एक अच्छी पहल मानवता की ओर जहां लोग जन्मदिन, वर्षगांठ मनाने के लिए पार्टी करते मस्ती करते हैं वही समाज के कुछ ऐसे भी लोग हैं जो मानवता के लिए जी रहे है ब्लड फोर्स टीम के संचालक राहुल श्रीवास्तव का एक ही संकल्प है कि “आओ मिलकर करे एक ऐसे युग का निर्माण…” “जहाँ रक्त की कमी से न जाए किसी का भी जान…” समस्तीपुर के समाजसेवी रवीन्द्र खत्री और पूजा अरोड़ा जी के शादी की 8वां सालगिरह के शुभ अवसर पर लगाया गया रक्तदान शिविर. शहर के जाने माने समाजसेवी एनजीओ संघ बिहार सह प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के सचिव अधिवक्ता संजय कुमार बबलू जी एवं शकीला खातून (समाजसेवीका), काजल कुमारी (मेयर प्रत्याशी),मनीष कुमार(आस वेल्फेयर सोसाइटी) ,आलोक कुमार(सेवा स्माइल फाउंडेशन) एवं अन्य समाजसेवी के हाथो दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ.सभी रक्तवीरों ने मानवता की रक्षा का लिया प्रण इसी उद्देश्य के साथ ब्लड फोर्स टीम के हर रक्तवीर योद्धा हमेशा की तरह इस बार भी स्वैच्छिक शिविर में अपना – अपना योगदान देकर रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले रक्तवीर हैप्पी भैया,गौरव कुमार, प्रेम कुमार, डाक्टर नीरज कुमार, संजय कुमार बबलू, पूजा अरोड़ा, दिलीप महिमा,मुकेश कर्ण, राहुल कुमार, मनोज अग्रवाल, रौशन कुमार, अनुराग ठाकुर, अनुरूप मिश्रा, रघुनाथ राज, मोहम्मद महताब आलम, इत्यादि कुल 21 रक्तवीरो ने अपना रक्तदान किया।. ब्लड फोर्स टीम के द्वारा इन सभी रक्तवीरों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुऐ उन्हें संस्था के द्वारा प्रमाणपत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया । मौके पर सदर उपा अधीक्षक डॉक्टर ग्रीष कुमार, ब्लड बैंक के सहकर्मी, सुशील कुमार, सुधीर कुमार, नीशू कुमारी, दिलीप कुमार, वंदन कुमार औऱ टीम के सदस्य एवं अन्य सहयोगी साथी उपस्थित रहे. राहुल श्रीवास्तव(फाउंडर), रवि कुमार(Camp-Coordinator),दिवाकर यादव(उप-संचालक),नीतीश बरनवाल, आदित्य वत्स,अमरजीत यादव (NCC Udaan) आदि मौजूद थे
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के ग्राम डरोरी से प्रीति कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानना चाहती है कि वह अपना आधार कार्ड कैसे बनवाए
रा• बालिका उच्च विद्यालय, रोसड़ा के प्रांगण मे केनरा बैंक की रोसड़ा शाखा के सौजन्य से "केनरा विद्याज्योति योजना" अंतर्गत वर्ग पंचम से वर्ग दशम तक की अनुसूचित जाति/जनजाति की कुल बारह छात्राओं के मध्य 55000 रुपए की राशि का चेक का वितरण अनुमंडल पदाधिकारी श्री ब्रजेश कुमार तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री शुभम कुमार के द्वारा किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर की तर्ज पर ग्राम पंचायतों में हर घर से कूड-कचरा का उठाव के लिए लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के दूसरे फेज के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य का शुभारंभ प्रखंड के बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत में किया गया था। पंचायतों को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए योजनाओं का शुभारंभ तो पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्रशासनिक उपेक्षा और राजनेताओं की इच्छाशक्ति की कमी के कारण कष्टहारा मोड़ से मड़वा पंचायत होते हुए शेरपुर तक जाने वाली चिंगिया बांध वाली सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। कई गांवों को जोड़ने वाली इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों लोग सफर करते हैं। दिनभर वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। फिर