दुर्गा पूजा के मध्य नजर रखते हुए पटोरी थानाध्यक्ष ने चलाया शराब सर्च अभियान,मुकुंदपुर गांव से 6 लीटर विदेशी शराब किया जप्त। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य द्वारा दुर्गा पूजा के मध्य नजर रखते हुए चार अलग-अलग गांव में शराब सर्च अभियान चलाया इस दौरान मुकुंदपुर गांव के रहने वाले पवन कुमार राय पिता चंदेश्वर राय के यहां से 6 लीटर शराब जप्त कर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें। 

मजदूरों को सहायता प्रदान करने के लिए हेल्पलाइन नंबर के बारे में विस्तृत जानकारी....

समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग पर वासुदेवपुर गांव के काली स्थान के समीप मंगलवार की सुबह चाय दुकान पर एक वृद्ध को समस्तीपुर की ओर से आ रही ट्रक ने ठोकर मार दिया। जिसे स्थानीय ग्रामीण व परिजनों की मदद से इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल समस्तीपुर ले जाया गया।

समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी मठ की जमीन में नवनिर्मित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, समस्तीपुर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण एजेंसी ने विभाग को हस्तगत भी करा दिया है। अब इस अभियंत्रण महाविद्यालय के उद्घाटन का इंतजार किया जा रहा है।

शाहपुर पटोरी अनुमंडल क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जल स्तर में भारी बढ़ोतरी दर्ज किया गया है। उक्त आशय की जानकारी बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के कनीय अभियंता जितेश रंजन ने दिया है। उन्होंने कहा कि गंगा के जलस्तर में पिछले 24 घंटे के अंदर 29 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है

17 सितंबर को जन शिक्षण संस्थान, समस्तीपुर के तत्वाधान में जन शिक्षण संस्थान समस्तीपुर के प्रांगण में विश्वकर्मा जयंती समारोह एवं कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसका संचालन संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी श्री इरशाद आलम द्वारा किया गया इस अवसर पर विगत सत्र 2021-2022 के उपरांत सफल छात्र एवं छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

19 सितंबर को प्रखंड कल्याणपुर कार्यालय परिसर मैं भाकपा माले प्रखंड सचिव दिनेश कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड अंचल प्रखंड कार्यालय का घेराव किया गया इसी दौरान प्रखंड परिसर में एक सभा हुई जिसमें कल्याणपुर प्रखंड अंचल के भ्रष्टाचार राजस्व कर्मचारियों द्वारा दाखिल खारिज में घूस लेने के संबंध में और प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा कचरा प्रबंधन योजना में डेढ़ लाख लेकर स्वीकृति देने और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा 5000 घूस लेने प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र से लेकर गरीब गुरवे का हक मारने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा 51 नियोजित शिक्षकों का मानदेय भुगतान कर योगदान करने व शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर एफसीआई गोदाम में कम अनाज देने और माफिया राज कायम करने बागमती नदी के कटाव से विस्थापित परिवारों को आवास देने आदि सवालों पर मांग पत्र सौंपा गया चेतावनी दी गई कि अगर समाधान नहीं हुआ तो भाजपा माले घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम चलाकर धरना देंगे कार्यक्रम में रंजीत राम, माले के वरिष्ठ नेता सुख लाल यादव पूसा प्रखंड सचिव अमित कुमार जिला कमेटी के सदस्य महेश सिंह आदि ने संबोधित करते हुए अपने विचारों को दिया

जिला पंचायती राज पदाधिकारी को रोसड़ा प्रखण्ड प्रमुख द्वारा उपसमिति का गठन नहीं करने एवम पंचायत समिति की बैठक नहीं होने का सौंपा शिकायत। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी शाखा महिषी की बैठक कॉमरेड उमेश सिंह की अध्यक्षता में तथा सीपीआईएम राज्य सचिव मंडल सदस्य सह विभूतिपुर के विधायक कॉमरेड अजय कुमार के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई बैठक में संबोधित करते हुए देश की वर्तमान परिस्थिति पर विस्तार से चर्चा किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आशा की किरण संस्था एवम क्रिस्टा आई वी एफ द्वारा निसंतानता एवं मधुमेह पर जागरुकता कार्यशाला का हुआ आयोजन कानपुर। आशा की किरण महिला कल्याण सेवा समिति एवं क्रिस्टा आईवीफ़ के द्वारा कर्रही बंबा रोड स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में भारत में बांझपन एवं मधुमेह पर जागरुकता कार्यशाला का अयोजन किया गया l जिसमें मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग सदस्य पूनम कपूर, एवं रंजना शुक्ला क्रिस्टा आईवीएफ से चंदन मिश्रा एवं संस्था की संस्थापिका रीतिका गुप्ता उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीयगान एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया वही अमृत मोहत्सब एवं प्रधान मंत्री जी के जन्मोत्सव पर आज कानपुर एवं आश पास के 101 आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं आशा बहुओं का सम्मान स्वस्थ के क्षेत्र मैं काम के लिय सम्मानित किया गया। क्रिस्टा आईवीएफ और रेडक्लिफ के मैनेजर चंदन मिश्रा एवं आशा की किरण महिला कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अमित गुप्ता एवं डॉक्टर संगीता आहूजा की उपस्थिति में सभी महिलाओं को बांझपन एवं मधुमेह की बीमारियों से कैसे बचा जा सकता है इसकी जानकारी दी गई। संस्था की प्रेसिडेंट रीतिका गुप्ता द्वारा संस्था के द्वारा चलाए जाँ रहे कार्यक्रम, मुस्कुराए बेटियाँ एवं सामाजिक कार्यो के बारे मैं सभी आंगनवाड़ी महिलाएं एवं समाज सेवी को बताता गया l कार्यक्रम का मुख्य मकसद आए हुए सभी महिलाओं को मधुमेह एव निसंतानता के बारे मैं जागरूक करना था l कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूनम कपूर जी ने आशा की किरण संस्था और क्रिस्टा आईवीएफ के द्वारा किया जाँ रहा कार्यक्रम की प्रशंसा की और भविष्य मैं ऐसे और आयोजन करते रहने को कहा l चंदन मिश्रा ने क्रिस्टा आईवीएफ द्वारा पूरे भारत मैं चल रहे महिला सशक्तिकरण एव स्वस्थ जागरूक कार्यक्रम के बारे मैं जानकारी दी वही कानपुर मैं आशा की किरण संस्था के साथ जान जागरूक कार्यक्रम का आयोजन करते रहेंगे lकार्यक्रम में मुख्य रूप से शैलेश दीक्षित, विनीता गुप्ता, प्रियंका शर्मा, प्रियंका त्रिपाठी, जया कश्यप, अमित कुमार गुप्ता, चंदन मिश्रा, रितिका गुप्ता, अथर्व गुप्ता, अंशिका गुप्ता, अनामिका दिवाकर एवं विक्रांत भाटिया आदि लोग उपस्थित रहे।