मोहिउद्दीननगर- डाक बंगला परिसर में मंगलवार को माकपा लोकल कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई. अध्यक्षता कृष्ण देव पासवान ने की. पर्यवेक्षक रामाश्रय महतो, मुजफ्फर इमाम, मनोज प्रसाद सुनील व सत्यनारायण सिंह ने महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना, सरकारी संस्थाओं का निजीकरण सहित केंद्र सरकार की कई नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए इसे जनविरोधी बताया. 4 सितम्बर को मदुदाबाद में आयोजित प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन,14 से 20 सितंबर के बीच देशव्यापी अभियान, 13 सितंबर को समस्तीपुर में जम्मू कश्मीर के हालात पर कश्मीर के मो.यूसुफ तारागामी का अभिभाषण,22 सितम्बर को पटना में आयोजित विशाल रैली व 16-17 अक्टूबर को मोहिउद्दीन नगर में जिला किसान सम्मेलन को सफल बनाने की रूपरेखा तय की गई. सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए लोकल कमेटी के तीन सदस्यों को माकपा से निष्कासित करने का फैसला किया गया. इस मौके पर रामबाबू पासवान, वैद्यनाथ पासवान, अरुण कुमार यादव, भुनेश्वर पासवान, संजू कुमारी राय, ममता देवी, शत्रुघ्न पासवान, संजय राय, विगन पटेल, अवधेश राय, राजेंद्र पासवान मौजूद थे ।

मोहीउद्दीन नगर /समस्तीपुर जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों में हरितालिका तीज व्रत बड़ी घुमधाम के साथ मनाया जा रहा है। बतादे की खास कर बिहार में हर परिवार गरीब अमीर अपने पति की लम्बी आयु के लिए हरियाली तीज व्रत को एक पावन त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष हरितालिका तीज व्रत 30 अगस्त दिन मंगलवार को मनाया गया है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। फिर अगले दिन बुधवार को पूजा अर्चना के बाद इस व्रत का पारण किया जाता है। हरितालिका तीज व्रत का सबसे अधिक महत्व माना जाता है। इस हरितालिका व्रत को कुंवारी लड़कियों द्वारा भी अच्छे वर की प्राप्ति के लिए रखा जाता है। इस दिन मेहंदी लगाने और भजन कीर्तन भी की जाती है। इस हरितालिका व्रत त्यौहार की रौनक विशेष तौर पर बिहार, एवं उत्तरप्रदेश राज्यों में देखने को मिलती है। इस हरितालिका व्रत को निर्जला रखा जाता है, और अगले दिन बुधवार को पूजन के पश्चात ही व्रत खोला जाता है।

विद्यापतिनगर। सूबे की सरकार जहां ग्रामीण इलाकों मे स्वास्थ्य संबंधी सुविधा पहुंचाने का दावा भी कर रही है। जिसके तहत पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य उपकेंद्र भी खोले गए हैं। जिससे सुदूर गांव मे रहने वाले ग्रामीण परिवार को इलाज के लिए कहीं बाहर न जाना पड़े, लेकिन प्रखंड के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 11 में बना स्वास्थ्य उपकेन्द्र पिछले 10 वर्षों से बंद व बदहाल स्थिति में पड़ा हुआ है। जिसकी सुधि आज तक न तो प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी ने ली है और न ही जिले के वरीय चिकित्सा पदाधिकारी सहित किसी अन्य पदाधिकारियों ने ही ली है। बंद पड़ा स्वास्थ्य उपकेन्द्र वर्तमान समय में ग्रामीणों के निजी सामान रखने के उपयोग में कर रहे हैं। ग्रामीण बताते हैं कि आज तक हम ग्रामीणों ने कभी भी इस स्वास्थ्य केन्द्र का ताला खुलते नहीं देखा है, जबकि यह टोला पिछडा, और गरीब तबके के लोगों का है। ग्रामीणों ने बताया कि यह स्वास्थ्य उपकेंद्र लगातार बंद रहने के कारण यहां की गर्भवती महिलाएं एवं बीमारी से ग्रसित बच्चे व ग्रामीण झोलाछाप डाक्टरों के चंगुल में फंस अपना इलाज भगवान भरोसे कराते हैं। उन्होंने बताया की कभी कभी एएनएम अति हैं सुई देकर चली जाती हैं। आज तक यहाँ किसी तरह का कोई स्वास्थ्य पखवारा आयोजन नहीं किया गया है।

विद्यापतिनगर में गंगा खतरे का निशान पार गयी है। जिस कारण गंगा समेत सहायक वाया नदी के जल स्तर में बढ़ोत्तरी का सिलसिला जारी है। मंगलवार की अपराह्न 11 बजे तक गंगा का जल स्तर खतरे का निशान 52.32 मीटर को पारकर 52.38 मीटर तक पहुंच गया। गंगा का जल स्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटा जारी था। जिस कारण कई गाँव को चारों तरफ से घेर लिया हैं। जिस कारण गांव से बाजार जाने वाली सड़क पर पानी चढ़ गया हैं। खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा के जल स्तर से प्रखंड के मऊ बाजार, शेरपुर, बाजिदपुर पंचायत के कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गये है। लिहाजा गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित इलाकों के लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उफनाई गंगा का पानी दियारा क्षेत्र के हजारों एकड़ फसल पानी मे डूब गया है। वही गांव की ओर बढ़ने लगा है। दियारा में रहने वाले बाढ़ की त्रासदी से बेहाल है। गांव पानी से चारो तरफ से घिर गया है। वहीं लोगों के आने-जाने का रास्ता डूब गया है।

