बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की प्रखंड के गढ़सिसई पंचायत के महादलित मुहल्ला का ईट सोलिंग सड़क वर्षों से जर्जर है। मुहल्ला वासी इस सड़क के पुनर्निर्माण के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर सांसद, विधायक से कई बार गुहार लगाकर थक चुके हैं, पर मामला जस का तस है। स्थानीय ग्रामीण फुलेंद्र सहनी ने बताया कि लगभग 2300 मीटर ईट सोलिंग सड़क जर्जर अवस्था में है। इस सड़क में कई जगह ईटें उखड़ कर बिखर गईं है, दर्जनों स्थानों पर सड़क में बने छोटे बड़े गढ्ढे किसी भी अनहोनी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना नल का जल विद्यापतिनगर प्रखंड में दम तोड़ती नजर आ रही है। इस योजना मद में सरकार द्वारा करोड़ों की सरकारी राशि पानी की तरह बहा देने के बाद भी लोगों के घरों में शुद्ध पानी नहीं पहुंच रहा है। जिस तरह से इस योजना पर पैसे बहाए गए हैं उसी तरह इस योजना का अधिकांश पानी बने टंकी में ही रह जा रहा हैं। जल नल योजना का लाभ अबतक लोगों को सही से नहीं मिल रहा है। कहीं नल में जल पहुंचा और बंद भी हो गया तो कहीं सिर्फ पाइप ही बिछी है और जल नहीं पहुंच सका है। लोगों को अबतक इसका लाभ नहीं मिल रहा है। लगाए गए नल से अब तक ग्रामीणों को पीने के लिए एक बूंद पानी नहीं मिल सका है।गढ़सिसई पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 15 में लगे जल नल योजना के तहत लोगों के घरों तक नल पहुंचा और पानी भी शुरू हुई। लेकिन एक दिन पानी मिलने के बाद से अब तक लगभग दो साल से बंद पड़ा हुआ है। जब इसके संचालक से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 15 दिन तक तो सही से पानी लोगों को मिला उसके बाद इसमें आयरन आने लगा। इस संबंध में उसी वार्ड के उपभोक्ता से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 15 दिन पानी मिला उसके बाद से अब तक हम लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। सरकार को अगर सही सुविधा नहीं देनी थी तो फिर क्यों यह नल लगाया गया।

विद्यापतिनगर थाना के लंबित कांडों का निरीक्षण करने डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय बुधवार को विद्यापतिनगर थाना पहुंच विभिन्न कांडों का अवलोकन किया। इस दौरान कांड के अनुसंधानकर्ता को आवश्यक निर्देश दिया। बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय थाना के लंबित कांडों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कांड में वरीय अधिकारी का पर्यवेक्षण टिपण्णी प्राप्त होने वाले कांड में चार्ज सीट करने का निर्देश अनुसंधान कर्ता को दिया। निरीक्षण के दौरान वारंट तामील फरार अभियुक्त, कुर्की जप्ती, न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी सहित अन्य मामला का गहन निरीक्षण किया। कांड के विवेचना में शिथिल अनुसंधान कर्ता को फटकार लगाया। मौके पर थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार, एसआई अरविंद कुमार सिंह, एएसआई विजय यादव, अभय कुमार मिश्रा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विद्यापतिनगर प्रखंड में जदयू का संगठनात्मक चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया और एक बार फिर जदयू प्रखंड अध्यक्ष का ताज निवर्तमान अध्यक्ष हरेश प्रसाद सिंह के नाम ही रहा है। वे निर्विरोध पांचवीं बार जदयू के प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।इसके पूर्व विद्यापति प्लस टू विद्यालय (उत्तर) में जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुंवर, चुनाव पर्यवेक्षक संजय कुमार की उपस्थिति में शुरू हुई। वहीं प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह ने निवर्तमान जदयू प्रखंड अध्यक्ष हरेश प्रसाद सिंह के नाम का प्रस्ताव पेश किया। जिसपर सभी सदस्यों ने सहमति जताया और फिर निर्वाची पदाधिकारी ने हरेश प्रसाद सिंह को विधिवत जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने जाने की घोषणा कर दी। लगातार पांचवीं बार प्रखंड अध्यक्ष चुने गये हरेश प्रसाद सिंह ने मौके पर कहा कि विगत कार्यकाल के दौरान यदि कोई कमियां रही हो तो उसे इस बार दूर करते हुए संगठन को और मजबूत करने की दिशा में सार्थक प्रयास किया जायेगा। साथ ही उन्होंने पार्टी के सदस्यों के साथ तालमेल रखकर संगठन को विद्यापतिनगर में बुलंदियों पर ले जाने के अपने संकल्प को दोहराया। वहीं उन्होंने विद्यापतिनगर के जदयू विधायक सह वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी के कार्यकाल में क्षेत्र की विकासात्मक कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि विद्यापतिनगर विकास की राह पर अग्रसर है। मौके पर महिला प्रखंड अध्यक्ष अर्चना कुमारी, मुखिया विवेकानंद सिंह, संजीव कुमार वैनी, रंजीत राय, कौशलेंद्र कुमार, दिनेश प्रसाद राय, राजीव कुमार, लालबाबू सिंह, रंजीत कुमार सिंह, भूपेंद्र नारायण सिंह, संजीत कुमार सहनी, गुलाम रब्बानी, आशुतोष कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विद्यापतिनगर। प्रखंड के क्षेत्र के घरों में विभाग द्वारा पेयजलापूर्ति होती है। इस दौरान क्षेत्र के कई स्थानों में पिछले कई दिन से गंदे व बदबूदार पानी की आपूर्ति की जा रही है। मुहल्लावासियों ने बताया कि राजा चौक, विद्यापतिधाम, साहिट सहित प्रखंड के कई क्षेत्रों में पीएचडीई द्वारा उनके घरों में पेयजल की सप्लाई की जाती है। जबकि घरो पर सप्लाई में दिए जाने वाले पानी पूरी तरह से दूषित व पीने योग्य नहीं है। उल्टा बीमारी होने की वजह बनी हुई है। साथ हीं यह बताया कि पिछले कई महीनों से नल में बहुत ही गंदा, झागयुक्त व बदबूदार पानी आ रहा है। इससे मोहल्ले में पेयजल संकट गहराया हुआ है। बताया कि नल में आ रहा पानी नाली में बहने वाले पानी के समान है। और इसमें कीचड़ व सड़ांध की तरह बदबूदार पानी आ रहा है। यह पानी पीना दूर तो बर्तन धोने के भी काम का भी नहीं है। ऐसे में स्थानीय निवासियों को पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। मोहल्लावासियों ने पाईप लाइन को ठीक कर स्वच्छ पेयजल सप्लाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को अवगत करवाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस कारण से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दूसरों के घरों में पानी के लिए भटकना पड़ता है।

मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय मऊ बाजिदपुर के प्रांगण में शिक्षकों का गैर आवासीय एक दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा दिन सम्पन्न हो गया। आपदा से बचाव के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रखंड के प्रारंभिक से लेकर क्लास इंटर स्कूलों तक के सभी शिक्षकों को यह प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक हर्ष कुमार झा ने बताया कि यह प्रशिक्षण 15 से 19 नवम्बर तक जारी रहेगा। 100 शिक्षक प्रत्येक दिन प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताया जा रहा है जिसके माध्यम से सभी बच्चों को उन प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। पांच समूहों में प्रधान शिक्षकों एवं सहायक शिक्षकों को 50 की संख्या में प्रशिक्षण 19 नवम्बर तक दिया जाएगा। प्रशिक्षणकर्ता के द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा अभियान को लेकर सभी प्रभारी शिक्षकों को आपदा के समय में कैसे निपटा जाए, इस बात की जानकारी दी गई। आपदा प्रबंधन सुरक्षा को लेकर जानकारी दिया जा रहा हैं। तीन दिन और बचे हुए शिक्षक को प्रशिक्षण दिया जाना हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विद्यापति नगर से ग्रामीणों ने बताया कि अपनी दिनचर्या में जल की पूर्ति सरकार द्वारा चलाई गई नल जल योजना के अलावा किसी चापाकल से कर रहे हैं। कहीं-कहीं तलाव से भी लोग सिंचाई का कार्य कर रहे हैं।

विद्यापतिनगर प्रखंड के कांचा पंचायत से ग्रामीणों ने बताया कि अपनी दिनचर्या में जल का उपयोग सरकार द्वारा चल रही नल जल योजना के अलावे अपने निजी चापाकल और मोटर से करते हैं

मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार से आदर्श मध्य विद्यालय मऊ बाजिदपुर में शुरू हो गया है। कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षक बने शिक्षकों ने उदघाटन किया। आपदा से बचाव के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रखंड के प्रारंभिक से लेकर क्लास इंटर स्कूलों तक के सभी शिक्षकों को यह प्रशिक्षण दिया जाना है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रखंड कृषि कार्यालय में बीज वितरण नहीं होने से आक्रोशित किसानों ने जम कर हंगामा किया। वहीं दूसरी तरफ अनुदानित चना किसानों को नहीं मिलने पर कार्यालय के समीप कार्यपालक सहायक व किसानों के बीच भिड़ंत हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय किसानों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित किसानों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।