बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर कहते हैं की चकुमर गांव के ग्रामीण बताते हैं की वो लोग अपनी दिनचर्या में जल की पूर्ति सरकार द्वारा चलाए गए नल जल योजना से करते हैं। सरकार द्वारा चलाई गई नल जल योजना में समय अनुसार पानी आता हैं। कहीं-कहीं इस गांव में कुआं से भी जल की पूर्ति लोग करते हैं।
अगर शिक्षा व्यवस्था सही हो तो देश का सर्वांगीण विकास सही रूप से हो पाएगा। सरकारी स्कूल की शिक्षा व्यवस्था सही हो तो देश का नया निर्माण होगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापति नगर में झमाझम बारिश होने से किसानों में काफी उत्सुकता देखने को मिला।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने मुनमुन कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की वो कोरोना टीका का दोनों डोज सही समयावधि पर ले चुके हैं। अभी बूस्टर डोज की अवधि पूरी नहीं हुई है,इसलिए बूस्टर डोज नहीं लगवाया है।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापति नगर प्रखंड के गढ़सिसई गांव में ग्रामीणों ने जानकारी दी की अपनी दिनचर्या में जल की पूर्ति सरकार द्वारा चल रहे नल-जल योजना से कर रहे हैं। आवश्यकता अनुसार निजी चापाकल और कहीं-कहीं कुआं के पानी का भी प्रयोग कर रहे हैं।
विद्यापति नगर प्रखंड क्षेत्र स्थित मड़वा गांव निवासी डॉ. अंशु कुमार की पत्नी सृष्टि सागर ने 66वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता अर्जित कर प्रखंड का मान बढ़ाया है। प्रखंड क्षेत्र के बालकृष्णपुर मड़वा गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक धर्मराज सिंह के पुत्र डॉ. अंशु कुमार की पत्नी सृष्टि सागर ने बीपीएससी की परीक्षा में 449 वां रैंक लाकर सफलता पाई है। उसका चयन राजस्व पदाधिकारी के रूप में हुआ है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
छात्रों को ना ससमय एग्जाम हुआ और ना ही रिजल्ट का प्रकाशन जिसके कारण बच्चे आक्रोशित हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने एक श्रोता से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की वो कोरोना टीका का तीनों डोज लगवा चुके हैं। टीकाकरण के बाद उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी की अगर किसी व्यक्ति का टीकाकरण के बाद तबियत खराब हुआ है, तो इसका कारण उनका इम्युनिटी पॉवर है। जिसके शरीर का इम्यून पॉवर जैसा रहेगा। उनका शरीर टीका के बाद वैसा ही प्रभावित होगा।टीकाकरण से घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने एक श्रोता से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की नल-जल योजना बहुत अच्छी योजना है। लेकिन जिन जगहों पर यह संचालित नहीं है, वहाँ लोगों को परेशानी होती है।सभी लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इसके कारण उन्हें पीने के लिए चापाकल का आर्सेनिक युक्त या खरीद कर जल पीना पड़ रहा है
बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के विद्यापति नगर प्रखंड से राज कुमार ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि विद्यापति नगर प्रखंड के मनियारपुर पंचायत से ग्रामीणों ने बताया कि अपनी दिनचर्या में जल की पूर्ति सरकार द्वारा चल रहे नल जल योजना से कर पा रहे हैं।उनका कहना है कि लोग जल के महत्व को समझते हुए जल संचय करके आवश्यकतानुसार पानी का उपयोग करते है।