अंचल कार्यालय में बाढ़ से बचाव के मद्देनजर अंचलाधिकारी अजय कुमार तथा राजस्व पदाधिकारी वागीशा प्रियदर्शी की उपस्थिति में प्रखंड के बाढ़ ग्रस्त पंचायत के मुखिया के साथ बाढ़ संबंधित समस्याओं को लेकर एक बैठक आयोजित किया गया। बैठक में उपस्थित मुखिया के साथ विचार विमर्श के दौरान बाढ़ के समय स्थानीय लोगों की होने वाली विशेष परेशानी जैसे नाव पशुओं के लिए चारा एवं दवाई जैसे बिंदुओं पर चर्चा हुए। उपस्थित मुखिया के द्वारा हर संभव बाढ़ के समय प्रशासन को मदद करने जैसे आश्वासन दिए गए वही अंचलाधिकारी अजय कुमार ने बैठक में बताया कि नाव मालिक व नाव चालक का निबंधन कराकर शीघ्र फर्म जमा करें ताकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव परिचालन शुरू किया जा सकें।

राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान, निसबड एवं कौशल विकास उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में बाबा विश्वनाथ केदारनाथ विमला कॉलेज,रामपुर दुधपुरा ,समस्तीपुर में आयोजित 15 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तीसरे दिन क्षेत्र भ्रमण किया गया।मशरूम मैन के नाम से मशहूर बिशनपुर बांदे स्थित किसान मशरूम उत्पादन एंड ट्रेनिंग सेंटर के प्रोपराइटर दीपक कुमार सिंह के यहां सभी 100 प्रशिक्षणार्थियों ने भ्रमण किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर जिला के बिथान प्रखंड के पुसहो पंचायत के अंतर्गत मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस एव खेल दिवस के अवसर पर आवासीय माही शिक्षा साधना पब्लिक स्कूल सह कोचिंग सेंटर के प्रांगण में स्वामी विवेकानंद युवा मंडल पुसहो के द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन मंडल के सलाहकार सरोज जी के द्वारा किया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चौठ चंद्र पूजा भादो माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है। इसे ग्रामीण इलाकों में चाैरचन के नाम से भी जाना जाता है। बताया जाता है कि 30 अगस्त की रात को चतुर्थी में चंद्रमा का उदय होने के कारण चौठ चंद्र की पूजा मंगलवार की रात को ही होगी। बताया जाता है कि मंगलवार को दिन में 2:40 बजे से चतुर्थी (चौठ) का प्रवेश हो रहा है। चतुर्थी बुधवार को दिन में 2:05 मिनट तक रहेगा। बुधवार को सूर्य का उदय चतुर्थी में जरूर होगा लेकिन चंद्रमा की पूजा का विशेष दिन होने व मंगलवार की रात ही चौठ पड़ने के कारण चौरचन मंगलवार को ही मनाया जाएगा। बुधवार की रात का पंचमी होने से चौरचन का पर्व मनाना सही नहीं माना जा रहा है। वहीं मंगलवार को ही सुहागिन महिलाओं के लिए हरितालिका तीज व्रत होगा। महिलाएं अखंड सुहाग के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। इसको लेकर वे भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा-अर्चना करेंगी। वहीं मंदिरों व घरों में भगवान की कथा सुनेंगी। वहीं रातभर जागकर भगवान का ध्यान करेंगी। जबकि अगले दिन बुधवार की सुबह स्नान-ध्यान व पूजा कर व्रत संपन्न करेंगी।

आज दिनांक 29 अगस्त 2022 को नेहरू युवा केंद्र, समस्तीपुर के तहत पूसा प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रौशन कुमार के नेतृत्व में दक्षिणी हरपुर पंचायत में संबद्धता प्राप्त जय जवान जय किसान युवा क्लब के सदस्यों द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जयंती पर हर साल मनाया जा रहा राष्ट्रीय खेल दिवस पर युवा-युवतियों द्वारा कैरम बोर्ड, बैडमिंटन एवं अन्य खेल सामग्री द्वारा खेल कर मनाएं। मौके पर क्लब के सचिव नीरज कुमार, सारिका राय, प्रशांत कुमार, रवि रंजन,राजीव कुमार, हिमांशु कुमार, नीतीश कुमार, राहुल कुमार, पंकज कुमार, निशांत कुमार, सचिन कुमार, आदर्श कुमार इत्यादि युवा उपस्थित थे।

नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ने युवा शक्ति क्लब मालीनगर को शनिवार को खेलकूद का कीट दिया।नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के जिला युवा अधिकारी अमित कुमार ने संस्था के अध्यक्ष राजकुमार ,उपाध्यक्ष अंकित कुमार , सचिव कुंदन शर्मा,सदस्य सचिन कुमार को खेलकूद कीट सौंपा।इस दौरान जिला युवा अधिकारी ने बताया कि युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए खेलकूद कीट दिया गया है। इसमें कैरम बोर्ड, फुटबॉल, बैडमिंटन, रस्सी, भाला, गोला,वॉलीबॉल आदि खेलकूद सामग्री शामिल है।मौके पर कल्याणपुर के स्वयंसेवक मो.एजाज, समस्तीपुर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक मोनिका कारविन आदि मौजूद थे।