सरकार प्रायोजित कार्यक्रम के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कि सीएचसी मोहिउद्दीननगर की जांच जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत सीएचसी मोहिउद्दीन नगर की जांच प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा सरकार प्रायोजित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के मोहद्दीनगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता चुन्नू कुमार ने निर्भय कुमार सिंह से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगवा लिया है। टीका लगवाने के बाद उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई।दो डोज ले चुके हैं। जल्द ही बूस्टर डोज भी लगवा लेंगे। वो बाकी लोगों को भी सलाह दे रहे हैं की कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जल्द से जल्द टीका लगवा लें।
जिले की चर्चित महिला अधिकार कार्यकर्ता बंदना कुमारी ने बुधवार को अपने प्रस्तावक एवं समर्थकों के साथ अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष ताजपुर नगर परिषद के मुख्य पार्षद पद पर अपना नामांकन दर्ज कराया.नामांकन के बाद कार्यालय प्रकोष्ठ से बाहर निकलते ही मीडिया ने उन्हें घेर लिया. इस दौरान बड़ी संख्या में राहगीर एवं आसपास के लोग भी ईकट्ठा हो गये. मीडिया कर्मियों के सवालों का जबाब देते हुए महिला नेत्री ने कहा कि ताजपुर के अधिकांश जनप्रतिनिधियों ने ताजपुर एवं ताजपुर वासियों के विकास करने के बजाय अपना विकास किया. जिसके पास कुछ नहीं था, आज जनता को चुसकर करोड़ों का मालिक बना बैठा है. जनप्रतिनिधियों द्वारा ताजपुर में विकास योजनाओं, कल- कारखाने लगाने, भ्रष्टाचार एवं अफसरशाही पर रोक लगाने की कोशिश ही नहीं की। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर (बिहार) युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा दिवस हिंदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला युवा अधिकारी अमित सर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे लेखापाल केदार सर एव इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नमामि गंगे परियोजना समस्तीपुर के अधिकारी नीरजेश कुमार के द्वारा किया गया! इस कार्यक्रम में समस्तीपुर जिला के सभी प्रखंड से आए हुए राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक उपस्थित थे! इस कार्यक्रम में सभी लोगों ने हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर अपना अपना विचार प्रकट किए! उसके बाद नीरजेश के द्वारा पोषण माह को लेकर शपथ दिलाया गया!विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहिन ने मेडिकल नीट परीक्षा 2022 में समस्तीपुर जिला में अच्छे प्रदर्शन करने वाले छात्रों से जाकर मुलाकात करके उनको सम्मानित किया और कहा कि आपने समस्तीपुर जिला का नाम रौशन किया है आप पर हम सबों को गर्व है| छात्रों के मनोबल बढ़ाने के क्रम में आज दुधपुरा पहुंचकर जिले में मेडिकल नीट में 631 अंक लाने वाले सुष्मिता कुमारी और 635 अंक लाने वाले विक्रांत राज दोनों को पाग चादर माला देकर तथा मिठाई खिला कर सम्मानित किया इस अवसर पर सुष्मिता के पिता एन जी ओ संघ बिहार के सचिव अधिवक्ता संजय कुमार बबलू रेलवे ट्रेड यूनियन के नेता संतोष कुमार निराला राजद नेता राकेश कुमार यादव श्री चंद्रदीप राय नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मो० एजाज राजन कुमार मिथिला युवा संघ के अनुष कुशवाहा आस वेलफेयर सोसाइटी के मनीष कुमार किशनगंज से आये गोइंग टू स्कूल के धर्मेंद्र कुमार जदयू के छात्र जिला महासचिव विपिन कुशवाहा, शिक्षिका कुमारी सुषमा सिंह विक्रांत के पिता अखिलेश कुमार दिवाकर साहित्यकार वीणा कुमारी आदि कई लोग उपस्थित थे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
राष्ट्रीय हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर लक्की चिल्ड्रन अकादमी विद्यालय के प्रांगण में कक्षा नर्सरी से पंचम तक के बच्चों के बीच में हिंदी सुलेख अंग्रेजी सुलेख व चित्रकला प्रतियोगिता एव 100 मीटर दौड़, बेसिकिट दौर का अयोजन किया गया। जिसमे प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे को पुरस्कृत किया गया
हिंदी दिवस के अवसर पर आज शहर के श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी की दलसिंहसराय शाखा के तत्वावधान में हिंदी में अधिकाधिक कार्य करने का संकल्प लिया गया । इस अवसर पर स्थानीय 40 मेधावी छात्र - छात्राओं के बीच 1,25000 रुपए छात्रवृति के रूप में वितरित कर उन्हें मातृभाषा हिंदी को सशक्त बनाने हेतु संकल्प दिया गया ।प्रत्येक छात्र -छात्राओं को 3000 -3000 रुपए छात्रवृति वितरित करते हुए शाखा प्रबंधक राजीव कुमार ने कहा कि हमारे देश की पहचान हिंदी से है । हम सभी भाषाओं में दक्ष हों ,लेकिन हिंदी में अति दक्ष हों ,चूंकि यह हमारी मातृभाषा है ।उन्होंने कहा कि हमारी कंपनी वित्तपोषण करती है । हम एफ डी,आर डी आदि भी करते हैं ।लेकिन समाज के कमजोर वर्ग के और मेधावी छात्र छात्राओं को छात्रवृति देकर उन्हें देश के शिक्षित नागरिक बनाने में भी सहयोग करते हैं । मौके पर ब्रांच कलेक्शन मैनेजर संतोष कुमार समेत अनेक पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
विद्यापतिनगर। दशकों बाद विद्यापतिनगर थाना को नया भवन मिलने वाला है। निर्माण कार्य को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। बिहार पुलिस भवन निर्माण विभाग की ओर से बाजिदपुर स्थित आईबी परिसर में पुलिस भवन का निर्माण कार्य जारी है। मॉडल आधुनिक सुविधाओं से लैस पुलिस भवन का कार्य जोर शोर से जारी है। निर्माणाधीन पुलिस भवन में थाना भवन, आगंतुक कक्ष, माल खाना, अनुसंधान कक्ष, कॉमन रूम,एसएचओ कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष, हाजत, गार्ड रूम, मीटिंग हॉल सहित कई अन्य संभाग सहित रूम का निर्माण किया जाना है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लोकल कमिटी बिभूतिपुर उत्तर की ओर से सी पी आई एम के केंद्रीय कमिटी के सदस्य कॉमरेड युसूफ तारी गामी के स्वागत के लिए अंचल सचिव कामरेड श्याम किशोर कमल के नेतृत्व में सिंघिया घाट में भव्य स्वागत किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 122बी की जर्जर स्थिति के वजह से मंगलवार को राजघाट पुल के पास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश अरुण घंटों जाम में फंसे नजर आए। उनके सुरक्षाकर्मी जाम को छुड़ाने हेतु मशक्कत करते हुए नजर आए। उल्लेखनीय हो कि प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग 122बी पर बने हुए बड़े-बड़े गड्ढे आवागमन को बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं, जिस वजह से मोहिउद्दीन नगर प्रखंड में विभिन्न जगह जिसमें प्रखंड मुख्यालय एवं मोहिउद्दीन नगर बाजार मुख्य रूप से प्रभावित है हालांकि सोमवार को कुछ जगहों पर प्रखंड विकास पदाधिकारी के पहल कुछ जगहों पर थोड़ा-थोड़ा करके राविश गिराकर गड्ढे को भरने की खानापूर्ति की गई है।
