एलटीएफ 09 ने शिउरा गांव से फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब किया। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के शिवरा पंचायत के वार्ड संख्या 3 यानी अमर सिंह स्थान मेला के निकट से गुप्त सूचना के आधार पर पटोरी पुलिस ने उत्तर प्रदेश निर्मित 180ml के तीन फुरूति पैक बरामद किया है । और शराब कारोबारी के विरुद्ध कार्रवाई करने की तैयारी में जुट चुकी है इस संबंध में एएलटीए 09 प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिला था कि पटोरी थाना क्षेत्र के शिवरा अमर सिंह स्थान मेला में भारी मात्रा में शराब छुपा कर रखा गया है छापामारी की गई तो मात्र तीन 180ml के फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। वक्त शराब कारोबारी का पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के शिवरा पंचायत के अमर सिंह स्थान मेला के निकट के रहने वाली रंगीला देवी उम्र 40 वर्ष पति स्वर्गीय रामविलास साहनी ,पिता सरयुग साहनी । पुत्र 23 वर्षीय अमरजीत कुमार के घर से शराब बरामद हुआ है रंगीला देवी अपने मायके यहाँ ही रहती हैं। छापामारी के दौरान पुलिस की गाड़ी देख शराब कारोबारी भागने में सफल रहा।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के सारंगपुर गाँव से काजल कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि वह प्रसाशनिक सेवा में जाना चाहती है। उनका ध्रुव तारा प्रसाशनिक सेवा है,वह लोगों की सेवा करना चाहती है।

गंगा के जलस्तर में दो दिनों से तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। जलस्तर खतरे के लाल निशान से 58 सेमी ऊपर हो गया है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के सरारी स्थित कैंप के अनुसार रविवार दोपहर गंगा का जलस्तर 46 मीटर 8 सेमी पर पहुंच गया है। गंगा का यह जलस्तर खतरे के निशान से 58 सेमी ऊपर है। दियारा क्षेत्र के लिए 45 मीटर 50 सेमी जलस्तर को लाल निशान बनाया गया है। जलस्तर के ऊपर आ जाने से तटबंध पर दबाव बढ़ने लगा है। हलांकि तटबंध विगत साल की अपेक्षा ऊंचा और मजबूत कर दिया गया है। तटबंध के ऊंचा होने से गंगा के उत्तरी क्षेत्र के निवासी राहत महसूस कर रहे हैं। वहीं गंगा पार दियारा- हरदासपुर, सरसावा, जहिंगरा, करुआरी आदि में पशुपालकों एवं किसानों को बाढ़ आने की आशंका सताने लगी है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि से दियारे के सोतों की ओर पानी का बहाव होने लगा है। वहीं ढाब और सोतों में जल काफी भर चुका है। इधर सरारी से लेकर रसलपुर तक तटबंध की निगरानी की जा रही है। तटबंध की देखरेख करने के लिए सहायक अभियंता राकेश रंजन एवं जितेश रंजन के अतिरिक्त कनीय अभियंता जितेन्द्र कुमार दास की प्रतिनियुक्ति की गयी है। कनीय अभियंता जितेश रंजन ने बताया कि इस क्षेत्र में विगत वर्षों में उच्चतम जलस्तर 48.50 मीटर तक गया था। उन्होंने बताया कि अगले 36 घंटों में जलस्तर घटने लगेगा, क्योंकि इलाहाबाद में गंगा का जलस्तर नीचे आने लगा है।

समस्तीपुर स्व0अंजना कुमारी कि याद में छात्रों के बीच कॉपी, कलम का हुआ वितरण प्राथमिक विद्यालय , विष्णुपुर बथूआ , वार्ड सं 8 के प्रांगण में प्राधानाध्यापक श्री कृष्ण मुरारी शर्मा कि अध्यक्षता में स्व अंजना कुमारी , संस्थापक सचिव अंजन सेवा आश्रम कि द्वितीय पुण्य तिथी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवी संस्थाओ के लोगो ने उन्हें श्रद्धाजली अर्पित करते हुए कहा है कहा की अंजना कुमारी भारतीय संभ्यता संस्कृति कि प्रतिमूर्ति थी, उन्होंने अपने जीवन काल में समुदाय के कई महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद की और कार्यकुशलता में अव्वल थी । वहीं इस स्मृति दिवस पर हिंद दलित उत्थान समिति के सचिव पंकज कुमार के नेतृत्व में वितरण हो रहे पाठ्य सामग्री एक सराहनीय पहल है , समाज मे इस तरह के काम में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है |विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर मोबाइल बानी शिवाजी नगर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय कर्मवीर पुस्तक लोकार्पण छात्र सम्मान समारोह का हुआ आयोजन मुख्य अतिथि रोसरा अनुमंडल पदाधिकारी एसडीएम बृजेश कुमार वारिसनगर विधायक अशोक कुमार उर्फ मुन्ना जी एवं रोसरा विधायक वीरेंद्र कुमार पासवान प्रखंड पदाधिकारी हरि ओम शरण भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह शिवाजी नगर मुखिया अध्यक्ष रामचंद्र पासवान एवं शिवाजी नगर प्रखंड के सभी गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे

