मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के ई किसान भवन में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने की समन्वयक एवं सलाहकार के साथ की गई बैठक।मोहिउद्दीन नगर प्रखंड कार्यालय के ई किसान भवन में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में कृषि से संबंधित कर्मचारियों के साथ की गई आयोजित कार्यक्रम को लेकर आज की बैठक में मुख्य मुद्दा ईकेवाईसी, प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की शत-प्रतिशत सत्यापित के साथ भौतिक सत्यापन के लिए निर्धारित समय सीमा के अंदर सत्यापन करने हेतू 31/08/2022 अगस्त तक निर्धारित की गई है.

बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन विभूतिपुर अंचल कमेटी की ओर से प्रखंड कार्यालय पर शशिकांत झा की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राज्य कमेटी सदस्य रामदयाल भारती ने कहा की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के बावजूद देश में गरीबी बढ़ी है गरीबो दिन 9 दिन और गरीब हुए हैं और वही कारपोरेट की संपत्ति में भारी इजाफा हुआ सार्वजनिक संपत्ति बेची जा रही है सरकार अमीरों का चौकीदार बन कर रह गई । अग्नीपथ योजना लाकर युवाओं को ठगने का काम कर रही है सभा को बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के अंचल मंत्री क्रांति कुमार राजेंद्र मालाकार सिया प्रसाद यादव वासुदेव पौदार किसान नेता राम आशीष महतो कृष्णमूर्ति राम उदय मां तो आदि ने संबोधित किया प्रदर्शन का आयोजन 16 सूत्री मांगों को लेकर किया गया था प्रमुख मांगों में प्रमुख मांगों में आलमपुर कोदरिया गंगोली मंदा आलमपुर कोदरिया विभूतिपुर पूरा पंचायतों के मनरेगा मजदूरों के बकाया राशि का भुगतान चकरी पंचायत में जेसीबी और ट्रैक्टर से काम करने वाले एजेंसी पर कार्रवाई करने तथा राशि पर रोक लगाने भूमिहीनों को बांस गीत पर्चा देना प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रही धांधली पर रोक लगाने पेंशन धारियों को ₹3000 पेंशन प्रतिमाह करने बोरिया पंचायत के वार्ड 4 में नल जल योजना से वंचित महादलित परिवार जिला बक्सर परिवार को जलापूर्ति की गारंटी करने तथा गलत एमबी करने वाले इंजीनियर को कार्रवाई करने एवं चक हबीब बैल चोर हत्याकांड मैं बैल मालिक सुखलाल साहनी को दोष मुक्त करने की मांग शामिल हुऐ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मटका फोड़ कार्यक्रम में 3 टीम शामिल शिवाजी नगर प्रखंड के राजौर रामभद्रपुर पंचायत अंतर्गत कर्पूरी चौक पर श्री श्री 108 श्री कृष्ण जन्माष्टमी सातवां वार्षिक महोत्सव पर भव्य मेला का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार के दिन मटका फोड़ कार्यक्रम में शिवाजी नगर ,शिवनगर और करियन गांव की टीम मटका फोड़ कार्यक्रम में शामिल। मेला परिसर में मटका फोड़ कार्यक्रम की जानकारी पहुंचे लोग। शिवाजी नगर के विजेता टीम को राजौर रामभद्रपुर पंचायत के मुखिया रामचंद्र सिंह के द्वारा ग्यारह हजार रुपया का पुरस्कार दिया गया। मौके पर गुंजन सिंह पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र कुमार सचिन कुमार मुकेश शर्मा शिव कुमार राकेश कुमार प्रशांत कुमार सिकंदर कुमार राजा कुमार सतीश कुमार दीपक कुमार विश्वजीत कुमार

बिहार राज्य के समस्तीपुर ज़िला से लक्ष्मी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि वह पार्लर का कोर्स की हुई है। वह पार्लर चलाना चाहती है,इसके लिए वह पार्लर में काम आने वाले सामानो को एकत्रित कर रही है।

बिहार राज्य आवास बोर्ड पर गठित विशेष जांच समिति के अध्यक्ष बने एमएलसी तरुण कुमार बिहार विधान परिषद के कार्यकारी समिति के अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह ने किया मनोनीत अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

सरकार प्रायोजित योजनाओं की जांच अंचलाधिकारी ने की

बिजली चोरी करने को लेकर विद्युत विभाग के कनीय अभियंता ने दर्ज करायी प्राथमिकी

विद्यापतिनगर। सिलचर गोहाटी से दिल्ली जा रही पूर्वोत्तर सम्पर्क क्रांति एक्‍सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग से बागी में धुआं भर गया। धुंआ निकलता देख यात्री आग की अफवाह से इधर-उधर भागने लगे। अफरा-तफरी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आरपीएफ टीम ने यात्रियों को आग नहीं लगने के बारे में जानकारी दी। 40 मिनट पूर्वोत्तर सम्पर्क क्रांति एक्‍सप्रेस ट्रेन विद्यापतिधाम में खड़ी रही। ब्रेक बाइंडिंग को ठीक कर ट्रेन रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार दिल्ली को जा रही पूर्वोत्तर सम्पर्क क्रांति एक्‍सप्रेस में बुधवार की रात्रि करीब 10 बजे इंजन से तीसरे जेनरल बोगी के ब्रेक बाइंडिंग में आग लगने से ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। अप लाइन पर सिलचर से दिल्ली जा रही 22449 अप पूर्वोत्तर सम्पर्क क्रांति एक्‍सप्रेस के जेनरल बोगी के ब्रेक बाइंडिंग में अचानक आग आग लगने के कारण धुआं निकलने लगा। जानकारी के अनुसार ट्रेन स्टेशन पहुंची वैसे ही स्टेशन मैनेजर सहित आरपीएफ, गार्ड एवं ड्राइवर सभी ने मिलकर सूझबूझ के साथ अग्निशामक यंत्र के माध्यम से ब्रेक बाइंडिंग से उठे धुआं को नियंत्रित किया। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। काफी देर तक वहां अफरातफरी मची रही। इस दौरान काफी संख्‍या में यात्री ट्रेन से उतर गए। वहां भीड़ लग गई। इस दौरान कई यात्रियों को हल्‍की चोटें लगी है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो क्लिप को सुने। धन्यवाद

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से सरिता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहती हैं कि उन्हें कोरोना का तीसरा टीका कब मिलेगा। उन्होंने कोविड का दो टीका ले लिया है

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से प्रीति कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हुनरबाज़ कार्यक्रम में प्रीति का कहना सही था की अगर हम पार्लर खोल लेते है तो उसे कैसे चलाएंगे