बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर ,कांचा पंचायत के बंगरहा से रमन कुमार चौधरी ,समस्तीपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से ई श्रम कार्ड के बारे में जानकारी चाहते है।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर कहते हैं की जल को विभिन्न कार्यों में उपयोग किया जाता है। जल इतना उपयोगी होता है कि इसके बगैर जीवन जीना संभव नहीं है। इसीलिए सभी जीवित प्राणियों को जल को संरक्षण करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

आज विद्यापतिनगर प्रखंड के बंगराहा पंचायत में माननीय शिक्षा मंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी जी के द्वारा जनसंपर्क कार्य के दौरान प्रखंड अध्यक्ष हरेश प्रसाद सिंह जी की अध्यक्षता मे दर्जनों लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण किया एवं पार्टी की विचार धारा के साथ मिलकर चलने का संदेश दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने एक श्रोता से साक्षात्कार लिया। जिसमे उन्होंने जानकारी दी की वृद्धा पेंशन 60 वर्ष के लोगों का बनता है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाता है। इसके साथ ही गाँव के प्रतिनिधि भी बुजुर्गों को पेंशन के लिए जागरूक कर आवेदन करवाते हैं।आवेदन के बाद सभी पेंशनधारियों को हर महीने 400 रूपये की राशि बैंक खाते में दे दी जाती है

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड के कांचा पंचायत के बंगरहा से सुधीर कुमार चौधरी, मोबाइल वाणी के माध्यम से ई-श्रम कार्ड के बारे में जानना चाहते है

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता नितेश कुमार ने नीरज कुमार से साक्षात्कार लिया ,जिसमें उन्होंने बताया कि अभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं दिया जा रहा है।स्कूल के प्रधान से अभी शिकायत नहीं की है।बताते है कि लॉक डाउन के दौरान उन्हें सूखा राशन मिला था।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर से प्रवीण कुमार,समस्तीपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से ई श्रम कार्ड के बारे में जानकारी चाहते है।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता नितेश कुमार ने रीमा भारती  से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की विद्यार्थी लोगों ने बताया कि करोना काल के बाद से ही स्कूल के द्वारा दी जाने वाली भोजन बंद है।स्कूल के प्रधान से बात किया तो,उन्होंने बताया की सरकार की ओर से राशि ही नहीं आ रही है। जिसके कारण हम बच्चों को खाना नहीं दे पा रहे हैं। जब राशि आ जाएगी तो बच्चों को खाना जरूर दिया जायेगा।कोरोना काल में सिर्फ सूखा चावल दिया गया था कोई सहयोग की राशि नहीं मिली थी। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखंड से संजय कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से ई श्रम कार्ड के बारे में जानना चाहते है।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से कुंदन रजक ,मोबाइल वाणी के माध्यम से ई-श्रम कार्ड के बारे में जानकारी चाहते है