विद्यापति नगर प्रखंड क्षेत्र स्थित मड़वा गांव निवासी डॉ. अंशु कुमार की पत्नी सृष्टि सागर ने 66वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता अर्जित कर प्रखंड का मान बढ़ाया है। प्रखंड क्षेत्र के बालकृष्णपुर मड़वा गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक धर्मराज सिंह के पुत्र डॉ. अंशु कुमार की पत्नी सृष्टि सागर ने बीपीएससी की परीक्षा में 449 वां रैंक लाकर सफलता पाई है। उसका चयन राजस्व पदाधिकारी के रूप में हुआ है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
