पटोरी। प्रखंड क्षेत्र के चाकसाहो बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। समस्त ग्रामवासी के देखरेख में अनुष्ठान से यहां भक्तिमय माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के चकसाहो पंचायत अंतर्गत चकसाहो बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में आगामी सावन के प्रथम सोमवार को जलाभिषेक से पहले वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक अनुष्ठान कार्यक्रम किया गया है। इस मौके पर दीपक सिन्हा सुनेलाल ठाकुर इत्यादि ग्रामवासी मौजूद थे।
शाहपुर पटोरी प्रखंड क्षेत्र के सिरदील गांव में रामदुलारी साहित्यकार मंडल के तत्वाधान में पावस महोत्सव के शुभ अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का अध्यक्षता बैजनाथ पंडित वही संचालन द्वारिका राय सुबोध ने किया। मुख्य अतिथि के रुप में शैलेंद्र त्यागी विशिष्ट अतिथि के हरिनारायण सिंह हरि रहे। स्वागत भाषण करते हुए द्वारिका सुबोध ने कहा कि जुलाई महीने में उत्पन्न एवं दिवंगत हुए साहित्यकारों एवं महापुरुषों की याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वक्ताओं द्वारा पावस के महत्व बारे में विस्तार से प्रकाश डाले हैं।साहित्यकार हरि नारायण हरि सिंह ने ने आओ कारे बादरा, धरती रही पुकार तन मन प्यासे रो रहे फिर कैसा सिंगार विषय पर कविता सुनाई
शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के चांदपुर धामौन गांव से शराब मामले में संलिप्त प्राथमिकी दर्ज अभियुक्त को पटोरी पुलिस शनिवार रात्रि को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दी है। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के चांदपुर धामौन गांव से गुप्त सूचना के आधार पर पटोरी ALTF प्रभारी छोटे लाल पासवान ने पटोरी थाना कांड संख्या 228/21के मुख्य आरोपी चाँद पुर धामौन गांव निवासी स्वर्गीय तीरथ राय के पुत्र राम सुरेश राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है उक्त आशय की जानकारी थाना अध्यक्ष संदीप पाल ने दी.
शाहपुर पटोरी स्थानीय एएनडी कॉलेज के प्रांगण में विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संगोष्ठी कार्यक्रम संपन्न हुआ। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के आचार्य नरेंद्र देव महाविद्यालय पटोरी के प्रधानाचार्य डॉ जयशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में पर्यावरण संकट और बढ़ती जनसंख्या विषय पर संगोष्ठी की किया गया है। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी पूर्णिमा सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पर्यावरण सेवी विशिष्ट विशिष्ट रहे। इस मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल पदाधिकारी डॉ लक्षण यादव सहित दर्जनों की संख्या में शिक्षक व स्वयंसेवक मौजूद थे।
शाहपुर पटोरी प्रखंड क्षेत्र के हवासपुर गांव में आंधी के साथ आई हल्की बारिश होने से भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। समस्तीपुर - पटोरी मुख्य मार्ग हवासपुर गांव के समीप पेड़ टूट कर गिर जाने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। वन विभाग के कर्मी नजर नहीं आए। स्थानीय लोगों ने सड़क पर गिरे पेड़ की टहनी काटकर हटाने के कोशिश में लगे हुए।
शाहपुर पटोरी प्रखंड क्षेत्र में पिछले 10 दिनों से लगातार बारिश नहीं हो रही थी जिससे लोगों की गर्मी से बेचैनी बढ़ गई थी हल्की धूप के वक्त ही बारिश ने लोगों की गर्मी से राहत दिला दी है । यह मामला रुपौली, अरैया, अदलपुर, शिउरा इत्यादि गांव की है।
वो कहते हैं न इंसान का मेहनत उसे किसी भी मुकाम पर पंहुचा सकता है. इसी कहावत को चरितार्थ कर दिखया समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के चकसलेम गांव के रहने वाले रहने वाले अविनाश कुमार ने। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के चकस्लैम गांव के रहने वाले हैं पंचायत समिति सदस्य राजेश पासवान एवं फुल कुमारी देवी के पुत्र अविनाश कुमार ने बिहार दरोगा की फाइनल परीक्षा में सफलता हासिल की है जिससे उनके परिवार सहित पूरे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर हैं बधाई देने वाले की सोशल मीडिया के जरिए तांता लगा हुआ है।
शाहपुर पटोरी स्थानीय अनुमंडल अस्पताल को विशेष तोहफा मिला है जिससे स्वास्थ्य कर्मी में हर्ष व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल अस्पताल को समस्तीपुर सदर अस्पताल द्वारा आधुनिक सेवा से लैस एंबुलेंस उपलब्ध कराया गया है जिससे पूरे स्वास्थ्य कर्मी में खुशी की लहर दौड़ गई है। खराब एंबुलेंस के कारण क्षेत्र के मरीजों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता था। उनके लिए भी एक बड़ी तोफा बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग ने दी है।
शाहपुर पटोरी पूरे अनुमंडल क्षेत्र में बड़े हर्ष उल्लास के साथ हर साल की भांति इस साल भी कुर्बानी का त्यौहार मनाया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के शिउरा मजार सहित दर्जनों मजार पर नमाज अदा की गई है। साथियों बता दूं कि कुर्बानी का त्यौहार ईद-उल-अजहा बड़ी हर्ष के साथ मनाया जा रहा है कोरोना की पाबंदियां न होने के कारण लोगो ने सामूहिक रूप से नवाज अता की है।
कुर्बानी का त्योहार बकरीद को शांतिपूर्ण-सौहार्द भरे वातावरण में मनाए जाने को लेकर पटोरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना परिसर में शुक्रवार को बकरीद त्योहार को लेकर संदीप पाल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से कई पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि व शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे. मौके पर भाईचारे के साथ बकरीद पर्व मनाने पर चर्चा की गई. शांति समिति के सदस्यों को बकरीद में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई. वही अपने संबोधन में थानाध्यक्ष संदीप पाल ने कहां की बकरीद को लेकर सभी चौक-चौराहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया है। असामाजिक प्रवृत्ति के लोगों पर पैनी नजर रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि किसी प्रकार की सूचना मिले तो आप थाना को अवश्य सूचित करें। मौके पर सदानंद राय, संजय राम , कौशल किशोर ,जितेश कुमार, ब्रजेश नरायन इत्यादि मौजूद थे।
