समस्तीपुर जिला प्रशासन एचडीएफसी परिवर्तन और सेंटर फॉर एनवायरमेंट एजुकेशन एवं नव जागृति के संयुक्त पहल से समस्तीपुर जिले में प्लास्टिक के बदले थैला या मास्क की अनोखी पहल शुरू हो गई है आप श्रोतागण किसी भी समय नगर भवन के परिसर में आकर प्लास्टिक का बोतल जमा कर थैला या मास्क ले सकते हैं पूरी जानकारी सुनने के लिए मोबाइल वाणी के टोल फ्री नंबर 92666 52333 पर कॉल करें या लिंक को अभी क्लिक करें।
बिहार राज्य से मोबाइल वाणी के माध्यम से माला कुमारी ने खुसबू देवी का साक्षात्कार लिया जहाँ खुसबू देवी ने बताया की कोरोना टीका का पहला डोज लिया था तो इन्हें थोड़ा बहुत कमजोरी हुआ था और दूसरा डोज तीन महीने बाद लिया। और ये कोरोना टीका का तीसरा डोज भी लेना चाहती हैं
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से नाज़्मा खातून बता रही हैं की इन्होने कोरोना टीका का दोनों डोज ले लिया है। पहला डोज लिया था तब हाथ-पेअर में दर्द हुआ था और दूसरे डोज में बुखार आया था। इसलिए ये बूस्टर डोज नहीं लेना चाहती हैं
बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के बांकात से मोबाइल वाणी के माध्यम से नज़मा खातून बता रही हैं की इन्हें करीब एक साल से बृद्धा पेंशन नहीं मिला है। और बोल रही हैं की इन्हें कोई कमा कर देने वाला भी नहीं है और ये बहुत गरीब हैं।
महामंत्री का विदाई समारोह
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता मोहम्मद एजाज़ ने अंकित कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की कोरोना एक भयंकर बीमारी है जो छुआछूत के माध्यम से लोगो में फैलती है। खांसी,बुखार,ज़ुकाम आदि कोरोना के लक्षण है। कोरोना के कारण मिडिल क्लास के लोग काफी प्रभावित हुए। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मुजफ्फरपुर जिले के केवट्सा से दुर्गा पूजा को लेकर 351 कुंवारी कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली। केवटसा से सैदपुर स्थित बूढ़ी गंडक नदी से जल भर कर कलश यात्रा केवटसा तक गई।इस दौरान एकता युवा मंडल सैदपुर के सलाहकार राजेश साहनी के नेतृत्व में सड़क पर पानी का छिड़काव किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत चकमेहसी थाना क्षेत्र के कलौजर पंचायत का वार्ड संख्या 1 गंगोरा गांव में बीते 22 सितंबर को घर से एक महिला को मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला प्रकाश में आया है कलौजार पंचायत के निवासी बाबुल कुमार राय की पत्नी मनीषा कुमारी ने थाने में 22 सितंबर को देर रात प्राथमिक दर्ज कराई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवक पप्पू कुमार के नेतृत्व में पूसा थाना परिसर में पूसा थाना के थाना अध्यक्ष सीमा कुमारी के अध्यक्षता में, नमामि गंगे परियोजना के जिला परियोजना पदाधिकारी नीरजेश कुमार, कल्याणपुर क्षेत्र संख्या 1 के जिला पार्षद श्री रवि रोशन कुमार एवं अन्य स्थानीय लोगों के द्वारा सामूहिक रूप से पौधारोपण कार्य किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से आशा देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्होंने कोविड टीका का दो डोज़ ले लिया है। साथ ही वे जानना चाहती हैं की तीसरा डोज़ कब मिलेगा ?
