बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रत्न शंकर जानकारी दे रहे हैं की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना नल का जल विद्यापतिनगर प्रखंड में दम तोड़ती नजर आ रही है। इस योजना मद में सरकार द्वारा करोड़ों की सरकारी राशि पानी की तरह बहा देने के बाद भी लोगों के घरों में शुद्ध पानी नहीं पहुंच रहा है। जिस तरह से इस योजना पर पैसे बहाए गए हैं उसी तरह इस योजना का अधिकांश पानी बने टंकी में ही रह जा रहा हैं। जल नल योजना का लाभ अबतक लोगों को सही से नहीं मिल रहा है। कहीं नल में जल पहुंचा और बंद भी हो गया तो कहीं सिर्फ पाइप ही बिछी है और जल नहीं पहुंच सका है। लोगों को अबतक इसका लाभ नहीं मिल रहा है। लगाए गए नल से अब तक ग्रामीणों को पीने के लिए एक बूंद पानी नहीं मिल सका है।गढ़सिसई पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 15 में लगे जल नल योजना के तहत लोगों के घरों तक नल पहुंचा और पानी भी शुरू हुई। लेकिन एक दिन पानी मिलने के बाद से अब तक लगभग दो साल से बंद पड़ा हुआ है। जब इसके संचालक से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 15 दिन तक तो सही से पानी लोगों को मिला उसके बाद इसमें आयरन आने लगा। इस संबंध में उसी वार्ड के उपभोक्ता से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 15 दिन पानी मिला उसके बाद से अब तक हम लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। सरकार को अगर सही सुविधा नहीं देनी थी तो फिर क्यों यह नल लगाया गया।