3 और 4 सितंबर को समस्तीपुर शहर के कर्पूरी ठाकुर नगर भवन में आहुत भाकपा माले के जिला सम्मेलन को तन-मन-धन से सफल बनाने, बिजली एवं सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर 6 सितंबर से आंदोलन करने, 14 सितंबर को मोतीपुर खैनी गोदाम पर भूमिहीन सम्मेलन करने समेत अन्य कई निर्णय मंगलवार को मोतीपुर बंगली पर प्रखंड कमिटी की बैठक में लिया गया।

जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, समस्तीपुर और क्राई-"चाइल्ड राइट्स एंड यू", के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक भवन, नौआचक परिसर में स्थानीय बाल संरक्षण समिति सदस्यों का एक दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। अध्यक्षता स्थानीय समाजसेवी राजकुमार पासवान एवं संचालन जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सीनियर रिसर्च कंसल्टेंट रविन्द्र पासवान नें किया। जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सचिव सुरेन्द्र कुमार नें बताया कि बाल सुरक्षा और संरक्षण के लिये जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के साथ साथी संगठन चाइल्ड लाइन इंडिया फाउंडेशन, क्राई-चाइल्ड राइट्स एंड यू तथा कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन लगातार प्रयास कर रही है। चाइल्ड लाइन सब सेंटर, शाहपुर पटोरी के टीम लीडर कौशल कुमार नें कहा कि कुपोषण के शिकार बच्चों को सदर अस्पताल, समस्तीपुर में अवस्थित पोषण पुनर्वास केन्द्र की सहायता से कुपोषण मुक्त कराया जा सकता है। सपोर्ट पर्सन दीप्ति कुमारी नें बताया कि बच्चों के साथ यौन हिंसा को रोकने के लिये पॉक्सो कानून बना है, इसके अंतर्गत पीड़िता को चिकित्सकीय सहायता के साथ मुआवजा का भी प्रावधान है। जिसके लिये नालसा के वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। बलराम चौरसिया नें बताया कि बाल श्रम हमारे समाज के लिये एक कोढ़ की तरह है जो बच्चों के सर्वांगीण विकास में बाधक है। ललिता कुमारी नें बाल विवाह से होने वाले शारीरिक व मानसिक नुकसान पर प्रकाश डाला। दिनेश प्रसाद चौरसिया नें बाल तस्करी को रोकने में बाल संरक्षण समिति की भुमिका पर प्रकाश डाला। किरण कुमारी, अंजु कुमारी नें बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की आवश्यकता है। बीड़ी श्रमिकों के सुरक्षित और स्थाई रोजगार और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिये काम करने वाली वीभा कुमारी नें बताया कि किशोरावस्था में किशोरियों को माहवारी के वक्त काफी घबराहट तथा असहजता महसूस होती है, उस वक्त एक बेहतर सहायक की आवश्यकता होती है। जो उसकी बड़ी बहन, भाभी, माँ या सहेली हो सकती है। कार्यशाला को अर्चना कुमारी, श्वेता कुमारी, हरिहर राम, स्थानीय मुखिया महेन्द्र राय, आंगनवाड़ी केन्द्र की सेविका पुजा कुमारी और आशा कार्यकर्ता पुनम कुमारी मौजूद थे।

भाजपा ने बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार के गठन के बाद से राज्य में हुई अपराध की विभिन्न घटनाओं का उल्लेख करते हुए दावा किया कि राज्य में एक बार फिर जंगलराज लौट आया है। भाजपा के कई नेताओं द्वारा कहा गया कि सरकार बनते ही बिहार में पत्रकारों सहित कई लोगों की हत्या हुई है और एक पुजारी को गला रेत कर मारा गया है। पूरे बिहार में चोरी, स्नैचिंग, हत्या, दुष्कर्म, लूट का तांडवों को गिनाते हुए कह रहे कि राज्य में तेजी से अव्यवस्था फैल रही है। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि राज्य में ‘जंगलराज’ लौट आया है। भाजपा बिहार में राजद के शासनकाल को अक्सर जंगलराज कहती है और इसे हर चुनाव में मुद्दा भी बनाती है। आइये सरायरंजन की जनता से जानते हैं मन की बात।

GMRD कालेज के गोल्डेन जुबली हाल में युवा सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शिवाजी नगर प्रखंड क्षेत्र के करयिन गांव में हो रहे नवाह हुआ संपन्न बताते चलें कि 9 दिनों से जो यज्ञ चल रहा था पूरा करयिन पंचायत भक्ति में हुआ था मंत्र हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे जो आज हवन कुंड में हवन कर समापन किया गया मुख्य पुजारी शंभू शरण झा के अनुज एवं बीएसएनएल विभाग के अनिल कुमार झा एवं गप्पू झा ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी निभाई जा रही है एवं भगवान से कामना करते हैं सभी लोगों की मनोरथ अगर पूरा होते रहे इसी तरह हर साल निभाया जाएगा एवं करयिन पंचायत के सभी गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे

अवैध कब्जा की 6 कट्ठा 4 धूर जमीन को प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराया कई वर्षों से अतिक्रमण कारी का अवैध कब्जा था । फोटो 1 शिवाजीनगर , के दसौत अतिक्रमण जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाते पदाधिकारी । समस्तीपुर मोबाइल बानी शिवाजी नगर शिवाजीनगर प्रखंड के दसौत में अवैध कब्जा को प्रशासन ने रविवार को अतिक्रमण मुक्त करवाया । जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि वादी रेणुका देवी ने अनुमंडलीय पदाधिकारी रोसरा को आवेदन देकर 6 कट्ठा 4 धूर जमीन गुल्ली यादव उर्फ मुलायम यादव द्वारा जमीन अतिक्रमण किए जाने को लेकर आवेदन दिया गया था जिसे आज अंचला अधिकारी और राजस्व पदाधिकारी के नेतृत्व में जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। अतिक्रमण मुक्त कराने के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। मौके पर अंचलाधिकारी अरुण सक्सेना, राजस्व पदाधिकारी प्रिया आर्यणी , एसआई विनोद कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी थे मौजूद।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से कोमल कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि उनका ध्रुव तारा टीचर बनना है,वह लोगों की सेवा करना चाहती है।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के सारंगपुर गाँव से काजल कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि उनका ध्रुव तारा आईपीएस बनना है,वह लोगों की सेवा करना चाहती है।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विक्रमपुर गाँव से साक्षी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि उनका ध्रुव तारा टीचर बनना है,वह बच्चो को पढ़ाना चाहती है तथा समाज सेवा करना चाहती है।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के सारंगपुर गाँव से पूजा कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि वह टीचर बनकर बच्चा की सेवा करना चाहती है।