डीएम योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने सोमवार को श्रीशंकर इंटर स्कूल, रसलपुर में बाढ़ पूर्व तैयारियों के संबंध में अधिकारियों, पंचायत जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के साथ विचार-विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश भी दिया। बैठक में पंचायत जनप्रतिनिधियो और आम नागरिकों ने उन्हें प्राय: प्रत्येक वर्ष बाढ़ से प्रभावित होनेवाले पंचायतों की समस्याओं से अवगत कराने के साथ संबंधित अंचलस्तरीय अधिकारियों की शिकायतें भी दर्ज करवायीं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज शिक्षा का वर्गीकरण हो गया है. एक वर्ग है जो आर्थिक रूप से सम्पन्न है, वे अपने बच्चों की शिक्षा महंगे स्कूलों में करवा रहे हैं, दूसरा वर्ग जो आर्थिक रूप से सम्पन्न नहीं, स्कूलों की भारी फीसें देने में असमर्थ है, वे बच्चों को शिक्षा से वंचित रख रहे हैं. वे यह नहीं समझते कि शिक्षा व्यक्ति को सामाजिक एवं राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ती है. साक्षरता तथा संस्कारों का आपस में अभिन्न सम्बन्ध है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापति नगर प्रखंड के बढ़ौना पंचायत में ग्रामीणों ने जानकारी दी की अपनी दिनचर्या में जल की पूर्ति नल-जल योजना के तहत करते हैं। लेकिन पानी नहीं आने पर चापाकल और कहीं-कहीं कुआं के जल से भी पानी का प्रयोग करते हैं।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से कल्पना ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पूछा है कि बच्चे को उलटी होने पर क्या दें सकते हैं ?
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से कल्पना ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पूछा है कि पानी में आयरन की मात्रा को कैसे कम कर सकते हैं ?
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर कहते हैं की पानी के महत्व को समझते हुए सोठगामा पंचायत के ग्रामीणों का कहना है कि पानी का उपयोग करने हेतु अपनी दिनचर्या में उपयोग की गई जल को एक नली के माध्यम से खेत में सिंचाई के लिए उपयोग करते हैं। दिनचर्या में जल की पूर्ति नल जल योजना के अलावे अपने निजी चापाकल का उपयोग करते हैं।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर कहते हैं की चकुमर गांव के ग्रामीण बताते हैं की वो लोग अपनी दिनचर्या में जल की पूर्ति सरकार द्वारा चलाए गए नल जल योजना के अलावा अपने निजी चापाकल से कर रहे हैं। सरकार द्वारा चलाई गई नल जल योजना में समय अनुसार पानी आता हैं। कहीं-कहीं इस गांव में कुआं से भी जल की पूर्ति लोग करते हैं।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने एक श्रोता से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की हमारे क्षेत्र में नल-जल योजना के तहत पानी नहीं मिलता है। कई जगह के नल तो टूट भी गए हैं। हमलोग अपने घर में लगे चापाकल के पानी का ही प्रयोग करते है अपने दैनिक कार्यों के लिए
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर ने ग्रामीणों जानकारी दी कि सरकार द्वारा चल रहे नल जल योजना और सरकारी चापाकल के द्वारा पानी की पूर्ति करते हैं। कभी कभी लोगो को असुविधा होती है पानी समय से नहीं मिल पाता है। तो वे अपने निजी चापाकल और कुआँ का उपयोग करते हैं। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कोविड का तीसरा टीका मतलब ज्यादा सुरक्षा, सभी 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्ति कोविड के दूसरे टीके के 9 महीने बाद तीसरा टीका जरूर लगवायें।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
