विद्यापतिनगर। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अपहरण मामले में फरार चल रहे आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने बताया की छः माह पूर्व थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा गांव से एक शादी शुदा युवती का अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में युवती के पति द्वारा तीन लोगों के खिलाफ विद्यापतिनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। इस मामले में पुलिस ने वैशाली जिले के बिदुपुर थाना अंतर्गत मधुरापुर गांव के रहने वाले स्वर्गीय राजकुमार सिंह के पुत्र ऋतिक राज की गिरफ्तारी हुई है। हालांकि दो अन्य आरोपी फरार है। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य की गिरफ्तारी और अपहृता की बरामदगी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार ऋतिक राज को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विद्यापतिनगर। एक तरफ राज्य सरकार पहली कक्षा से लेकर बारहवीं तक के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने और उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने को लेकर पोशाक, किताब, छात्रवृत्ति, साइकिल आदि की राशि देकर आर्थिक मदद करती है तो दूसरी ओर जिन कंधों पर बच्चों को शिक्षा दिलाने की जिम्मेदारी है, वही कंधा बच्चों को पढ़ाई से दूर कर उन्हें उनकी प्राथमिक शिक्षा से महरूम कर देता है। सरकार की मुकम्मल कोशिशों के बावजूद पढ़ाई से वंचित होने के कारण नौनिहालों का भविष्य अधर में लटक जाता है। प्रखंड की मनियारपुर पंचायत में विद्यालयों की स्थिति की पड़ताल की तो वहां के शिक्षकों और पढ़ाई की कलई खुल गई। कुछ स्कूलों में 15 दिन भी पढ़ाई नहीं होती। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति पूर्ण है लेकिन विद्यालय से शिक्षक अक्सर गायब रहते हैं। विद्यालय के विद्यार्थियों ने बताया कि विद्यालय में एक शिक्षक दो शिक्षिका नियुक्त हैं। दोनों शिक्षिका रोजाना हाजिरी बनाकर घर चले जाते हैं, जिससे गांव के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जा रहे हैं। वहीं गांव के उपमुखिया सूरज पासवान ने कहा कि गांव के बच्चों में पढ़ाई के प्रति जबरदस्त उत्साह है लेकिन शिक्षकों के गलत कार्यप्रणाली से उसकी शिक्षा बाधित हो रही है। गरीब छात्र कहीं और निजी स्कूलों में भी नहीं जा सकते हैं। सरकारी स्कूलों में बहुत ही स्थित खराब है। ग्रामीण क्षेत्र रहने के कारण शिक्षक समय से पहले हाजिरी बनाकर अपने घर चले जाते हैं।
विद्यापतिनगर। टीबी मरीजों की लापरवाही दिन-ब दिन नए टीबी मरीज पैदा कर रही है। हालात ये हैं कि औसतन हर रोज 5/6 मरीज इलाज के लिए पीएचसी अस्पताल पहुंच रहे हैं। लापरवाही ये कि समय पर जांच नहीं करवाई जाती है और बीमारी का पता नं होने के कारण टीबी मरीज अपने थूक से अनेक लोगों में टीबी की बीमारी बांट चुका होता है। फिलहाल 447 मरीज इलाज करा रहे है। टीबी मरीजों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्राइवेट अस्पतालों में इलाज लेने वाले मरीजों को भी एक्स-रे और सीबीनीट की जांच नि:शुल्क दी जा रही है। पीएचसी अस्पताल के क्षय रोग विभाग में वर्ष 2021 से 447 मरीज टीबी का उपचार करवा रहे हैं। डॉक्टर का कहना है टीबी पीड़ितों में ज्यादातर ऐसे गंभीर केस सामने आ रहे हैं जिन्हें यह जानकारी ही नहीं थी कि उन्हें टीबी है। ज्यादातर बुखार, खांसी, शूगर के मरीज सामान्य ओपीडी में चेकअप के लिए आते हैं। चिकित्सक चेकअप के दौरान उनमें टीबी के लक्षण होने पर टीबी विभाग में जांच के लिए भेजते हैं। जांच के बाद उन्हें टीबी का पता लगता है।
विद्यापतिनगर प्रखंड के बीआरसी स्थित आदर्श मध्य विद्यालय मऊ बाजिदपुर के तत्वावधान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाध्यापक मोहन पासवान ने करायी। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में नीरज कुमार व कबड्डी में बालिका वर्ग में अनुष्का कुमारी ने बाजी मारी। वहीं सेब दौड़, सुई धागा दौड़ व ऊंची कूद आदि प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मौके पर शिक्षक कुमार रंजन मनोज कुमार ,रुकसाना प्रवीण, सरिता कुमारी, राजेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
मोहिउद्दीन नगर पश्चिम बाजार में महिलाओं की काफी भीड़ एवं गहमागहमी के बीच बहुरूपिया अपना भेष बदलकर हर दुकानदार के पास या आम जनता ओं के बीच में मनोरंजन करते हुए बहरूपिया का खास तमाशा बना रहा, बहरूपिया ने अपना खास चेहरा एवं आधुनिक पोशाक एवं नकली अस्त्र के साथ पूरे बाजार में भ्रमण कर आम जनता को रिझाया, इस भीड़ में आम जनता भी पैसे देकर प्रोत्साहित भी किया , जानकारी लेते हुए बहरूपिया ने बताया कि यह मेरी रोजी-रोटी को लेकर अपनी कलाकारी के बदौलत परिवार चलाना पड़ता है और यही हमारा पेसा है, हर त्यौहार पर इस क्षेत्र में कलाकारी के बदौलत अच्छी खासी कमाई हो जाती है ।
मोहीउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र से बहने वाली गंगा नदी की जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से पंचायत के कई ग्रामीण इलाकों में बाढ़ की पानी प्रवेश करना शुरू हो चुकी है, यहां की नागरिकों को कहना है की पिछले साल आई भीषण वार्ड ने जो कहर बरपाया था वही डर इस बार भी जनता को सताने लगी है जनता को कहना है कि सबसे बड़ी समस्या जानवरों के लिए बन चुकी है क्योंकि चारा की समस्याओं को लेकर नहीं हरा चारा उपलब्ध हो पा रही है और नहीं सूखा चारा की उपलब्धता है बाढ़ के पानी से कई एकड़ में लगी फसल भी बर्बाद हो चुकी है वैसे आनंद गोल वापस या घटा टोल कुरसाहा एवं अन्य कई गांव बाढ़ की चपेट में गिर चुके हैं ।
आज दिनांक 27 अगस्त 2022 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति/जनता दरबार/CWJC/MJC/RTI/PGRO/सेवा शिकायत/ मानवाधिकार/लोकायुक्त/डैशबोर्ड/CPGRAM/ विभिन्न निरीक्षण प्रतिवेदन का अनुपालन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आहूत की गई। बैठक में अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता (शिकायत निवारण), जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व प्रशाखा, भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी बाल संरक्षण इकाई, उप विकास आयुक्त, स्थापना उप समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला भविष्य निधि पदाधिकारी, महाप्रबंधक राज्य खाद्य निगम, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, कारा अधीक्षक रोसरा, समस्तीपुर, जिला कोषागार पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, लघु सिंचाई, सहायक निदेशक उद्यान एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुख्यालय उपस्थित थे।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शाहपुर पटोरी अनुमंडली अस्पताल परिसर में दिव्यांग जनों का यूडीआई कार्ड का भौतिक सत्यापन के आखरी दिन भी उमरी लोगों की भीड़।विदित हो कि यूडीआई कार्ड का भौतिक सत्यापन को लेकर 24 अगस्त को शिविर का आयोजन अनुमंडलीय अस्पताल परिसर किया गया था। जो कि आज शनिवार को शिविर का समापन किया जा रहा है। गौरतलब है कि समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल के सभाकक्ष में दिव्यांग जनों के यूडीआई कार्ड का भौतिक सत्यापन इसलिए किया जा रहा है यूडीआई कार्ड का भौतिक सत्यापन का उद्देश्य है कि दिव्यांगता का सही से पहचान कर सरकार द्वारा चलाए जाने वाले हर सुविधा उन्हें सही समय पर मिल सके यानी सरकार ने विकलांग व्यक्तियों के लिए कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान की है जिससे उन्हें अपने जीवन की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने और आसान बनाने में मदद मिलती है। सत्यापन कर्मी के रूप में अशोक सिंह, शत्रु राय, आशुतोष राणा, कृष्ण कुमार राय इत्यादि मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिले में 87 रिक्त पद के विरुद्ध कई विद्यालयों में हुई काउंसलिंग की प्रक्रिया जिसमें जिले के छठे चरण में 87 रिक्त पदों पर 28 शिक्षक अभ्यर्थी का चयन हुई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंघिया खुर्दमें बिहार शिक्षा परियोजना समस्तीपुर द्वारा संचालित बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान कार्यक्रम अंतर्गत रेडीनेस मॉड्यूल आधारित पाँच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने की,जबकि संचालन अमरेन्द्र कुमार ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना नरेन्द्र कुमार सिंह, रोहित रौशन जिला शिक्षा पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा एवं मध्याह्न भोजन योजना ने कहा कि प्रथम वर्ग के बच्चों का विद्यालय के प्रति आकर्षण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्ति के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण द्वारा दिए गए प्रशिक्षण से काफी लाभ मिलेगा।यह दिनांक 27अगस्त से चार संकुल के सभी विद्यालयों में संचालित होगा। अतिथियों का स्वागत प्रधानाध्यपक देवेन्द्र प्रसाद चौधरी ने अंगवस्त्रम, माला व पुस्तक देकर किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार सिंह ने किया। मौके पर प्रशिक्षक बेवी सुरुचि, रंजू कुमारी, विवेक विभा कुमारी विनय कुमार एवं मेंटर दिलीप कुमार, अमरेंद्र कुमार, मिंटू कुमार, रणधीर कुमार आदि ने सक्रिय सहयोग किया।
