विद्यापतिनगर। प्रखंड मुख्यालय के ई-किसान भवन में मंगलवार को अनुदानित दरों पर किसानों के बीच गेहूं बीज वितरण की शुरुआत की गई। बीएओ श्रवण कुमार ने किसानों को गेहूं बीज देकर गेहूं इसका शुभारंभ किया। मौके पर बीएओ ने बताया की यह बीज सरकार की ओर से अनुदानित दर पर किसानों को दिया जा रहा है। 40 किलो गेहूं बीज की कीमत प्रति बोरी बाजार में 1550 रुपये है। बीएओ ने यह भी बताया कि इस प्रखंड में पिछले साल 3000 बोरी गेहूं बीज आया था। इस बार मात्र 700 बोरी आवंटित हुई है। जो बहुत हीं कम है। ऐसे में हर पंचायत में आधे से अधिक किसान गेहूं बीज से वंचित रह जाएंगे। जिन किसानों के पास ओटीपी होगा उसी को अनुदान पर बीज दिया जएगा। प्रखंड मुख्यालय स्थित गोदाम में किसान पहुंचकर निर्धारित प्रावधान के अनुसार बीज ले रहे हैं। इस दौरान कार्यपालक सहायक मोहम्मद आलम ने बताया कि किसानों के बीच बांटने के लिए प्रभेद ( डीबीडब्ल्यू- 187 ) नम्बर के 207 क्विंटल गेहूं का बीज प्राप्त हुआ है, जिसे बांटा जा रहा है। वही उन्होंने बताया कि एक बोरी गेंहूं ( 40 किलो ) की कीमत 780 रुपये है। जहां इच्छुक किसानों को इसका लाभ लेने के लिए सबसे पहले किसान रजिस्ट्रेशन का होना जरूरी है। वही ई-किसान पोर्टल पर बीज लेने के लिए ऑनलाइन करने के बाद ओटीपी के साथ स्थानीय किसान सलाहकार से संपर्क करने के बाद प्राप्त कर सकते है।
