शाहपुर पटोरी प्रखंड ग्राम प्लेश भवन परिसर में पंचायत के मुखिया का पंचायत उन्मुखीकरण कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन भी प्रशिक्षण जारी रहा जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी में चल रही नवनिर्वाचित मुखिया का प्रशिक्षण के दूसरे दिन भी मास्टर ट्रेनर आलोक कुमार द्वारा प्रशिक्षण दी जा रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शाहपुर पटोरी. नगर के स्थानीय प्राथमिक शिक्षक शिक्षा कॉलेज के सभागार में स्पीक मैके द्वारा सितार वादन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अनुमंडलीय अस्पताल के सामने टीचर ट्रेनिंग कॉलेज शाहपुर पटोरी परिसर में आदर्श कला मंच पटोरी के सौजन्य से पंडित कुशल दास का सितारा वादन रहा। इनके साथ तबले पर पंडित मिथिलेश झा ने संगत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के पटोरी प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अमित कुमार ने शिव कुमार ठाकुर से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना पाने के लिए कई बार गया पर अब तक उसका लाभ नहीं मिला है।कहीं न कहीं गैस एजेंसी के लापरवाही के कारण लाभार्थी को सही से लाभ नहीं मिल पाया है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शाहपुर पटोरी प्रखंड क्षेत्र के शिवरा गांव के रहने वाले हैं कुंदन कुमार ठाकुर ने स्पष्ट रूप से कहा कि आए दिन गैस की कीमत में बढ़ोतरी के कारण मैं प्रतिमा गैस सिलेंडर रिफिल नहीं करवा पा रहा हूं उन्होंने यह भी कहा कि पहले तो गैस खरीदने पर खाता में सब्सिडी भी आता था आज सब्सिडी भी भारत सरकार द्वारा रोक दी गई है जिससे मैं और मेरे परिवार के लोग जलावन पर खाना बनाने को मजबूर हैं।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के शाहपुर पटोरी प्रखंड क्षेत्र से मोबाइल वाणी संवाददाता अमित कुमार ने परशुराम कुमार नामक से साक्षात्कार लिया जिसमे युवक से बिहार सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट नल जल योजना के बारे में मैं विस्तार से बातचीत की उन्होंने साफ-साफ कहा कि नल जल योजना का लाभ मिलता है बसर्ते पानी शुद्ध नहीं रहने के कारण हमें तो चापाकल का ही सहारा लेना पड़ता है.
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के पटोरी प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अमित कुमार ने अमन कुमार से जानकारी दी कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हमें निशुल्क गैस सिलेंडर और चूल्हा दिया गया था। आज के समय में महंगाई की मार के कारण वो प्रतिमा गैस सिलेंडर नहीं उठा पा रहे हैं और जलावन पर खाना बनाने को मजबूर हैं। खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के से मोबाइल वाणी संवाददाता अमित कुमार ने ग्रामीण से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की उनका खुद का सैलून है। वे कोरोना के दो टीका ले चुके हैं। उन्होंने बताया की अगर उनके घर के आस पास कोई संकरित हो जाये तो वे दुरी बना के रखेंगे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के लोगों ने अचानक सुबह 8:00 बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किए हैं। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह 8:00 बजे के करीब अचानक लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं। हालांकि भूकंप की वजह से फिलहाल किसी भी तरह से नुकसान की कोई खबर नहीं है। हालांकि सुबह से ही सोशल मीडिया पर भी पटोरी अनुमंडल सहित बिहार के कई जिला में भूकंप के झटके महसूस करने की खबरें चल रही है बताते चलें कि रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.5 है।
शाहपुर पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के राजपुर जोनापुर गांव में प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर विचार संगोष्ठी का हुआ आयोजन। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के राजपुर जोनापुर गांव में वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार हरि नारायण हरि सिंह के आवासीय परिसर में प्रेमचंद जयंती के अवसर पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। प्रसिद्ध गीतकार ईश्वर करुण ने अध्यक्षता की जबकि युवा साहित्यकार मुकेश कुमार मृदुल ने संचालन का दायित्व निभाया । प्रेमचंद की प्रासंगिता को रेखांकित करते हुए प्रो हरि ने कहा कि हालांकि प्रेमचंद के जमाने से अबतक के सफर में बहुत कुछ परिवर्तित हो चुका है ,किन्तु अमीरी-गरीबी वाली मूल समस्या अभी भी बरकरार है। बढ़ते औद्योगिकीकरण के साथ-साथ पुरानी महाजनी सभ्यता की जगह सर्वग्रासी नव पूंजीवादी सभ्यता ने ले लिया है और समस्याएँ जस की तस बरकरार हैं सो आज भी प्रेमचंद प्रासंगिक हैं।वही मुकेश मृदुल ने कहा कि प्रेमचंद के बिना अगले सौ वर्षों तक हिन्दी का इतिहास लिखा ही नहीं जा सकता। बाद में कवियों ने काव्यपाठ भी किया। मौके पर पूर्व मुखिया चन्द्रभूषण सिंह, सिद्धार्थ शंकर , सुधांशु चौहान, अक्षय कार्यी,राकेश कुमार साह , श्रुति , शिवानी , काजल, रेशमी आदि थे।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के पटोरी प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अमित कुमार ने विकास कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की वो कोरोना टीका का दोनों डोज ले चुके हैं। लेकिन बूस्टर डोज नहीं लिया है। क्योंकि कितने अंतराल में बूस्टर टीका लेना चाहिए उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा की कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वो लोगों से दूरी बना कर रखते हैं
