बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने संजय कुमार जयसवाल से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि उन्होंने कोविड के दोनों टीका ले चुके हैं। कोविड के टीका से किसी भी तरह का कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। इसीलिए उन्होंने खुद भी टीका लिए और दूसरे को भी लेने में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है इसे लेने से किसी भी तरह का कोई दिक्कत परेशानी नहीं होती है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