भी किसी को इसकी सुध लेने की फुर्सत नहीं है। सड़क में जगह-जगह बने गड्ढे व उबड़-खाबड़ सड़क इसकी जर्जरता बयां करती है। सड़क जर्जर होने के कारण दोपहिया व छोटे वाहन चालकों को तो भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके चलते इस मार्ग में अक्सर हादसे भी होते रहते हैं। जिससे होकर निकलना राहगीरों को मुश्किल हो जाता है। अब तो हालत यह है कि भाड़े के वाहन भी इस मार्ग से जाने को कतराते हैं। अभिभावक अपने बच्चे को इस सड़क से होकर स्कूल भेजने में भी डरते हैं पता नहीं कब हादसा हो जाए। ऐसा नहीं है कि क्षेत्र के लोगों ने इस सड़क के पुनर्निर्माण की माग जोर-शोर से नहीं की लेकिन उनकी आवाज सुननेवाला शायद कोई नहीं है।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के खनुआं गांव मल्लाह टोले से देशी कट्टा व बाइक के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसएचओ प्रसूनजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि खनुआं मल्लाह टोली से सूचना मिली कि ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़कर रखा है। घटना स्थल पर पहुंचे पर युवक को हिरासत में लेते हुए तलाशी के क्रम में उसके पास से एक देशी कट्टा व एक क्षतिग्रस्त बाइक को बरामद किया गया। हिरासत में लिए गए युवक की पहचान बामौरा गांव के रामाशंकर साह के पुत्र राजू कुमार के रूप में की गई। पुलिस ने अग्रेतर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
तम्बाकू की खेती नगदी फसल के रूप में की जाती है। इसकी खेती से किसान भाइयों को कम खर्च में अधिक फायदा होता है। तम्बाकू का उपयोग स्वास्थ के लिए हानिकारक होता है। इसको धीमा जहर भी कहा जाता है। तम्बाकू को सुखाकर इसका इस्तेमाल धुँआ और धुँआ रहित नशे की चीजों में किया जाता है। तम्बाकू से सिगरेट, बीडी, सिगार, पान मसालों, जर्दा और खैनी जैसी और भी बहुत सारी चीजें बनाई जाती है। जिनका वर्तमान में लगातार उपयोग बढ़ रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के ग्राम विक्रमपुर ,बड़ाकमोरवा पोस्ट सारनपुर से झुन झुन कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि उन्होंने एक साल पहले राशन लेने के लिए आवेदन भरकर और पाँच हजार रूपए जमा किया था। लेकिन अभी तक राशन कार्ड बनकर नहीं आया है
कोरोना के दोनों टीका के साथ बूस्टर डोज लगवाना जरूरी है।
पूर्व सांसद सह जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंच कर परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने नाबालिग के पिता को 20 हजार रूपए की आर्थिक मदद की और पैसे से रोजगार कर परिवार चलाने को कहा।वही दुष्कर्म पीड़िता किशोरी के इलाज के खर्च में भी सहयोग करने का भरोसा दिलाया।पप्पू यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा की यह जघन्य घटना है।समाज के लोगो को जागरूक होना होगा।घटना में शामिल लोगो को सामाजिक बहिष्कार करने की सलाह लोगो को दी।उन्होंने पीड़ित परिवार के तीनों बच्चियों की शादी में भी मदद का भरोसा दिलाया।वही उन्होंने एसपी से बात कर घटना में शामिल बदमाश की जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।पप्पू यादव ने कहा की दुष्कर्म में शामिल बदमाश को स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलवाने को लेकर हर संभव कोशिश करूंगा।वही पिरीत परिवार की मदद के लिए नही आने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर नाराजगी भी जताई ।मौके पर जाप के जिला अध्यक्ष मनीष यादव, फेराज,जीप सदस्य रवि रोशन कुमार,सूर्य नारायण सहनी,अमरजीत ठाकुर आदि मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
