बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन पहले आशंका जताई थी कि आने वाले दिनों में प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है। इसके बाद अब समस्तीपुर जिले में भी एकाएक कोरोना की रफ्तार फिर से बढ़ने लगी है। जिले के विभिन्न प्रखंडों में सोमवार को तीन नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या पांच हो गयी है। सोमवार को उज्यारपुर प्रखण्ड में दो पुरुष एवं मोहनपुर प्रखंड में एक महिला नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

किसी मोहल्ले में 10-20 लोगों का समूह जो किसी सामाजिक और आर्थिक उद्देश्य के लिए बनाया जाता है, स्वयं सहायता समूह कहलाता है। अधिकांश स्वयं सहायता समूहों का मुख्य उद्देश्य अपने सदस्यों के बीच बेहतर वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। ग्रामीण गरीबों के मध्य संगठन की भावना को सशक्त करना। समूह के सदस्यों में बचत की आदत डालना। सामूहिक निर्णय लेने की प्रक्रिया से जोड़ना।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर जानकारी देते हैं की विद्यापति नगर प्रखंड अंतर्गत खेदरपुर गांव में ग्रामीणों ने बताया कि अपनी दिनचर्या में जल की पूर्ति अपने निजी चापाकल से कर रहे हैं। क्योंकि सरकार द्वारा चल रहे नल जल योजना में समयानुसार पानी नहीं मिलता है। कागजी प्रक्रिया के अनुसार तो नल जल योजना सफल रहा लेकिन धरातल पर असफल साबित हो रहा है।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन - ग्रामीण विकास मंत्रालय का उद्देश्य ग्रामीण गरीब परिवारों को देश की मुख्यधारा से जोड़ना और विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये उनकी गरीबी दूर करना है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने जून, 2011 में आजीविका-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की शुरूआत की थी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

ग्रामीण गरीबों के मध्य संगठन की भावना को सशक्त करना। समूह के सदस्यों में बचत की आदत डालना। सामूहिक निर्णय लेने की प्रक्रिया से जोड़ना।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कोरोना वायरस से कैसे खुद को सुरक्षित रखें और दूसरों को भी सुरक्षित रखा है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

कोविड का तीसरा टीका मतलब ज्यादा सुरक्षा, सभी 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्ति कोविड के दूसरे टीके के 9 महीने बाद तीसरा टीका जरूर लगवायें।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर ज़िला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजकुमार ठाकुर जानकारी देते हैं कि ई-श्रम कार्ड से कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा जैसे प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना,स्वरोजगार करने वालों के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,सार्वजनिक वितरण प्रणाली,अटल पेंशन योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,राष्ट्रीय सामाजिक सहायता योजना आदि

विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ बाजार में एक ही परिवार के पांच लोगों की आत्महत्या मामले में मृतक मनोज झा की बड़ी पुत्री काजल कुमारी ने हत्या कर फांसी पर टांगने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें गांव के ही तीन लोगों को आरोपित की है। जिसमें श्रवण झा उर्फ मन्नू झा,उनके पुत्र मुकुंद झा और अर्जुन सिंह के पुत्र बच्चा सिंह शामिल हैं। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विद्यापिनगर थाना के मऊ बाजार निवासी मृतक मनोज झा की बड़ी पुत्री काजल कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि वह अपने ससुराल पटोरी थाना के विनगामा जलालपुर में थी। 05 जून की सुबह करीब 08.30 बजे वह अपने ससुराल ग्राम- विनगामा जलालपुर में थी तो उसकी छोटी बहन निमा कुमारी जो मायके में ही थी, उसने फोन पर बताया कि उसकी मम्मी सुन्दर मणी देवी (उम्र करीब 42 वर्ष) पति- मनोज झा (मेरे पिता) मनोज झा (उम्र करीब 45 वर्ष) मनोज झा के पिता – स्व. रतिकान्त झा, मेरी दादी सीता देवी (मनोज झा की मां, उम्र करीब 66 वर्ष) पति – स्व. रतिकान्त झा (मनोज झा के पिता), मेरा भाई सत्यम कुमार (उम्र करीब -08 वर्ष) एवं शिवम कुमार (उम्र करीब -07 वर्ष) सभी घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ है तथा सभी लोगों को मृत्यु हो चुकी है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

गृह निर्माण सामग्री के दाम आसमान छू रहे हैं जिस कारण प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों राशि मिलने के बावजूद गृह निर्माण नहीं कर पा रहे सरकार एक और प्रधानमंत्री आवास को लेकर काफी सजग है।वहीं गृह निर्माण में आने वाले वस्तु गिट्टी सीमेंट और बालू के दाम में काफी वृद्धि होने के कारण गृह निर्माण कर पाना संभव नहीं बताया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।