गस्ती के दौरान पटोरी पुलिस ने 6 युवकों प्रखंड मुख्यालय के नजदीक से गिरफ्तार मेडिकल के बाद 5 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय के निकट के छह युवकों पटोरी पुलिस ने संदिग्ध हालत में पकड़ कर मेडिकल जाँच के लिए पटोरी अनुमंडल अस्पताल लाया। बताया जाता है कि पांच युवक को मेडिकल के दौरान शराब सेवन की पुष्टि की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शाहपुर पटोरी प्रखंड अंतर्गत जोरपुरा गांव में एक ग्रामीण चिकित्सक को सर्पदंश से घायल हो गए हैं उनका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड अंतर्गत जोरपुरा गांव के रहने वाले ग्रामीण चिकित्सक पंकज कुमार चौधरी घर के निकट से रामायण गोष्टी देख कर घर वापस लौट रहे थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शाहपुर पटोरी थाना परिसर में हर शनिवार की तरह इस शनिवार को भी जनता दरबार का आयोजन किया गया जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटवारी थाना परिसर में भूमि विवाद निपटारा को लेकर अंचलाधिकारी विकास कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया
शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के तारा गांव से एलटीएफ संख्या 9 ने गुप्त सूचना के आधार पर 1 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के तरा गांव शराब की धंधा के बारे में पटोरी थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिला था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शाहपुर पटोरी अनुमण्डल क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जल स्तर में पिछले 24 घंटे के अंदर 15 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज हुआ है । जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमण्डल क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर में एक बार फिर से वृद्धि दर्ज की गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शाहपुर पटोरी प्रखंड क्षेत्र के अमदीपुर गंगा घाट पर एक बार फिर से जल स्तर में वृद्धि दर्ज की हैं। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर में एक बार फिर से वृद्धि दर्ज की गई है। जानकारी देते हुए बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के कनीय अभियंता जितेश रंजन ने कहा कि बुधवार सुबह 6:00 बजे के रिपोर्ट के अनुसार गंगा का जलस्तर 41.97 मीटर है फिलहाल जलस्तर बढ़ोतरी की ओर है। वहीं मंगलवार की बात करें तो गंगा नदी का जलस्तर 41.90 मीटर था । यानी 24 घंटे के अंदर गंगा नदी का जलस्तर 7 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। इसी स्थल पर गंगा नदी का जलस्तर 45.50 मीटर पूरा होने पर खतरा का निशान अस्पष्ट होता है।
शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के शिउरा पंचायत के वार्ड संख्या 13 पोखर हॉट के निकट एक किराना दुकान से ALTF 9 गुप्त सूचना के आधार पर 1 लीटर देसी शराब बरामद किया है. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के शिउरा पेठिया के निकट ALTF प्रभारी दीपक कुमार एवं छोटे लाल पासवान के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गई तो 1 लीटर देसी शराब बरामद हुआ शराब कारोबारी पुलिस की गाड़ी देख फरार हो गए. किराना दुकान संचालक सह शराब कारोबारी का पहचान लखविंदर राय के रूप में किया गया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शाहपुर पटोरी प्रखंड कार्यालय परिसर में मत्स्य जीवी सहयोग समिति का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड कार्यालय परिसर में मत्स्य जीवी सहयोग समिति का मतदान आरो प्रखंड विकास पदाधिकारी शिव शंकर राय के देखरेख में संपन्न हुआ है. कुल 379 मतदाताओं में से 233 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति का चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
शाहपुर पटोरी। स्थानीय अनुमंडल कार्यालय मे सोमवार को भूमि उप समाहर्ता पद पर संजीव कुमार चौधरी को एसडीओ मो जफर आलम ने पदभार ग्रहण कराया। बताया जाता है कि पिछले 5 वर्षों से भूमि उप समाहर्ता का कार्य प्रभार में ही चल रहा था। डीसीएलआर पद पर योगदान देने से कार्य के निष्पादन में तेजी आएगी। मौके पर अनुमंडल के दर्जनों कर्मी मौजूद थे।