रोजगार गारंटी योजना के तहत 100 दिनों तक लोगों को रोजगार मुहैया कराने की बड़ी योजना मनरेगा का हाल बिहार के अंदर क्या है, इसको लेकर ग्रामीण विकास विभाग में मौजूदा वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही का रिपोर्ट जारी हो गया है. मौजूदा वित्तीय वर्ष के पहले 3 महीनों में किस जिले के अंदर कैसा प्रदर्शन रहा, इसको लेकर विभाग ने विस्तार से रिपोर्ट जारी की है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर। सड़क पर बारिश का पानी जमाव होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी काफी कठनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र में जगह-जगह जलजमाव हो गया है। सड़कों पर पानी लग जाने से लोगों को रोजमर्रा के सामान के लिए घर से बाहर निकलने पर भी परेशानी होती है। वार्ड संख्या एक में मऊ बाजार जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। करोड़ाे की लागत से बनी इस सड़क पर बरसात होते ही जलजमाव की समस्या के कारण सड़क भी अपना अस्तित्व खो रही है। जगह-जगह पानी जमा होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। करोड़ों की लागत से बनी प्रधानमंत्री सड़क का निर्माण होने से एक वर्ष भी पूरी नहीं हुआ है और सड़क जर्जर हो गई। साथ ही सड़क के किनारे नाला नहीं होने से सड़कों पर जलजमाव की समस्या बनी रहती है। हालांकि विभाग के पास विकास के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध है। लेकिन इस ओर ध्यान नहीं देते है। पंचायत से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण वर्षा का यह पानी सड़क पर लगा रहता हैं। जिससे कई मोहल्लों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है।

विद्यापतिनगर। प्रखंड अंतर्गत गढ़सिसई पंचायत में मॉडल पंचायत भवन बनाए गए हैं। पंचायत सरकार भवन बनाने का मुख्य उद्देश्य है कि एक ही छत के नीचे पंचायत के सारे कार्यों का निष्पादन हो सके। ताकि ग्रामीणों को पंचायत संबंधित कार्यों को निपटाने के लिए प्रखंड कार्यालय नहीं जाना पड़े। विभिन्न पंचायत सरकार भवनों में आरटीपीएस काउंटर भी खोला गया है। लेकिन, आरटीपीएस काउंटर ज्यादातर बंद ही रहता है। वरीय पदाधिकारियों के निरीक्षण के दौरान ही काउंटर खुलते हैं। मोबाइल वाणी प्रतिनिधि ने गढ़सिसई पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया तो पता चला कि ज्यादा तर भवन में काम-काज न के बराबर होता है। राजस्व कर्मी, व अन्य कर्मचारी नहीं मिले। लोगों के द्वारा कई बार शिकायत करने के बाद जिलास्तर से कार्रवाई भी हुई है। लेकिन, अधिकांश कर्मचारियों के कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ है। ज्यादातर मामलों का निपटारा प्रखंड कार्यालय से किया जा रहा है। ऐसे में पंचायत सरकार भवन के निर्माण के साथ उसके क्रियान्वयन पर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का बताना है कि गढ़सिसई में पंचायत सरकार भवन के निर्माण के बावजूद उन्हें ज्यादातर कार्यों को लेकर प्रखंड मुख्यालय आना पड़ता है। पंचायतों के उपस्कर एवं कागजात मुखिया पंचायत सचिव के निजी आवास पर रहता है। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

विद्यापतिनगर। विद्यापतिधाम लकड़ी बाजार स्थित गुमटी नम्बर 9 के पश्चिम रेलवे की यू टाइप सड़क जर्जर होने के कारण जानलेवा हो गया है। सड़क छोटी बड़ी गढ़े मे तब्दील हो गई है। आये दिन सड़क दुर्घटनाएं घटती रहती है। बारिश के पानी भर जाने से सड़क झील में तब्दील हो जाती है। लोगो को पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। अक्सर बड़ी वाहन सड़क पर बनी गढ़े में फंस जाती है। जिसके कारण घण्टो तक सड़क जाम में फंसी रहती है। संवेदक की उदासीनता के कारण ये विषम परिस्थिति उतपन्न हुआ है। वहीं इस संबंध में बार-बार रेलवे के अधिकारियों को भी सूचना दी जाती रही है लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हो सका है। आमलोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है जोकि रेलवे अधिकारियों की उदासीनता एवं लापरवाही को भी दर्शाता है। जबकि यह प्रमुख सड़क प्रखंड से समस्तीपुर जानेवाली एनएच 28 को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क है। जिसपर भारी वाहनों समेत सभी तरह के वाहनों के अलावे प्रशासन, अग्निशमन एम्बुलेंस समेत आवश्यक सेवा के वाहनों के चलने का मुख्य मार्ग है।

जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, समस्तीपुर और क्राई- "चाइल्ड राइट्स एंड यू" के संयुक्त तत्वावधान में सरायरंजन प्रखंड के ग्राम पंचायत राज अख्तियारपुर अंतर्गत सामुदायिक भवन, भोजपुर में स्थानीय किशोर-किशोरियों के साथ जीवन कौशल सत्र का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।