बंगराहा पंचायत में ग्रामीण अपने दिनचर्या में जल के पूर्ती सरकार द्वारा चल रहे नल जल योजना के अलावा अपने निजी चापाकल से कर रहे हैं। बड़ी खुशी की बात है कि लोग कुआं का भी उपयोग दिनचर्य में जल पूर्ति के लिए कर रहे हैं।
दीन-हीन, दुर्बल, लेकिन दानवीर ऐसे कि उनके समक्ष श्रद्धा से बड़े-बड़ों के शीश झुक जाते हैं! इस आशय को चिरतार्थ कर दिखाएं है कल्याणपुर उत्तर पंचायत के कल्याणपुर मुसहरी वार्ड दो निवासी दलित जगदीश सदा और सुदामा देवी पति रोहिन सदा दोनों ने मिलकर गुजर-बसर के लिए एक कोना रखकर बंकी जमीन उन्होंने विद्यालय के लिए दान कर दी। खुद मजदूरी कर परिजनों का भरण-पोषण कर रहे हैं। आज उस जमीन पर प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर मुसहरी के लिए दो कमरा निर्माण होकर पठान - पाठन के लिए छात्रों को समर्पित होने का दिन आगया! जिसका विधिवत उद्घाटन फीता काटकर विभूतिपुर विधायक सह सचेतक कॉ अजय कुमार के द्वारा किया जाना था लेकिन इसी बीच विधायक जी ने कहा कि इस विद्यालय निर्माण के असल नायक भूमि दाता जगदीश सदा जी है! इसलिए उन्हीं के द्वारा उद्धघाटन होना है! तत्पश्चात भूमि दादा के द्वारा ही नारियल फोड़ कर इसका उद्घाटन किया गया! विधायक जी ने जगदीश सदा जी को फूल माला पहनाकर इस विद्यालय के लिए बड़ा दिल दिखाने के प्रति शुभकामना दिए वही विद्यालय में अलग से बड़ा एक सिलावट पर इनका नाम लिखवाने के लिए भवन निर्माण कार्य में लगे संवेदक को कहे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड की विद्यापतिधाम-दलसिंहसराय जाने वाले मुख्य सड़क की हालात खराब थी, जिससे आवागमन करने वाले लोग काफी परेशान थे। स्थानीय लोगों ने सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की थी, जिसके बावजूद भी सड़क बन नहीं पाई थी। सड़क खराब होने के चलते राहगीरों को एवं वहां रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सड़क से गुजरते वक्त वाहन दो-तीन बार दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुका था। जिसके बाद से लोग लगातार सड़क की गुहार लगा रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। इसके बाद मोबाइल वाणी ने ये खबर प्रमुखता से सुनाई थी, अब अनुमंडल जाने वाली मुख्य की सड़क बन गई। जिसके बाद अब लोगों ने मोबाइल वाणी को धन्यवाद दिया है।
खानपुर में हरे लकरीयों की अवैध कटाई जारी।प्रशासन मौन।
शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार के समीप सड़क पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है जिससे आवागमन करने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है. जाम के बारे में लोगों का कहना है कि अवैध तरीके से दुकानदारों द्वारा सड़क पर गाड़ी खड़ा कर सामान उतारने की कारण जाम लगता है
प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय बालकृष्णपुर मड़वा में मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा 15 नवम्बर से शुरू हो गई हैं। स्कूल प्रबंधन परीक्षा को शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी निर्देश पर शिक्षा विभाग में मैट्रिक परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले विद्यालय के करीब 47 छात्र एवं छात्रा शामिल हुए हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज दिनांक 15 नवंबर 2022 को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय तकनीकी गैर तकनीकी पदाधिकारियों का समन्वय समिति से संबंधित समीक्षा बैठक 31-बिंदु प्रतिवेदन के आलोक में की गई।
मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
बिहार राज्य के सहारनपुर से मोबाइल वाणी के माध्यम से माला देवी बोल रही हैं की ये एक किसान हैं। और बता रही हैं की अभी तक गेहू हो जाना चाहियें लेकिन मौसम परिवर्तन के कारन अभी तक ठण्ड नहीं बढ़ रहा है जिससे की गेहू नहीं हो पाया है। और समस्या यह भी है की बगल के स्टोर में आलू जल्दी नहीं मिलता है जिससे की आलू को भी रोप सकें। इसलिए समय से खेती नहीं करने पर हमारी और कुछ मौसम की भी गलती है।
राइट टू एजुकेशन फ़ोरम, बिहार और जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में संस्था कार्यालय, अख्तियारपुर के सभा भवन में " बालिका शिक्षा चुनौतियॉ तथा समाधान"विषयक शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अध्यक्ष गौरीशंकर चौरसिया एवं संचालन असंगठित खेतिहर मजदूर पंचायत के संयोजक रविन्द्र पासवान नें किया। शिक्षा संवाद में मुख्य अतिथि के रुप में राइट टू एजुकेशन फ़ोरम, नई दिल्ली शाहीन अंसारी नें कहा कि आज जरूरत है कि सरकार आधारभूत संरचना विकास के साथ विषयवार योग्य शिक्षकों की भी छात्र-शिक्षक अनुपात के आधार पर प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति करे तथा बालिकाओं को सुरक्षित और आनंदमयी वातावरण में पढ़ाई का माहौल दे। बचपन बचाओ आंदोलन के राज्य संयोजक मोख्तारुल हक नें बताया कि सरकार के साथ सामाजिक संगठनों, पंचायतीराज संस्थाओं तथा बाल संरक्षण समिति को भी सक्रियता के साथ इस संवेदनशील मुद्दे पर एक साथ पहल करना जरूरी है, ताकि सामाजिक तानाबाना कायम रहे और हमारी बेटियां समुचित व जीवन कौशल वाली शिक्षा हासिल कर पाए।। खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
