विद्यापतिनगर थाना अंतर्गत सोठगामा चौर सड़क किनारे अनियंत्रित ट्रक ने एक अधेड़ को मारी टक्कर। ग्रामीणों द्वारा इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते मे ही हुई मौत। मृतक घटहो थाना क्षेत्र के चंद्रहास डीह गांव निवासी स्वर्गीय सकल सहनी का 74 वर्षीय पुत्र गंगो सहनी बताया गया है। वहीं सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर जानकारी दे रहे हैं की जिस तरह वातावरण में बदलाव आ रहा है ठीक उसी तरह किसानों को भी खेती की प्रक्रिया में बदलाव लाना जरुरी है।जिससे की उन्हें फसल में नुकसान नहीं हो। अच्छी पैदावार के लिए वातावरण के अनुकूल खेती में भी बदलाव जरुरी है
विद्यापतिनगर प्रखंड में अनुदानित वाले गेहूं बीज की उपलब्धता कम होने से किसान परेशान हैं। हालांकि अभी बुआई की रफ्तार तेज नहीं है। कुछ ही हेक्टेयर क्षेत्र में ही अब तक गेहूं की बुआई करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। चुकी सुखाड़ के चलते कुछ खेत परती रह जाने के कारण किसान गेहूं बुवाई में जुट गए हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सीओ अजय कुमार ने नवनियुक्त सभी राजस्व कर्मचारियों को पंचायत आवंटन कर अपने-अपने चयनित पंचायतों का कार्यभार संभालने का निर्देश दिया है। प्रखंड के सभी 14 पंचायतों के लिए पूर्व में 4 ही राजस्व कर्मचारियों के भरोसे सभी पंचायतों का भूमि संबंधी अभिलेखों का कार्य चल रहा था। जिससे आम जनता को समय से कार्य होने में परेशानी होती थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शहर की तर्ज पर ग्राम पंचायतों में हर घर से कूड-कचरा का उठाव किया जाना है। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के दूसरे फेज के तहत गढ़सिसई में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। बीडीओ प्रकृति नयनम एवं प्रमुख रूबी कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। उद्घाटन के मौके पर बीडीओ ने पंचायत के ग्रामीणों से कहा कि गांवों को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से सरकार पंचायत स्तर पर कचरा प्रबंधन शुरू किया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शनिवार को विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालयों स्थित थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निबटारा की गई। थाना परिसर में राजस्व अधिकारी वागीशा प्रियदर्शिनी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में अंचल क्षेत्र से कई फरियादी अपने मामलों से जुड़े कागजी साक्ष्यों के साथ उपस्थित हुए। भूमि विवाद से जुड़े यहां कुल पांच मामले आए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए बिहार सरकार कई योजनाएं चला रही है। इसी क्रम में अब तक विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर पंचायत में 9 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में मनरेगा योजना के तहत ग्रामीण विकास विभाग ने दो करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। जिसमें 1 करोड़ 50 लाख काष्ठ पौधे और 50 लाख फलदार पौधे शामिल हैं। इस योजना के तहत ग्रामीण कार्य विभाग की सड़कों के किनारे वृक्षारोपण, जल सरंक्षण/संचयन संरचनाओं के किनारे फोकस किया जा रहा हैं। अगर कोई इस योजना का आप लाभ लेना चाहता है तो स्थानीय मुखिया या वार्ड सदस्य से संपर्क कर सकता है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास 200 पौधों के लिए भूमि उपलब्ध होना चाहिए। अगर आपके पास इतनी जमीन नहीं है तो दो-तीन परिवारों को एक इकाई यानी 200 पौधे लगाए जाने का प्रावधान मनरेगा योजना में किया गया है, ताकि छोटे किसान भी इस योजना का लाभ उठा सके। हालांकि इस योजना का लाभ सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को नहीं मिलेगा।निजी जमीन पर लगाए गए पौधे की सुरक्षा के लिए गेबियन के साथ सिंचाई के लिए चापाकल या ट्राली से पटवन की सुविधा भी प्रदान की जाती है। निजी भूमि के मामले में यदि दो इकाई के क्लस्टर 200 मीटर की दूरी के अंदर उपलब्ध हो तो, उन दो इकाइयों के लिए एक चापाकल का प्रावधान किया जा सकता है। वहीं अगर निजी भूमि पर क्लस्टर की अनुपलब्धता की स्थिति में एक इकाई पर भी एक चापाकल का प्रावधान है। यही नहीं, निजी भूमि पर लगाए गए पौधे की देख रेख के लिए वृक्षारोपण वर्ष से अगले पांच वर्ष तक प्रतिमाह 8 दिन की मजदूरी मनरेगा योजना से दिया जाएगा।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र में आवागमन सुगम बनाने के लिए सहायक वाया नदी के खनुआ घाट पर नया पुल मंजूर हुआ, लेकिन कार्यदायी संस्था द्वारा काम को अधूरा छोड़ दिया है। इससे आसपास क्षेत्र ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है।पुल का निर्माण 9 साल पहले मंजूर हुआ था। चार माह पूर्व नए पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया गया, लेकिन पिलर लगाकर काम बंद कर दिया। पुल का निर्माण कार्य पूरा न होने के चलते ग्रामीणों को वैकल्पिक अस्थायी पुल का सहारा लेना पड़ रहा है। नहर में पानी का बहाव तेज होने के दौरान ग्रामीणों को आवागमन में मुश्किल हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को खेती करने वाले किसानों को सर्वाधिक परेशानी हो रही है। अब तक पुल निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जाने को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासनिक उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर प्रशासन चाहती तो आज इस घाट पर पुल निर्माण कार्य लगभग पूरा होने के कगार पर रहता। यदि समय रहते इसके निर्माण पर तत्परता दिखाई जाती तोआम लोगो को होने वाली परेशानी से निजात मिल जाती। इधर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस दिशा में पहल करने की मांग की है।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की खतरनाक सड़क पर चलना दुस्वार हो रहा है। सुभानीपुर-विद्यापतिधाम पथ की स्थिति इतनी जर्जर हो चुकी है कि वाहन से तो दूर पैदल चलने में राहगीर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सड़क जगह-जगह गड्ढे और सड़क से निकला हुआ गिट्टी परेशानी का कारण बना हुआ है। रेल विभाग के द्वारा 2019 में लाखों की लागत से बनाई गई थी। 1 किलोमीटर लंबी सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। जो मरम्मत की बाट जोह रही है।उक्त सड़क से दर्जनों गांव के पचास हजार की आबादी का आना जाना रोज लगा रहता है। साइकिल और बाइक सवार इस सड़क पर गिरकर चोटिल हो चुके हैं। जबकि वाहनों का आवागमन जारी है। सड़क की मरम्मत नहीं होने से नाराज लाेग कई बार रेल प्रशासन एवं जिला प्रशासन को आवेदन कर गुहार लगा चुके हैं।लोगों ने कहा कि नेताओं की उपेक्षा से उनमें आक्रोश है।
कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा विद्यापतिनगर के सौजन्य से शुक्रवार को विद्यापति उच्च विद्यालय के सभागार में प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख रूबी कुमारी, उप प्रमुख मृत्युंजय कुमार, बीएओ श्रवण कुमार, सूर्यवेश्वर राय, अविनाश भारद्वाज, मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्रवण कुमार ने कहा कि प्रमुख क्षेत्र में किसानों के हितार्थ कई योजनाएं चलायी जा रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
