शाहपुर पटोरी अनुमंडल क्षेत्र स्थानीय जी एम आर डी कॉलेज के सेहत केंद्र के तत्वावधान में कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन,सेहत केंद्र,नोडल पदाधिकारी, डॉ.लक्ष्मण यादव के नेतृत्व में हुआ। इस शिविर में महाविद्यालय के शिक्षकों,शिक्षके त्तर कर्मचारियों,छात्रों व अभिभावकों ने टीका लगवाए। शिविर में टीकाकरण के साथ-साथ कोविड जांच भी हुआ। शिविर में 55 टीका लगा और 75 लोगों का कोविड जांच हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,मोहनपुर के स्वास्थ्यकर्मी श्री हनी जलूथारिया, श्री लाल बहादुर दास और श्री रत्नेश कुमार ने इस कार्य हेतु अपना समय दिया। प्रधानाचार्य प्रो.(डॉ.) रमेश यादव,महाविद्यालय के सभी शिक्षकों,कर्मचारियों,छात्रों,स्वयंसेवकों, पियर एजुकेटर्स पिंटू कुमार ठाकुर व शिखा कुमारी आदि ने इस शिविर के आयोजन पर धन्यवाद दिया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

शाहपुर पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में आशा कार्यकर्ता को दिया गया प्रशिक्षण। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल अस्पताल में चौथे चरण के दूसरे दिन भी आशा कार्यकर्ता का प्रशिक्षण रहा जारी। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर दीपक ज्योति ने प्रशिक्षु आशा कार्यकर्ताओं को लिंग आधारित भेदभाव की जानकारी दी। इस मौके पर केयर इंडिया के गणेश कुमार समेत दर्जनों की संख्या में आशा कार्यकर्ताओं व चिकित्सक मौजूद थे।

शाहपुर पटोरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रुपौली पंचायत के सरहद माधव गांव में स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने किया क्षेत्र भ्रमण जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड अंतर्गत चरण माधव गांव के निर्माणाधीन फोरलेन के निकट स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह द्वारा क्षेत्र भ्रमण किया गया ।इस दौरान विधायक ने क्षेत्र के लोगों की जन समस्याओं को सुनकर त्वरित कार्रवाई करने की बात कही इस मौके पर दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें

शाहपुर पटोरी प्रखंड क्षेत्र के शिवरा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी शिव शंकर राय द्वारा किया गया इस दौरान सभी लाभुकों को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के बाद बीडियो ने कही। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें

शाहपुर पटोरी अनुमंडल क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर में मंगलवार की रात से ही स्थिरता आने के बाद पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के गंगा नदी के बीच में अवस्थित दियारा इलाके के गांव में हालात स्थिर बने हुए हैं। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के सरारी अमदीपुर गंगा घाट, बुलगानीन गंगा घाट इत्यादि गंगा घाटों पर बुधवार सुबह 6:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी के जलस्तर स्थिर बताया जा रहा है बाढ़ नियंत्रण के अनुसार गंगा का जलस्तर 43.62 मीटर है प्रवृत्ति जल स्तर के स्थिर रहने की सूचना प्राप्त हो रही है। फिलहाल गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से मात्र 1.88 मीटर नीचे हैं।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशनपुर बेरी 1में चाइल्ड लाइन के कर्मियों ने खुला मंच के माध्यम से बच्चों को किया जागरूक

शाहपुर पटोरी प्रखंड क्षेत्र के तारा धमौन पंचायत के वार्ड संख्या एक एवं दो में स्थानीय विधायक ने क्षेत्र भ्रमण किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान आम जनों की सड़क निर्माण, सीधी घाट निर्माण, महादलित शेड निर्माण को लेकर लोगों ने अपनी जन समस्या को विधायक को बताया इस पर स्थानीय विधायक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने विधायक निधि से जेई राहुल कुमार बुलवाकर सड़क की मापी करवाई और सीधी घाट निर्माण के लिए आश्वासन दिए । इस मौके पर उपस्थित अरुण कुमार पासवान सरदारगढ़ महतो रामचंद्र पासवान खान साहब गोपाल पासवान दिलीप कुमार चंदू इत्यादि लोग।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

पटोरी प्रखंड के सिवरामा गांव में आग लगी के शिकार हुए परिवार को विधायक ने पहुंचाया मदद। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड अंतर्गत शिवरमा गांव में खाना बनाने के दौरान आग की चिंगारी उड़ने से एक घर में आग लग गई थी जिसे घर में रखी लाखों का सामान जलकर खाक हो गया था। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय,दरभंगा के स्वर्ण जयंती समारोह 2022 व आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जी एम आर डी कॉलेज में आई.क्यू.ए.सी. के तत्वावधान में साप्ताहिक प्रतियोगिता यानी पेंटिंग, मेहँदी एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पेंटिंग का विषय था " पर्यावरण संरक्षण"। इस प्रतियोगिता में क्रमशः संगम कुमारी,ऋषभ कुमार ,मधु कुमारी,निशा कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीं निबंध प्रतियोगिता में नेहा कुमारी, राजू कुमार, मधु कुमारी,अव्वल रहे।

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय,दरभंगा के स्वर्ण जयंती समारोह 2022 व आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जी एम आर डी कॉलेज,मोहनपुर (समस्तीपुर) में आई.क्यू.ए.सी. के तत्वावधान में साप्ताहिक प्रतियोगिता(खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम) 2022 के दूसरे दिन वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विषय था "ऑनलाइन वोटिंग एक बेहतर विकल्प।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।