बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर जानकारी देते हैं की विद्यापति नगर प्रखंड अंतर्गत खेदरपुर गांव में ग्रामीणों ने बताया कि अपनी दिनचर्या में जल की पूर्ति अपने निजी चापाकल से कर रहे हैं। क्योंकि सरकार द्वारा चल रहे नल जल योजना में समयानुसार पानी नहीं मिलता है। कागजी प्रक्रिया के अनुसार तो नल जल योजना सफल रहा लेकिन धरातल पर असफल साबित हो रहा है।