शाहपुर पटोरी प्रखंड क्षेत्र के आसपास के इलाके में वायरल फीवर ने दी दस्तक, ज्यादातर बच्चों को बना रही अपना शिकार . जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी एवं आसपास के इलाकों में इन दिनों वायरल फीवर ने अपना दस्तक दे दिया है. यह ज्यादातर बच्चों को अपनी शिकार बना रही है ..मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को स्थानीय अस्पताल में कई छोटे-छोटे बच्चों को भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों द्वारा जारी है इस बाबत पूछे जाने पर डॉक्टर ने कहा कि माता पिता के खान-पान पर ध्यान देना चाहिए।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के पटोरी प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से कुंदन कुमार ने कोरोना के दोनों टीका ले चुके हैं ।पर उन्हें बूस्टर डोज की जानकारी चाहिए

पटोरी प्रखंड परिसर स्थित ग्राम कंपलेक्स भवन में पंचायत समिति सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आखरी दिन भी जारी रही। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी के ग्राम पुलिस भवन में जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनुग्रह नारायण सिंह के निर्देश पर प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ था जो कि आज आखिरी दिन प्रशिक्षक बीडीओ शिव शंकर राय ने उनके कार्य व अधिकार से संबंधित विशेष जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर के भूमिका का निर्वाहन छत्रसाल सुदर्शन एवं सजल कुमार कुमार ने किया हैं। उन्होंने बताया कि समिति सदस्यों को प्रशिक्षण इसलिए दिया जा रहा है ताकि वह अपने कार्यकाल के दौरान कर्तव्यों का पालन ठीक ढंग से कर सकें।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

शाहपुर पटोरी अनुमंडल कार्यालय के संबोधित हॉल में स्वतंत्रता दिवस को लेकर बैठक संपन्न हुआ। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल के संबोधित हॉल में एसडीओ मोहम्मद जफर आलम के अध्यक्षता में बैठक की गई है। बैठक को संबोधित करते हुए श्री जफर ने कहा पटोरी के जननायक करपुरी स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। वहीँ अनुमंडल क्षेत्र के 10वीं व 12वीं की परीक्षा में टॉपर छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अनुमंडल क्षेत्र के बिहार दरोगा परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित करने की भी योजना बनाई जा रही है। 15 अगस्त के शुभ अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करने पर भी चर्चा किया गया है।इस मौके पर उपस्थित , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश अरुण, अग्निशमन दस्ता पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, पटोरी प्रखंड विकास पदाधिकारी शिव शंकर ,पटोरी अंचलाधिकारी विकास कुमार, अधिवक्ता सदानंद राय इत्यादि मौजूद थे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

शाहपुर पटोरी प्रखंड क्षेत्र के हरपुर सैदाबाद शराबी गंगा घाट पर गंगा नदी के जलस्तर में 24 घंटे के अंदर 30 सेंटीमीटर की वृद्धि होने का सूचना प्राप्त हुआ। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर में काफी वृद्धि दर्ज हुई है जिससे गंगा तट पर बसे लोगों की बेचैनियां बढ़ गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पटोरी अनुमंडल के विभिन्न पंचायतों में भाजपा का प्रवास कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया | प्रखण्ड के बघडा पंचायत में मोदी सरकार की योजनाओं के लाभुकों की बैठक हुई जिसमें योजनाओं के लाभ लेने वालों से केन्द्रीय टीम के सदस्य राज्यसभा सदस्य कृष्ण पंवार एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अनिल सूद ने संवाद किया | उनसे फीडबैक लेने के साथ लाभ से वंचित लोगों की सुची भी प्राप्त की | दुसरी बैठक डुमरी उत्तरी पंचायत में हुई जिसमें अनुसुचित वर्ग के लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी भावनाओं को समझा | बैठक को मोहिउद्दीन नगर के जनप्रिय विधायक श्री राजेश कुमार सिंह ने भी संबोधित किया | उन्होंने केन्द्र की योजनाओं की विस्तृत जानकारी अपने संबोधन में दी | संचालन जितेंद्र चौहान ने किया | मौके पर पूर्व मुखिया डुमरी राजेश कुमार सिंह, मनोरंजन मोदीन, उदय चौधरी, रण्वीर राय, जगदेव राम, राजकुमार पाल, नरेंद्र प्रसाद राय, राणा रवि रंजन सिंह, चंदन पोद्दार, रवि सिंह, अजय पासवान, सुजीत कुमार सुमन, मनिष सिंह, बब्लू सिंह, विर बहादुर सिंह, चंदेश्वर पासवान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे |

शाहपुर पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के शिउरा पंचायत में पटोरी प्रखंड विकास पदाधिकारी शिव शंकर राय ने पंचायत क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास योजना का औचक निरीक्षण किया। समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड अंतर्गत पंचायत में हर घर नल जल ,गली नाली योजना, जन वितरण प्रणाली की दुकान सरकारी स्कूल इत्यादि का निरीक्षण किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शाहपुर पटोरी प्रखंड क्षेत्र के रामजानकी मठ धमौन परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा सम्मेलन संपन्न। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड अंतर्गत धमौन गांव स्थित श्री राम जानकी मठ परिसर योगेंद्र राय की अध्यक्षता में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी धमौन उत्तरी एवं दक्षिणी शाखा का सम्मेलन किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शाहपुर पटोरी प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में प्रखंड स्तरीय चाइल्ड लाइन सलाहकार समन्वय समिति की एक दिवसीय बैठक संपन्न। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी BDO के कार्यालय में चाइल्ड लाइन सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी शिव शंकर राय ने किया। इस कार्यक्रम का संचालन चाइल्ड लाइन परियोजना के पटोरी प्रखंड सबसेंटर के समन्वयक कौशल कुमार ने किया। इस मौके पर उपस्थित वाटिका सुमन, अंजू कुमारी ,दिनेश प्रसाद चौरसिया, रंजीत कुमार इत्यादि मौजूद रहे।

शाहपुर पटोरी प्रखंड के ग्राम प्लेश भवन में नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड के ग्राम प्लेस भवन परिसर में नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।