डीएम योगेन्द्र सिंह ने गुरुवार को नगर निगम के ट्रेचिंग ग्राउंड का निरीक्षण कर सूखे कचरे के प्रसंस्करण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कचरे के प्रसंस्करण का काम करने वाली संस्था को दो माह के भीतर स्थल की घेराबंदी करने के साथ शेड बनाने का काम पूरा करने का आदेश दिया।इसके साथ ही शहर में स्वयंसेवी संस्था की महिलाओं के माध्यम से प्लास्टिक कचरा लाओ, मास्क पाओ अभियान का प्रचार प्रसार कराने का निर्देश दिया।
