ओपी हलई क्षेत्र के इंद्र वाड़ा गांव में सूदखोरों द्वारा एक दलित महिला की मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है।बताया जाता है कि इंद्र बारा पंचायत के अजय पासवान की पत्नी मीरा देवी को सूदखोरों द्वारा बार -बार मारपीट की जाती है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गरीबी, मंहगाई, कर्ज से तंग आकर गरीब परिवार नहीं ले पाते हैं सही निर्णय। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
आज दिनांक 06 जून 2022, दिन सोमवार को दिन के 10 बजे से 3 बजे तक मदरसा, वॉर्ड 02, कामराव में कोविड वैक्सीन लगाया जाएगा। अतः आप सभी ग्रामवासियों से अनुरोध है की समय से पहुंच कर कोवीड वैक्सीन लगवायें।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बार-बार हाथ धोए। जब आपके हाथ स्पष्ट रूप से गंदे ना हो, तब भी अपने हाथ को अल्कोहल आधारित हैंड वॉश या साबुन और पानी से साफ करें। छींकते और खांसते समय अपना मुंह व नाक टिशू या रुमाल से ढके। प्रयोग के तुरंत बाद टिशू को किसी बंद डब्बे में फेंक दें। भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से बचे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
ग्रामीणों ने बताया कि बेटा और बेटी दोनों को समान शिक्षा देना चाहिए। जिससे किअपने गांव के साथ-साथ देश का नाम ऊंचा होगा। बेटा और बेटी दोनों को समान शिक्षा देने से दोनों का सर्वांगीण विकास होगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने एक श्रोता से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की पानी के महत्व को समझते हुए इस क्षेत्र के लोग जल के पुनः प्रयोग हेतु जल संचय करते हैं। इसके बाद इसी जल से सिंचाई और अन्य कामों के लिए प्रयोग करते हैं।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने एक श्रोता से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की वो अपने रोज के कार्यों के लिए नल-जल योजना के तहत आने वाले पानी का प्रयोग करते हैं। पानी समय से आ जाता है, इसलिए किसी और साधन की आवश्यकता ही नहीं पड़ती है
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के सरायरंजन प्रखंड के मूसापुर पंचायत से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने एक श्रोता से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की उनके क्षेत्र में सरकार द्वारा चल रहे नल जल योजना के द्वारा समय पर पानी मिल जाता है। यह पानी साफ़ भी होता है,इसलिए इस क्षेत्र में सभी लोग इसी पानी का प्रयोग करते हैं
तंबाकू एवं शराब में मौजूद जहरीले तत्व गंभीर बीमारियों एवं असामयिक मौत का कारण है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, कामेश्वर नगर, दरभंगा के अधीन सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कालेजों में स्नातक प्रथम खंड सत्र 2022-25 में नामांकन के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। विश्वविद्यालय के सर्विस प्रोवाइडर ने नामांकन पोर्टल तैयार कर लिया है। डेमो के बाद नामांकन के लिए पोर्टल को खोल दिया जाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
