विद्यापतिनगर प्रखण्ड अंतर्गत सिमरी पंचायत भवन पर मित्र वीरेंद्र पासवान जी ( पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी)द्वारा आयोजित बाबा वीर चौहरमल जयंती समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित होकर लोगों को सम्बोधित मोहिउद्दीन नगर से विधायक राजेश कुमार सिंह ने किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
इन्नोवेटर्स इन हेल्थ (इंडिया) "आहन" के द्वारा टीवी रोगियों को उनके घर तक इलाज का कार्य कर रहे हैं। इन्नोवेटर्स इन हेल्थ (इंडिया) के विशेष पहल के तहत टीवी रोगियों को दवा से लेकर पोषण कार्य तक की देखभाल की जाती है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के सोठगामा पंचायत से राजकुमार ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा नल जल योजना का सफल संचालन उनके पंचायत में सही तरीके से हो पा रही है। लोगों का कहना है कि हर दिन तीन बार पानी मिलती है। सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक,दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक और शाम 4:00 से 6:00 बजे तक पानी उपलब्ध रहते हैं। इसके अलावा वहाँ के लोग चापाकल की भी व्यवस्था रखे हैं, जिससे पानी का पूर्ति कर पाते हैं।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखंड के कांचा पंचायत में से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ने जानकारी दी कि विद्यापतिनगर प्रखंड के कांचा पंचायत में ग्रामीण बता रहे हैं कि अपने दिनचर्या में जल की पूर्ति सरकार द्वारा चल रहे नल जल योजना के द्वारा कर पा रहे हैं। इसके अलावा अपनी निजी कोष से चापाकल की व्यवस्थाएं है उसका भी उपयोग कर पा रहे हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने संतोष कुमार ठाकुर से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की वो अपने रोज के कार्यों के लिए चापाकल के पानी का इस्तेमाल करते हैं।क्षेत्र में नल-जल योजना का भी पानी आता है। लेकिन समय कुछ तय नहीं है। जिसके कारण समस्या होती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने जानकारी दी की सोठगामा पंचायत में लोगों को नल-जल योजना का लाभ बहुत ही आसानी से समय पर मिल रहा है
बिहार राज्य के समस्तीपुर ज़िला के विद्यापतिनगर प्रखंड के बंगराहा से राजकुमार ठाकुर ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि ग्रामीण क्षेत्रों में वृद्धा पेंशन योजना का लाभ ससमय वृद्ध जनों को मिल पा रहा है। ससमय में वृद्धा पेंशन मिल जाने से गाँव के महिला एवं पुरुषों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रहा है।
विद्यापति नगर प्रखंड के कांचा में स्वास्थ्य मेला का आयोजन पर साक्षात्कार।
विद्यापति नगर प्रखंड के कांचा में स्वास्थ्य मेला का आयोजन पर साक्षात्कार।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर कहते हैं की पानी हमारे जीवन का बेहद ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। पानी के बिना हम अपने जीवन की कल्पना तक नहीं कर सकते हैं। इसलिए हमें जितनी जरूरत हो उतना ही पानी का प्रयोग करना चाहिए। इसके साथ ही प्रयोग किये गए पानी को भी उपयोग में लाने का प्रयास करना चाहिए
