किसी मोहल्ले में 10-20 लोगों का समूह जो किसी सामाजिक और आर्थिक उद्देश्य के लिए बनाया जाता है, स्वयं सहायता समूह कहलाता है। अधिकांश स्वयं सहायता समूहों का मुख्य उद्देश्य अपने सदस्यों के बीच बेहतर वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। ग्रामीण गरीबों के मध्य संगठन की भावना को सशक्त करना। समूह के सदस्यों में बचत की आदत डालना। सामूहिक निर्णय लेने की प्रक्रिया से जोड़ना।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने बताया की कोविड वैश्विक महामारी पूरे विश्व में कोहराम मचा चुका है इससे निजात पाने के लिए हम सबको कोविड-19 के दोनों टीका के साथ बूस्टर डोज लगवाना बहुत जरूरी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने बताया की बदलते मौसम के अनुसार हम सब को भी बदलाव लानी हैं। चूंकि बदलता मौसम वातावरण परिवेश को बदल देते हैं। अगर ऐसी स्थिति में हम लोग अपने आप को बदल ना पाए तो कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
विद्यापतिनगर। सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाए जाने के उद्देश्य से विद्यापतिनगर प्रखंड के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में गुरुवार को बीडीओ प्रकृति नयनम पंचायत पहुंचकर पंचायत सरकार भवन में संचालित कार्य का निरीक्षण किया। पंचायत में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, ई-श्रम कार्ड आदि कार्यों का निरीक्षण किया गया। बीडीओ ने बताया कि पंचायत स्तर पर क्रियान्वित योजनाओं से संबंधित अभिलेख का संधारण संबंधित कार्यकारी एजेंसी द्वारा नियमानुसार किया जा रहा है कि नहीं इसका अवलोकन करते हुए दिशा-निर्देश दिया गया। योजनाओं से आच्छादित लाभार्थियों से संपर्क कर वास्तविक स्थिति की जानकारी ली गई। आमलोगों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई तथा नियमानुसार उसका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। बीडीओ ने कहा कि ग्राम पंचायत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में जो भी विकास कार्य अधूरे पड़े हैं, उसे शीघ्र ही पूरा कराया जाएगा। गांव में रहने वाले हर व्यक्ति को पात्रता के अनुसार सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। पंचायत को पूर्ण रूप से विकसित करने के लिए अधिकारी के साथ-साथ गांव के लोगों को भी सहयोग करना होगा। गांव के विकास के लिए गांव के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
विद्यापतिनगर। प्रखंड मुख्यालय के ई-किसान भवन में मंगलवार को अनुदानित दरों पर किसानों के बीच गेहूं बीज वितरण की शुरुआत की गई। बीएओ श्रवण कुमार ने किसानों को गेहूं बीज देकर गेहूं इसका शुभारंभ किया। मौके पर बीएओ ने बताया की यह बीज सरकार की ओर से अनुदानित दर पर किसानों को दिया जा रहा है। 40 किलो गेहूं बीज की कीमत प्रति बोरी बाजार में 1550 रुपये है। बीएओ ने यह भी बताया कि इस प्रखंड में पिछले साल 3000 बोरी गेहूं बीज आया था। इस बार मात्र 700 बोरी आवंटित हुई है। जो बहुत हीं कम है। ऐसे में हर पंचायत में आधे से अधिक किसान गेहूं बीज से वंचित रह जाएंगे। जिन किसानों के पास ओटीपी होगा उसी को अनुदान पर बीज दिया जएगा। प्रखंड मुख्यालय स्थित गोदाम में किसान पहुंचकर निर्धारित प्रावधान के अनुसार बीज ले रहे हैं। इस दौरान कार्यपालक सहायक मोहम्मद आलम ने बताया कि किसानों के बीच बांटने के लिए प्रभेद ( डीबीडब्ल्यू- 187 ) नम्बर के 207 क्विंटल गेहूं का बीज प्राप्त हुआ है, जिसे बांटा जा रहा है। वही उन्होंने बताया कि एक बोरी गेंहूं ( 40 किलो ) की कीमत 780 रुपये है। जहां इच्छुक किसानों को इसका लाभ लेने के लिए सबसे पहले किसान रजिस्ट्रेशन का होना जरूरी है। वही ई-किसान पोर्टल पर बीज लेने के लिए ऑनलाइन करने के बाद ओटीपी के साथ स्थानीय किसान सलाहकार से संपर्क करने के बाद प्राप्त कर सकते है।
विद्यापति नगर प्रखंड के बढ़ौना पंचायत के रणधीर वर्मा स्टेडियम के प्रांगण में क्रिकेट टुनामेंट मैच का आयोजन किया गया। जिसकी उद्घाटन जिला परिषद सदस्य नंदलाल कुशवाहा और अखिलेश कुमार राय ने किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन के पक्षिम 10बी ढाला अप रेलवे ट्रैक के समीप एक अज्ञात अधेड़ का शव क्षतविक्षत अवस्था में मिला। घटना मंगलवार रात्रि की बताई गई है। रेलवे ट्रैक के अप लाइन पर किसी अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पास ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।
राज्य सरकार के दिशा-निर्देश के आलोक में बुधवार को प्रखंड के गढ़सिसई पंचायत की जांच हुई। राज्य सरकार द्वारा मिले 14 बिदुओं पर सीओ अजय कुमार द्वारा गहन जांच पड़ताल की गई। प्रखंड मुख्यालय से चार किलोमीटर उत्तर गढ़सिसई पंचायत की जांच के लिए जब सीओ की गाड़ी पहुंची तो लोग अपने अपने प्रतिष्ठानों पर मौजूद हो गए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चंद्रग्रहण का सूतक लगने की वजह से मंदिरों का कपाट बंद होने से स्नान बाद श्रद्धालु मंदिरों में पूजा अर्चना और दर्शन नहीं कर पाए। शाम में ग्रहण काल खत्म होने के बाद बड़ी तादात में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगायी। जो आज शाम तक गंगा नदी किनारे लोगों की भीड़ लगी रही। मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ ही दान पुण्य किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर में कार्तिक पूर्णिमा पर प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यापतिधाम उगनामहादेव मंदिर में पूजा अर्चना को लकेर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में महिला व पुरुष मंदिर पहुंचे तथा पूजा अर्चना भगवान का आशीर्वाद लिया। लोगों ने नदियों व तालाबों में स्नान कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने अपने-अपने बच्चों का मुंडन संस्कार करवाया। श्रद्धालुओं ने यहां पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। मंदिर में सबसे अधिक लोगों की भीड़ देखी गई। लोगों ने पंक्तिबद्ध होकर उगनामहादेव के दर्शन किए तथा प्रसाद चढ़ाया। इसके पश्चात मंदिर परिसर में कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित हवन यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। लोगों ने सामूहिक रूप से हवन किया तथा हवन कुंड में आहूति दी। कार्तिक पूर्णिमा को ले सुबह से ही मंदिरों में भीड़ उमड़ने लगी थी। लोग स्नान कर मंदिर में पूजा करने पहुंचने लगे थे। लोगों में कार्तिक पूर्णिमा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने पूजा अर्चना के बाद एक दूसरों के बीच प्रसाद वितरित किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
