बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के सोठगामा पंचायत से राजकुमार ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा नल जल योजना का सफल संचालन उनके पंचायत में सही तरीके से हो पा रही है। लोगों का कहना है कि हर दिन तीन बार पानी मिलती है। सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक,दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक और शाम 4:00 से 6:00 बजे तक पानी उपलब्ध रहते हैं। इसके अलावा वहाँ के लोग चापाकल की भी व्यवस्था रखे हैं, जिससे पानी का पूर्ति कर पाते हैं।
