शाहपुर पटोरी अनुमंडल क्षेत्र गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर में 24 घंटे के अंदर 10 सेंटीमीटर की कमी देखा गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड से गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर में आए दिन मामूली कमी देखा गया है उक्त आशय की जानकारी बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कनीय अभियंता ने दी

जीविका परियोजना अंतर्गत पटोरी प्रखंड के साथी जीविका संकुल के द्वारा समूह के सदस्यों के बीच मुर्गा के चूजो का वितरण किया गया है। अधिक जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें या समस्तीपुर मोबाइल वाणी के मोबाइल नंबर 09266652333 पर मिस्ड कॉल कर पूरी जानकारी सुने।

Transcript Unavailable.

पटोरी में अपराधी ने अधेर को मारी गोली हुई मौत फोटो-अधेर की मौत पर बिलखते परिजन प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर समस्तीपुर जिला के पटोरी थाना अंतर्गत उत्तरी धमौन पंचायत के सिंधिया व खेमा चौरी इलाका में जेसीबी से मिट्टी कटवा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात अपराधी ने गोलियों से भून दिया घायल अवस्था में एक व्यक्ति को इलाज हेतु ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक अघेर की पहचान उत्तरी घमौन निवासी कामेश्वर राय के 50 वर्षीय पुत्र उदय शंकर राय के रूप में की गई है। हत्या के उपरांत मृतक के परिजनों ने अपने समर्थकों के साथ पटोरी शहर के मुख्य सड़क को कई जगहों पर जाम कर दिया एवं अपराधियों को पकड़ने हेतु पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाया । अनुमंडल अधिकारी मोहम्मद जफर आलम के नेतृत्व में स्थानीय थाने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, के साथ अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों की बैठक के बाद स्थिति को नियंत्रण में किया जा सका तदुपरांत परिजनों को समझा-बुझाकर अग्रेतर कार्रवाई हेतु शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया।

अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों को समाज के मुख्यधारा में जोड़ने हेतु शिक्षित करने के उद्देश्य से शिक्षा ग्रहण करने के दौरान सहूलियत देने के मद्देनजर गुलाब बूबना उच्च विद्यालय के बगल में सरकार द्वारा बनाए गए वर्षों से सरकारी कार्यालय के तौर पर अतिक्रमित कल्याण छात्रावास को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार ने पूर्व में दिए आवेदन ए आई एस ऐफ के पत्रांक 2 दिनांक 6 जनवरी 2022 एवं 15 फरवरी 2022 को आयोजित भूख हड़ताल के आलोक में आश्वासन के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह को अपना ज्ञापन सौंपा है।

पटोरी थाना की एएलटीएस टीम ने चकसलेम गांव में छापेमारी कर शराब के नशे में चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन युवकों के पास से शराब की भरी व खाली बोतल के अलावा दो बाइक बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ कर सभी युवकों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया। इस संबंध में पटोरी थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि अवैध शराब की खरीद-बिक्री एवं उपयोग पर नियंत्रण के लिए गठित एएलटीएस टीम के एएसआई रामअवधेश सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल प्रीतम कुमार, गृहरक्षक अशोक कुमार ठाकुर, कामेश्वर राय, रामजतन राय, ब्रह्मदेव सहनी, ललित नारायण ठाकुर, विमल राय शुक्रवार देर शाम अपनी ड्यूटी पर निकले थे। उसी दौरान एएसआई रामअवधेश सिंह को गुप्त सूचना मिली कि चकसलेम गाछी के समीप पक्की सड़क पर छोटा पुलिया के पास दो बाइक खड़ी है और चार युवक नशे में गिरे हुए हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मोहिउद्दीन नगर अनुमंडल के पटोरी प्रखंड अंतर्गत रुपौली पंचायत में भारतीय सेना के जवान मोहन कुमार के मृत्यु पर स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह जवान के अंतिम शव यात्रा में शामिल हुए एवं माधवपुर से गंगा घाट तक आए एवं उनकेपार्थिव शरीर पर पुष्प माला अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं दूसरी ओर रूपौली पंचायत में जहरीली शराब पीने से संदिग्ध अवस्था में हुई चारों मृतकों के परिजनों से मिलकर विधायक ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में हुए उनके साथ हैं एवं हर संभव मदद करने का भी आश्वासन उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को दिया। मौके पर अनुमंडल अधिकारी पटोरी मोहम्मद जफर आलम, डीएसपी हेडक्वार्टर अमित कुमार, ग्रामीण विनय कुमार मनोहर राय संतोष राय आदि मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

एक ओर जहां महिलाओं और देश की बेटियों ने विश्व स्तर पर भारत का नाम रौशन किया है वहीं पटोरी की बेटी रेखा ने पूरे क्षेत्र का नाम रौशन किया है। रेखा कुमारी का चयन बिहार के अंडर- 19 महिला क्रिकेट टीम के चयन शिविर के लिए किया गया है। पटना में आयोजित इस चयन शिविर में 15 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो बिहार अंडर-19 की टीम होगी।रेखा ने यह सफलता अपने मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हासिल की है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पटोरी एसडीओ ने किया मोहिउद्दीननगर में बूथों का निरीक्षण

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से संजय कुमार बबलू मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि समस्तीपुर जिला के अंतर्गत पटोरी अनुमंडल/प्रखंड के जोड़पुरा पंचयात के वार्ड नंबर 10 का मुख्य सड़क के पहुच पथ का बुरा हाल है। जिस रास्ते से आमजन पैदल एक कदम नही बढ़ा सकते है।जबकि ज्ञात हो कि यहां के लोगों ने अपनी निजी जमीन सड़क हेतु लगभग 6 वर्ष पहले समस्तीपुर रजिस्टार के यहाँ से राज्यपाल के नाम सड़क हेतु लिख दिया था।प्रशासनिक अधिकारियों , जनप्रतिनिधियों के उदासीनता एवम यहाँ के कुछ नापाक बाशिन्दों के चलते रोड आज तक नही बना है