बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से राजकुमार ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि अन्नपूर्णा योजना खाद्य, आपूर्ति एवं वाणिज्य विभाग पेज दो में चुने गये व्यक्तियों को प्रति माह 10 किलो अनाज जिसमे छह किलो गेहूँ एवं चार किलो चावल मुफ्त दिया जाता है, ताकि वे भुखमरी का शिकार नहीं हो सकें। खाद्यान्न की आपूर्ति स्थानीय जन वितरण प्रणाली के द्वारा की जाती है।
बिहार में मॉनसून की मेहरबानी से बीते कुछ दिनों से राज्य में अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी उत्तर बिहार के कुछ जिलों में बरसात होने के आसार जताए हैं। इसके अलावा उत्तर, दक्षिण और पूर्वी बिहार के 25 जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में 20 सितंबर तक बारिश संबंधी गतिविधियों के जारी रहने की संभावना है। पटना मौसम केंद्र के मुताबिक शनिवार को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर जिले में झमाझम बारिश होने के आसार है। इसके अलावा पूरे बिहार में कहीं-कहीं छिटपुट पानी गिर सकता है। मौसम विभाग ने 25 जिलों में ठनका गिरने की चेतावनी भी जारी की है। औरंगाबाद, अरवल, रोहतास, भभुआ, बक्सर, भोजपुर, सारण, सीवान, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मुधबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिले में कहीं-कहीं शनिवार को आकाशीय बिजली गिर सकती है। शुक्रवार को भी पटना समेत सूबे के दर्जनभर जिलों में बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। सबसे अधिक भागलपुर में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा सहरसा के अगवानपुर, जीरादोई, बांका, मोतिहारी, सबौर, गया, कैमूर, रोहतास, वाल्मीकि नगर समेत अन्य जगहों पर भी बरसात हुई। बारिश से किसानों को धान की अच्छी फसल होने के आसार हैं।
बजाज फिनसर्व और RBL बैंक पेश करते हैं डॉक्टर'स सुपरकार्ड. यह एक क्रेडिट कार्ड है जो विशेष रूप से मेडिकल प्रैक्टिशनर के लिए डिज़ाइन किया गया है और इसमें कई लाभ जोड़े गए हैं. यह प्रोफेशनल और पर्सनल कारणों से ट्रांज़ैक्शन करने के लिए गिफ्ट वाउचर और रिवॉर्ड प्रोग्राम का लाभ भी प्रदान करता है.
कल्याणपुर प्रखंड के अंतर्गत समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज ने 16 सितंबर को लादौरा चौक से चकमेहसी गंगोरपुर पथ और कुशियारी चौक से जीरो माइल श्रीनाथ पारन तक के सड़क का शिलान्यास पीएम ग्रामीण सड़क योजना से किया गया । लोगों के द्वारा निर्माण के लिए लगातार लोगों का मांग कर रहे थे सड़क निर्माण के लेकर सांसद द्वारा शिलान्यास करने पर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि रमेश शर्मा ने सांसद को मिथिला परंपरा के अनुसार चादर पाग, सौल भेंट कर सम्मानित किया गया
मोहीउद्दीन नगर प्रखंड परिसर में आज वर्तमान परिवेश में बाल अधिकारों का संरक्षण बेहद जरूरी है. विशेषकर जनप्रतिनिधियों को इसके लिए सचेष्ट होने की जरूरत है. उक्त बातें बाल अधिकार व सुरक्षा को लेकर चाइल्डलाइन सलाहकार समिति की प्रखंड स्तरीय की पंचायत समिति के सभागार में शुक्रवार को अध्यक्षता करते हुए प्रमुख जवाहरलाल राय ने कही.संचालन चाइल्ड लाइन कर्मी कौशल प्रसाद ने किया. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सही कचड़े निपटान के लिए स्वयं सहायता समूह के सदस्यों का जागरूकता के लिए लिया जायेगा सहयोग कितने लोगों को मिलेगा रोजगार पर कोई स्पष्ट आंकड़ा नहीं घरेलू टॉक्सिक वेस्ट मैनेजमेंट पर नहीं है कोई चिंता, एचडीएफसी बैंक, पर्यावरण शिक्षा केन्द्र एवम जिला प्रशासन के संयुक्त पहल प्लास्टिक मुक्त समस्तीपुर विषय पर कार्यशाला का आयोजन समाहरणालय सभा कक्ष में किया गया। कार्यशाला में मीडिया के साथियों से बात करते हुए जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया की इस मुहिम के तहत अभी तक प्लास्टिक के बोतल के सही निस्तारण के लिए वेंडिंग मशीन एवम प्लास्टिक लाओ थैला ले जाओ जैसे कार्य को जिल मुख्यालय में शुरू कर दिया है और अक्तूबर तक सुखा कचरों की ग्रेडिंग एवम निस्तारण के लिए 10 मैट्रिक टन की वृहद योजना की शुरुआत कर ली जाएगी। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में भी कचड़ा के सही निपटान के अब तक 59 पंचायत में कर्मियों का चयन कर गीला एवम सुखा कचड़ा को घर में हीं अलग कर लिया जा सके और उसका उठाव भी अलग हो सके के लिए कूडादान का वितरण किया जा चुका है। शहरी एवम ग्रामीण दोनो हीं परियोजनाओं में लोगों को रोज़गार मिलेगा तथा कचड़ा से पर्यावरण नुकसान कम हो में मदद मिलेगी। इस मौके पर परियोजना क्रियान्वन इकाई के सदस्य स्थानीय रोजगार के मुद्दे एवम घरों के टॉक्सिक वेस्ट प्रबन्धन एवम कर्मियों के बचाव के मुद्दे पर कोई संतोष प्रिय जवाब नहीं दे पाए।
15 सितंबर को जदयू कार्यालय रामपुरा कल्याणपुर प्रखंड स्तरीय पंचायत अध्यक्ष एवं प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान पर विचार एवं सभी पंचायत अध्यक्ष को जेडीयू का सदस्यता दिलाई गई,जिसमें जदयू के पंचायत अध्यक्ष सहित तमाम कार्यक्रताओ ने इस बैठक में भाग लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
14 सितंबर को नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के तत्वाधान में एकता युवा मंडल सैदपुर के कार्यालय पर हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 50 युवा एवं युवतियों ने भाग लिया कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के सलाहकार शिक्षक प्रदीप कुमार ने किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन के पक्षिम गुमटी नम्बर 9 के पास बाजिदपुर-दलसिंहसराय मार्ग पर सड़क के गड्ढे में फंसकर एफसीआई का अनाज लदे एक ट्रक की कमानी टूट गई। इससे बीच सड़क पर ट्रक खड़ा हो गया। जिसकी वजह से पिछले 14 घंटे से यातायात बाधित हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार सहित कुछ अन्य राज्यो में इन दिनों बच्चा चोरी की बड़ी चर्चा है. आलम यूं है कि गांवों में अनजान शख्स दिखते ही लोग उसे बच्चा चोर समझ ले रहे हैं और पिटाई कर दे रहे हैं. लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि बच्चा चोरी सच में हो रही है या सिर्फ़ अफवाह भर ही है. बच्चा चोरी के शक में पिटाई के चलते कई लोगों की जान भी जा चुकी है. कहीं-कहीं पर बच्चा चोरी के मामले सामने भी आए हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
