विद्यापतिनगर। 40 वर्षो बाद विद्यापतिनगर थाना को नया भवन मिलने वाला है। निर्माण कार्य को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। बिहार पुलिस भवन निर्माण विभाग की ओर से बाजिदपुर स्थित आईबी परिसर में पुलिस भवन का निर्माण कार्य जारी है। मॉडल आधुनिक सुविधाओं से लैस पुलिस भवन का कार्य जोर शोर से जारी है। निर्माणाधीन पुलिस भवन में थाना भवन, आगंतुक कक्ष, माल खाना, अनुसंधान कक्ष, कॉमन रूम,एसएचओ कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष, हाजत, गार्ड रूम, मीटिंग हॉल सहित कई अन्य संभाग सहित रूम का निर्माण किया जाना है। थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने बताया कि नए पुलिस भवन के निर्माण होने से पुलिसकर्मियों को कार्य करने में काफी सहुलियत होगी। वहीं फरियाद को लेकर आने वाले लोगो को काफी सहूलियत होगी। नए पुलिस भवन बनने से क्षेत्रवासियों सहित पुलिसकर्मियों में खुशी छाई है। विद्यापति नगर थाने की स्थापना 24 दिसम्बर 1983 को मऊ बाजार पुलिस थाने के नाम से हुई थी। स्थापना समय मे विद्यापति नगर चौक के समीप किराये के मकान में थाना का संचालन हो रहा था। अंचल कार्यालय के समीप वर्ष 2004 मे बने किसान भवन में थाने को शिफ्ट कर दिया गया। दो कमरे में चल रहे थाने मे एक कमरा थानाध्यक्ष का है और एक में वारलेश तथा रिकॉर्ड फाइल यत्र -तत्र रखे जाते है।

डीएम योगेन्द्र सिंह ने गुरुवार को नगर निगम के ट्रेचिंग ग्राउंड का निरीक्षण कर सूखे कचरे के प्रसंस्करण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कचरे के प्रसंस्करण का काम करने वाली संस्था को दो माह के भीतर स्थल की घेराबंदी करने के साथ शेड बनाने का काम पूरा करने का आदेश दिया।इसके साथ ही शहर में स्वयंसेवी संस्था की महिलाओं के माध्यम से प्लास्टिक कचरा लाओ, मास्क पाओ अभियान का प्रचार प्रसार कराने का निर्देश दिया।

जन सुराज अभियान को लेकर दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रशांत किशोर ने गुरुवार को शहर के निजी होटल में पत्रकारों के साथ संवाद करते हुए जन सुराज की सोच और अपनी रणनीति के बारे में विस्तार से बात किया. प्रशांत किशोर ने कहा “हम 2 अक्तूबर से शुरू हो रहे पदयात्रा के माध्यम से बिहार के हर गांव, प्रखंड में जाना चाहते हैं और घर का दरवाजा खटखटाना चाहते हैं, ताकि बिहार के वास्तविक मुद्दों को समझ सकें. इसके बाद बिहार के समग्र विकास के लिए 10 सबसे महत्वपूर्ण विषय जैसे शिक्षा, स्वास्थ, सड़क, रोजगार आदि पर एक विस्तृत ब्लूप्रिंट जारी करेंगे और उसमे सिर्फ समस्या नहीं गिनाएंगे बल्कि उसका ठोस समाधान भी बताएंगे. ये पूरा ब्लूप्रिंट जमीन पर लोगों से बात कर बनाई जाएगी, इसके बाद भी अगर कोई व्यक्ति इसमें कुछ सुझाव देना चाहते हैं तो वो भी से सकते हैं.” उन्होंने कहा कि पदयात्रा के बाद एक प्रयास किया जाएगा कि जो भी लोग इस अभियान में आगे साथ चलने के लिए तैयार होंगे, उनके साथ राज्य स्तर पर एक अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा और इसी अधिवेशन में तय होगा कि आगे राजनीतिक दल बनाना है या नहीं बनाना है. उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर ही आगे का रास्ता तय करेंगे और यह प्रकिया पूरे तौर पर लोकतांत्रिक एवं सामूहिक होगी. अगर कोई दल बनता है तो वो प्रशांत किशोर का दल नहीं होगा, वो उन सारे व्यक्तियों का होगा जो इस सोच से जुड़कर इसके निर्माण में संस्थापक बनेंगे. वहीं बिहार की नई महागठबंधन सरकार को बधाई देते हुए जमकर निशाना भी साधा. कहा नीतीश कुमार ने गांधी मैदान से 10 लाख नौकरी देने का वादा किया है, अगर ये सरकार ऐसा करती है तो मैं अपने इस पूरे अभियान को वापस ले लूंगा और नीतीश कुमार का समर्थन करूंगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापति नगर प्रखंड के मनियारपुर पंचायत से ग्रामीणों ने बताया कि अपने दिनचर्या में जल की पूर्ति सरकार द्वारा चल रहे नल जल योजना से कर पा रहे हैं। ससमय में पानी आने से ग्रामीणों में दिखी काफी उत्सुकता, जिसका उपयोग आवश्यकता अनुसार संचय कर करते हैं।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने जानकारी दी कि ग्रामीण अपनी दिनचर्या में जल की पूर्ति सरकार द्वारा चल रहे नल जल योजना के द्वारा कर पा रहे हैं। नल जल योजना में समय अनुसार पानी आते हैं जिससे ग्रामीण लोग अपने आवश्यकता अनुसार संचय कर जल का उपयोग करते हैं।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

75वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर समस्तीपुर के ऐतिहासिक पटेल मैदान में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां डीएम योगेन्द्र सिंह झंडोत्तोलन कर परेड की सलामी ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर एसपी हृदय कांत, जिला परिषद अध्यक्ष खुशबु कुमारी, राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, एमएलसी डॉ. तरुण कुमार सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि अधिकारी और आम लोग मौजूद रहे।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

पीएम मोदी की हर घर तिरंगे की अपील का असर अब लोगों पर सर चढ़कर बोल रहा है। भारत को आजादी लिए 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस वजह से केंद्र सरकार आजादी का अमृत महोत्सव माना रही है। पीएम मोदी ने देशवासियों से कहा था कि अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

किसी मोहल्ले में 10-20 लोगों का समूह जो किसी सामाजिक और आर्थिक उद्देश्य के लिए बनाया जाता है, स्वयं सहायता समूह कहलाता है। अधिकांश स्वयं सहायता समूहों का मुख्य उद्देश्य अपने सदस्यों के बीच बेहतर वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। ग्रामीण गरीबों के मध्य संगठन की भावना को सशक्त करना। समूह के सदस्यों में बचत की आदत डालना।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने संजय कुमार जयसवाल से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि उन्होंने कोविड के दोनों टीका ले चुके हैं। कोविड के टीका से किसी भी तरह का कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। इसीलिए उन्होंने खुद भी टीका लिए और दूसरे को भी लेने में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है इसे लेने से किसी भी तरह का कोई दिक्कत परेशानी नहीं होती है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।