समय और पैसे की करें बचत,आज ही गूगल प्ले स्टोर से ई संजीवनी ओपीडी डाउनलोड ऐप डाऊनलोड करें और पायें मुफ्त चिकित्सकीय सलाह।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने एक श्रोता से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की सरायरंजन प्रखंड के हरपुर बरहेता पंचायत में समय से नल जल योजना के अंतर्गत पानी मिल जाता है। कभी किसी कारणवश पानी नहीं आया तो हमलोग अपने निजी चापाकल से पानी का प्रयोग करते हैं
बिहार राज्य के समस्तीपुर ज़िला के विद्यापतिनगर प्रखंड के बंगराहा पंचायत के पोस्ट कांचा से विकास कुमार शर्मा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से ई-श्रम कार्ड के बारे में जानना चाहते है।
बिहार राज्य के समस्तीपुर ज़िला के विद्यापति नगर से हमारे संवाददाता ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि ग्रामीणों के अनुसार जो सरकार द्वारा मिड डे मील योजना का रोस्टर तैयार किया गया है ,उस अनुरूप योजना का लाभ मिल रहा है।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर बताते हैं की सिमरी पंचायत के ग्रामीण अपने दिनचर्या में जल की पूर्ति सरकार द्वारा चल रहे नल जल योजना के अलावा अपने निजी चापाकल के पानी का प्रयोग करते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मिली जानकारी के अनुसार हरपुर-सैदाबाद (पटोरी प्रखंड) के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार राय उर्फ डोमन राय गुरुवार की दोपहर मुखिया संघ की बैठक कर वापस घर आ रहे थे कि पटोरी-सरारी मार्ग पर माधोपुर चौर में पहले से घात लगाये 10-15 आदमियों ने हंसुआ व लाठी से उनपर हमला कर दिया। इस क्रम में हो-हल्ला होने पर चौर में गेहूं कटनी कर रहे मजदूरों के इकट्ठा हो जाने के कारण उनकी जान बच गयी। इस क्रम में बताते हैं कि उनके कई अंगों में हंसुआ व लाठी के प्रहार से जख्म भी हो गया। उनके साथ के बाइक सवार दीपक कुमार को भी लाठी की चोटें लगी हैं। बताते हैं कि उनपर हमला करनेवाले उनकी बाइक व मोबाइल को भी साथ लेते गये। बाद में खबर होने पर ग्रामीण उन्हें मोटरगाड़ी से मोहनपुर पीएचसी लाये,जहां उन दोनों की चिकित्सा हो रही है। वे दोनों खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। अस्पताल पर एसआई मोनू राय व विश्वास कुमार पहुंच गये हैं,किंतु संवाद-प्रेषण तक उन्होंने कोई बयान नहीं दिया है। वैसे यह घटना मुखिया चुनाव की रंजिश को लेकर हुई बतायी जा रही है। खबर होने पर डोमन राय को देखने मोहनपुर पीएचसी पर विधायक राजेश कुमार सिंह भी पहुंच चुके हैं और अन्य शुभचिंतकों की भीड़ भी जुट गयी है।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने शेरपुर ढेपुरा पंचायत की स्थिति के बारे में बताया यहाँ ग्रामीण नल-जल योजना के द्वारा ही अपने सभी कार्यों के लिए पानी का इस्तेमाल करते हैं। कुँआ और पोखर से भी सिंचाई के लिए पानी का प्रयोग करते हैं
आजादी के बाद से अब तक की जटिल समस्या का हुआ समाधान। विद्यापति प्रखंड के बढ़ौना पंचायत के ब्रह्मउत्तर गांव में मेन रोड से गांव तक सड़क जाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
टीवी का आधुनिक और संपूर्ण उपचार सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में बिल्कुल मुफ्त है।सभी टीवी रोगियों को ₹500 प्रति माह इलाज अवधि तक निश्चय सहायता राशि डीबीटी के द्वारा उनके बैंक खाता में दी जा रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड के बोचहा पंचायत से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने बताया की इस क्षेत्र के लोग सरकार द्वारा चल रहे नल जल योजना के द्वारा ही पीने के लिए प्रयोग करते हैं। इसके साथ ही चापाकल के पानी से बाकी कामों को करते हैं। इस क्षेत्र में सिंचाई के लिए भी पानी बहुत आसानी से मिल जाती है। यहाँ के लोग पानी का संचय कर वापस उसका प्रयोग करते हैं
