बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर से राज कुमार ठाकुर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि विद्यापति नगर प्रखंड के कांचा पंचायत में ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार 95% लोग कोविड का पहला टीका लगवा चुके हैं। दूसरा टीका 80% लोग लगवा चुके हैं। समय सीमा के अनुसार बूस्टर डोज भी लगवा लेंगे।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर से राज कुमार ठाकुर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सौरभ कुमार चौधरी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि कोविड-19 से बचने हेतु दोनों टीका वे लगवा चुके हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि टीका लेने से कोई भी तरह का दिक्कत नहीं हुआ, अब बूस्टर डोज भी लगवा लेंगे।
कांचा पंचायत से ग्रामीणों ने बताया कि अपने दिनचर्या में जल की पूर्ति सरकार द्वारा चल रहे नल जल योजना से कर पा रहे हैं।
बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से राज कुमार ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि विद्यापति नगर प्रखंड के बढौना पंचायत के ब्रह्ममोत्तर गांव से ग्रामीणों ने बताया कि पानी समय पर नहीं आ पा रहा है जिसकारण लोग आक्रोशित दिख रहे है। यहां सरकार द्वारा चल रहे नल जल योजना का पानी नहीं आ पा रहा है.
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पार्वती कुमारी ने पहला और दूसरा टीका लगवा लिया हैं। बूस्टर डोज़ के बारे में जानकारी चाहती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
*पूरे वर्षात सड़क पर आवा-जाही बंद रहता है,निर्माण हेतु ऐपवा नेत्री बंदना सिंह ने लिखा जिलाधिकारी को पत्र* *25 वर्ष पहले बना खरंजा सड़क पर बड़े- बड़े गड्ढ़े एवं गड्ढ़े में जल जमाव से चलना मुश्किल* *स्थानीय लोगों को 2 किलोमीटर धूमकर जाना पड़ता है बाजार* *विधानसभा में याचिका दर्ज के बाद मापी वगैरह हुआ लेकिन निर्माण अभी तक शुरू नहीं-सुरेंद्र* ताजपुर, 27 जुलाई 2022 जी हाँ, आपको जानकर आश्चर्य होगा कि पूरे वर्षात नगर परिषद के सघन आबादी का क्षेत्र मोतीपुर वार्ड-26 (पुराना वार्ड-10) की सड़क बंद रहती है. परिणामस्वरूप यहाँ के निवासियों को करीब 2 किलोमीटर धूम कर बाजार जाना पड़ता है. करीब 25 वर्ष पर्व बना इस सड़क के खरंजा पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढ़े और गड्ढ़े में पानी भर जाने से सवारी गाड़ी चलने की बात तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल भरा काम है. एक ओर विवाह, बीमार के ईलाज के लिए भी सवारी गाड़ी का आवागमन मुश्किल भरा काम है तो दूसरी ओर सब्जी उत्पादक इस क्षेत्र में पीकप, भान, ट्रक आदि का आना- जाना बिल्कुल बंद रहता है. विगत कुछ वर्षों में दर्जनों लोग इस सड़क पर दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं. स्थानीय किसान ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह बताते हैं कि यह सड़क सरकारी एवं प्रशासनिक उपेक्षा का भी शिकार हुआ. बिना प्रवेश और निकासी के वार्ड के बीच में नाला बना दिए जाने के कारण सड़क समुद्र बना रहता है. इस बावत स्थानीय बीडीओ, नप के कार्यपालक पदाधिकारी, जिलाधिकारी आदि को दर्जनों बार आवेदन दिया गया. आंदोलन भी चलाये गये, आश्वासन भी मिला लेकिन सड़क निर्माण नहीं कराया जा सका. तत्पश्चात भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह के पहल पर विधानसभा में स्थानीय विधायक अख्तरूल ईस्लाम शाहीन ने प्रश्न भी उठाये फिर भी प्रशासन की निद्रा भंग नहीं हुई. माले के सुरेन्द्र प्रसाद सिंह एवं रंजीत कुमार सिंह के पहल पर भाकपा माले विधायक मनोज मंजिल ने विधानसभा में याचिका दर्ज कराया, मामले की जांच, मापी, दूरबीन से लेवलिंग जांच वगैरह भी किया गया लेकिन अबतक निर्माण शुरू नहीं हुआ. बुधवार को ऐपवा के जिलाध्यक्ष सह भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह ने जिलाधिकारी को आवेदन भेजकर मामले की ध्यान आकृट कराते हुए स्वयं पहल कर इस सड़क का जीर्णोद्धार करने की मांग की है. माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने नगर परिषद एवं प्रखण्ड क्षेत्र के दरगाह रोड, फलमंडी रोड, ओलियापीर रोड, बहेलिया टोला रोड, अमृतपुर रोड, फतेहपुर पुरानी ग्रामीण बैंक रोड समेत सभी जर्जर सड़क की मरम्मत अविलंब कराने की मांग की है.
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने जानकारी दी कि गढ़सिसई गांव के ग्रामीणों ने बताया कि अपने दिनचर्या में जल की पूर्ति सरकार द्वारा चल रहे नल जल योजना से करते है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने विश्वजीत से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कोरोना का दोनों टीका लेने के तत्पश्चात बूस्टर डोज भी लगवा लिया। टीका लेने के बाद किसी भी तरह का समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने जानकारी दी कि ग्रामीणों का कहना है की सरकार द्वारा चल रहे नल जल योजना के अलावा निजी चापाकल से जल की पूर्ति कर रहे हैं।चुकि नल जल योजना के माध्यम से समय से ही पानी मिलता है। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर प्रखंड से धीरज कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से ई श्रम कार्ड के बारे में जानना चाहते हैं
