेता टीम को मेडल से सम्मानित किया गया। मौके पर युवा शक्ति क्लब मालीनगर उपाध्यक्ष अंकित कुमार,विजेता खिलाड़ियों में सुमन कुमार,आशीष कुमार,सिद्धि विनायक,कैलाश कुमार,प्रकाश कुमार, मिंटू कुमार,छोटू कुमार,रोहित कुमार आदि खिलाड़ी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
विद्यापति नगर से बड़ी खबर आ रही है जहां एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दरअसल मामला विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या दस की है जहां घर के दरवाजे पर सो रहे वयोवृद्ध किसान की कतिपय अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृत किसान मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या-10 निवासी बलदेव गिरि (75) हैं। देर रात में घटित घटना में आसपास के लोगों ने फायरिंग की आवाज नहीं सुनी। सुबह होने पर लोगों को इसका पता चला। हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक किसान का कतिपय लोगों के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। वार्ड संख्या दस में ही वे अपना नया मकान का निमार्ण करवा रहे थे। निर्माणाधीन मकान में प्रयुक्त होने वाले सामानों की सुरक्षा के लिए वे अपने पड़ोसी सत्यनारायण साह के खपरैल मकान के दरवाजे पर सो रहे थे। बुधवार सुबह लोगों ने उनके शरीर से खून निकलता हुआ देखा। इसके बाद हल्ला हुआ। सूचना पर पहुंचे मृतक के स्वजन में मातमी सन्नाटा पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बलदेव गिरि एक आम किसान हैं। तीन-चार कट्ठा भूखंड के मालिक हैं। घर के आसपास ही यह जमीन है। अभी वो नया मकान निर्माण करने में जुटे थे। इस कारण आसपास के लोगों से ही विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहरहाल पुलिस प्राथमिकी के लिए आवेदन की प्रतीक्षा में है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस उस कारणों का भी पता लगाने में जुटी है कि आखिरकार उनकी हत्या क्यों की गई। वैसे स्थानीय लोग इसे जमीनी विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बहुत कुछ सामने आ सकता है।
नेहरू युवा केंद्र, समस्तीपुर के तहत पूसा प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रौशन कुमार के नेतृत्व में दक्षिणी हरपुर पंचायत में जय जवान जय किसान युवा क्लब के सदस्यों द्वारा कैरम बोर्ड, बैडमिंटन एवं अन्य खेल सामग्री द्वारा खेल कर राष्ट्रिय खेल दिवस मनाया गया।
नेहरू युवा केंद्र, समस्तीपुर के अंतर्गत पूसा प्रखंड के दक्षिणी हरपुर पंचायत के वार्ड 7 ब्रह्मस्थान परिसर मे युवा मंडल विकास अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जय जवान जय किसान युवा क्लब, हरपुर को पूर्णगठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता युवा समाजसेवी एवं पूर्व पूसा प्रखंड राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पप्पू कुमार व नेतृत्व पूसा प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रौशन कुमार ने किया। बैठक में युवा समाजसेवी पप्पू कुमार ने संबोधित करते हुए उन्होंने बताए की नेहरू युवा केन्द्र संगठन से जुड़कर युवा खेल के क्षेत्र में सामाजिक क्षेत्र में जुड़ कर देश हित राष्ट निर्माण में आपकी भागीदारी को सुनिश्चित कर रहे है, जिला युवा अधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में जिले के हर प्रखंड में युवा मंडल अभियान चलाया जा रहा है ,आज पूसा प्रखंड के दक्षिणी हरपुर पंचायत में एक क्लब का गठन किया गया, और आज हम लोग पंचायत स्तर तक बैठक कर रहे हैं, बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष ऋषि कुमार सचिव नीरज कुमार कोषाध्यक्ष विपिन कुमार उपाध्यक्ष चंदन कुमार, राहुल कुमार, सह-सचिव अमन कुमार, राहुल कुमार सलाहकार अमन कुमार सहित 21 सदस्यीय क्लब चयनित किया गया, बैठक में पूसा प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रौशन कुमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि युवा मंडल विकास अभियान के तहत युवा को गठन किया गया है,ताकि युवा अपने क्षेत्र में विभिन्न प्रतियोगिता जैसे कबड्डी, खेलकूद, बैडमिंटन, पेंटिंग आदि प्रतियोगिता से ग्रामीण स्तर तक युवा एवं युवती जुड़ सकें, एवं विभिन्न प्रशिक्षण जैसे मशरूम प्रशिक्षण कर स्वरोजगार से जुड़ सके एवं युवतियों के लिए सिलाई कटाई प्रशिक्षण ब्यूटीशियन प्रशिक्षण यह सभी ग्रामीण स्तर तक इस क्लब के माध्यम से करवाई जा सकती है यह सुविधा जिला के जिला युवा अधिकारी द्वारा दिया जाता है एवं नेहरू युवा केंद्र के विभिन्न अभियान की जानकारी रौशन कुमार ने यूवाओ के बीच साझा किए। मौके पर अभिषेक कुमार, विश्वनाथ कुमार,ऋषि कुमार, चंदन कुमार, प्रियांशु कुमार, अनमोल कुमार, अजय कुमार, राहुल कुमार, अभय कुमार, छोटू कुमार, आशुतोष कुमार, आशीष कुमार, विवेक कुमार, सत्येंद कुमार, गोलू कुमार, आदित्य कुमार, प्रवीण कुमार, रवि रंजन, राजीव रंजन, हिमांशु कुमार इत्यादि युवा उपस्थित थे।
नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड ने युवा शक्ति क्लब मालीनगर को खेलकूद का कीट दिया।नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के जिला युवा अधिकारी अमित कुमार ने संस्था के अध्यक्ष राजकुमार ,उपाध्यक्ष अंकित कुमार , सचिव कुंदन शर्मा,सदस्य सचिन कुमार को खेलकूद कीट सौंपा।इस दौरान जिला युवा अधिकारी ने बताया कि युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए खेलकूद कीट दिया गया है। इसमें कैरम बोर्ड, फुटबॉल, बैडमिंटन, रस्सी, भाला, गोला,वॉलीबॉल आदि खेलकूद सामग्री शामिल है।मौके पर कल्याणपुर के स्वयंसेवक मो.एजाज, समस्तीपुर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक मोनिका कारविन आदि मौजूद थे।
मोहिउद्दीननगर समस्तीपुर गरीब गंगा व वाया नदियों में जल वृद्धि जारी है. मंगलवार को, सुलतानपुर, जरलाहाटोल, चापर, का सड़क सम्पर्क पूरी तरह से भंग हो गया है. इससे रियायशी इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने की आशंका होने लगी है. वाया नदी के पानी से दुबहा, तेतारपुर, रहेपुर, कुरसाहा,धरहरा, राजाजान, करीम नगर पंचायत के हेमनपुर,एवं मोगलचक, के किसानों को लगी हुई हजारों एकड़ फसलों में उबलती हुई वाया नदी से, बाढ़ के पानी चथ्थल चौर में प्रवेश कर रही है, समय रहते हुए इसे मिट्टी डाल कर रोका जा सकता था लेकीन इन समस्याओं पर पंचायत प्रतिनिधि की ध्यान आकर्षित नहीं होने से , अब चथ्थल चौर से होते हुए हेमनपुर गांव में प्रवेश करने की पूर्ण अशांका बन चुकी है, एवं अन्य प्रखंड के चौरों में लगायी गयी हजारों एकड़ भूमि में भदई फसले पूर्ण रूपेण डूब गयी है. चारागाह भूमि पानी से आच्छादित हो गया है, जिससे पशुपालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई सड़कों पर नदी के पानी का तेज बहाव जारी है, आनंदगोलवा से घटहा टोल जाने वाली के कई स्थानों पर गंगा नदी के पानी का तेज बहाव जारी है, इससे गन्तव्य स्थानों पर पहुंचने वाले लोगों को जान जोखिम में डाल कर यात्रा करनी पड़ रही है, पंचायत एटीएम आत्मा के कृषि समन्वयक गौतम कुमार ने बताया कि बाढ़ को लेकर कई पंचायत पूर्ण रूप से प्रभावित हो चुकी है, जिससे हजारों एकड़ में लगी फसल बाढ़ के कारण डूब चुकी है, जिसकी आकलन करना मुश्किल हो रहा है, मोहद्दीनगर प्रखंड के दर्जन भर विद्यालयों के परिसर में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका।
समस्तीपुर जिले के मोहीउदीननगर प्रखंड अंतर्गत शिवैसिंह पुर पंचायत के पंचायत भवन में आज 29 अगस्त को जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड के कर्मचारियों के साथ आम सभा का आयोजन की गई, आज की आम सभा का अध्यक्षता रामाकांत ठाकुर ने किया, आम सभा में जनता से जुड़ी हुई समस्याओं को लेकर जन वितरण प्रणाली, आवास योजना, मनरेगा योजना , का सर्वेक्षण किया गया जिस में उपस्थित लोगों को ग्रामीण जनताओं को आवास योजना जन वितरण प्रणाली से जुड़ी हुई पूर्ण जानकारी दी गई, जैसा कि जनता के बार-बार शिकायतों को लेकर पंचायत में कई समस्याएं उत्पन्न हो चुकी थी जिस कारण आज आम सभा में जनता ने अपनी समस्याओं को लेकर बात रखी, इसी समस्याओं को समाधान हेतु एवं जीरो टॉलरेंस की बात करते हुए सही रूप से और भ्रष्ट्रचार मुक्त की भी र्चचा की गई । इस मौके परमुखिया पति मनोज तिवारी पंचायत समिति रघुनाथ चौधरी रोजगार सेवक अमित कुमार आवास सहायक निलेश कुमार एवं पंचायत के ग्रामीण जनता थे मौजूद |
मोहीउद्दीननगर प्रखंड में आज 29 अगस्त को मध्य विद्यालय कल्याणपुर बस्ती के सभागार में नवनियुक्त शिक्षकों के सेवा पुस्तिका संधारण हेतु बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मोहिउद्दीन नगर की ओर से आयोजित कैंम्प निम्न नवनियुक्त शिक्षकों को सेवा उसकी संधारण में आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया, जिसका नवनियुक्त शिक्षकों का विवरण निम्नलिखित , प्रणव कुमार, अशोक कुमार , मनीष कुमार, मुन्नी कुमारी, कुमारी अनामिका, चंदन कुमार ऋषि कुमार कुमारी शालिनी चौधरी साथ-साथ तकनीकी संयोजन समिति सहयोग से सेवा स्थानांतरित किया गया जिनका नाम इस तरह उल्लेख किया गया है जिनके नाम इस तरह है सरोज कुमार सरवन कुमार सिंह अविनाश कुमार गौरव कुमार है |
30 अगस्त को गंगा नदी की जलस्तर में 24 घंटे के अंतराल में 15 सेंटीमीटर बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो खतरे के निशान से अभी भी 180 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है जबकि सुबह से शाम 6:00 बजे तक के अंतराल में 5 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी मापी गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडल दलसिंहसराय के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से जेई जितेश रंजन ने बताया कि 24 घंटे में 15 सेंटीमीटर बढोतरी के साथ गंगा नदी के जलस्तर में अभी भी तेजी के साथ वृद्धि जारी है ।
