बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की खतरनाक सड़क पर चलना दुस्वार हो रहा है। सुभानीपुर-विद्यापतिधाम पथ की स्थिति इतनी जर्जर हो चुकी है कि वाहन से तो दूर पैदल चलने में राहगीर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सड़क जगह-जगह गड्‌ढे और सड़क से निकला हुआ गिट्‌टी परेशानी का कारण बना हुआ है। रेल विभाग के द्वारा 2019 में लाखों की लागत से बनाई गई थी। 1 किलोमीटर लंबी सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। जो मरम्मत की बाट जोह रही है।उक्त सड़क से दर्जनों गांव के पचास हजार की आबादी का आना जाना रोज लगा रहता है। साइकिल और बाइक सवार इस सड़क पर गिरकर चोटिल हो चुके हैं। जबकि वाहनों का आवागमन जारी है। सड़क की मरम्मत नहीं होने से नाराज लाेग कई बार रेल प्रशासन एवं जिला प्रशासन को आवेदन कर गुहार लगा चुके हैं।लोगों ने कहा कि नेताओं की उपेक्षा से उनमें आक्रोश है।