बिष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरांय में पक्की सड़क निर्माण के लिए NH2 से नावाबांध से इस्लामपुर तक जाने वाला मार्ग को NH2 से जोड़ने के लिए बगोदर विधायक विनोद सिंह ने व विधायक प्रतिनिधि शेख तैयब ने हजारीबाग उपायुक्त से मिलकर सड़क काम जल्द शुरू करवाने के लिए पत्र के माध्यम से ध्यान आकर्षित करवाएं मालूम हो कि बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.इस सड़क के बन जाने से लगभग 5000 से अधिक आबादी वाले गांव जुड़ जाएंगे जल्द काम शुरू होने की जानकारी दिए जाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल कलाम व विधायक प्रतिनिधि शेख तैयब को ग्रामीणों ने धन्यवाद दिया है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिष्णुगढ़ पुलिस ने बीते दिन के अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे चार आरोपियों को हजारीबाग जेल भेज दिया गया है.जिसमें थाना कांड संख्या 128/ 2010 के निजाम अंसारी पिता शकूर अंसारी नवादा निवासी को अधिनियम की धारा 414/ 120 बी 33 वन अधिनियम के तहत एवं दूसरा आरोपी शंकर प्रजापति पिता जय लाल प्रजापति रमुआ निवासी हैं थाना कांड संख्या 197 /2020 के धारा 341,323 , 314 379 , 354 के तहत मामला दर्ज था . तिसरा मामला संतोष मंडल पिता विश्वनाथ मंडल तथा चौथा आरोपी टाटीझरीया थाना कांड संख्या 19/2003 के तहत मामला दर्ज था.पुलिस ने पकड़ हजारीबाग सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

विष्णुगढ़ प्रखंड के टेकलाल महतो डिग्री कॉलेज प्रबंधन कमेटी को लेकर कॉलेज परिसर में बैठक किया गया मालूम हो कि पूर्व कमेटी अध्यक्ष चमन राम प्रजापति के निधन हो जाने के कारण पूर्व की कमेटी भंग हो गई है बुधवार को हुई बैठक में भूमि दाताओं कॉलेज के शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारियों ग्रामीणों बुद्धिजीवियों के मौजूदगी में बैठक असफल रहा ज्ञात हो कि विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज के प्राचार्य रामचंद्र राम व कॉलेज सचिव मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल अनुपस्थित रहने के कारण परिणाम बेनतीजा निकला टेकलाल महतो डिग्री कॉलेज कागजी प्रक्रिया पूर्ण रहने से विश्वविद्यालय से अनुमति नहीं मिल पाई है.बैठक की अध्यक्षता रामेश्वर सिंह ने किए बैठक में पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन प्रसाद तिवारी महतो वरुण कुमार प्रभु विश्वकर्मा अनिल महतो संजय प्रसाद विनोद कुमार सिंह महेंद्र नारायण सिंह अजय मंडल रामचंद्र यादव समेत कई लोग मौजूद थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

हजारीबाग झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी महताब हुसैन ने बीते दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से औपचारिक मुलाकात कर विष्णुगढ़ प्रखंड के दो महत्वपूर्ण कार्य के लिए मांग पत्र सौंपा जिसमें किसानों मजदूरों व रोजगार सृजन को देखते हुए बनासो कोनार नहर सिंचाई परियोजना का आधा अधूरा कार्य को पूरा करने तथा पानी छोड़ने व प्रस्तावित आईटीआई कॉलेज जल्द काम शुरू करने की मांग किया गया जिसमें शिक्षा के लिए स्थानीय युवाओं को बड़े शहरों का रुख नहीं करनी होगी तथा अभिभावक का मोटी रकम बचत होगी वही कोनार नहर सिंचाई परियोजना का आधा अधूरा कार्य पूरा होने से पूरे क्षेत्र में पानी छोड़ने से सिंचाई की व्यवस्था बहाल होगी जिससे रोजगार में बढ़ोतरी होगी और कुछ हद तक पलायन में नियंत्रण हो सके। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिष्णुगढ़ पंचायत भवन में सोमवार को नेहरू युवा केंद्र के तत्वधान में प्रखंड स्तरीय युवा मंडल विकास सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया.जिसमें देश की युवा शक्ति के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया .युवा मंडल बनाने के उद्देश्य वह उनसे गांव समाज में मिलने वाले लाभ के बारे में चर्चा किया गया.साथ ही स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए युवा सप्ताह मनाए.नेहरू युवा केंद्र के सदस्य सह सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश के रीड है युवा चाहे तो कोई भी अच्छे सोच से देश को तरक्की की राह में ले जा सकता है.युवा मंडल एक ऐसा समूह है जो 101 प्रकार के कार्य कर सकते हैं तथा देश के एकता के सूत्र में बांधे रहने के लिए महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं .कार्यक्रम में चेडरा बिष्णुगढ़ नावाडीह भांडेरी खरना अलपिटो बनासो गोविंदपुर टांडा बकसपूरा नवादा बेडा हरियारा समेत अन्य पंचायत के युवा मंडल सदस्यों ने भाग लिया इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद संत रविदास क्लब बिष्णुगढ़ डीएमटी क्लब के अध्यक्ष संदीप कुमार कसेरा अमर ज्योति क्लब के अध्यक्ष किशोर कुमार भुनेश्वर राम पूर्व नेहरु युवा केंद्र के सदस्य रोहित राम सचिन विकास कुमार मनीष कुमार देवकरण कृष कुमार मुकेश कुमार विनय कुमार रवि कुमार नरेश सोरेन समेत बड़ी संख्या में नेहरू युवा केंद्र युवा मंडल के सदस्य मौजूद थे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिष्णुगढ़ प्रखंड उप प्रमुख सुशील मंडल ने करगालो अचलजामो सिरैय पंचायत में गरीब असहाय 40 लोगों के बीच कंबल वितरण किए.मौके पर पंचायत समिति सदस्य रंभा देवी केदार प्रसाद त्रिवेणी प्रसाद ओम प्रकाश महतो समेत कई लोग मौजूद थे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिष्णुगढ़ प्रखंड पूर्वी क्षेत्र के नागी सिधवाटांड में रविवार को मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने 63 केवी ट्रांसफॉर्मर का उद्घघाटन फीता काटकर किए.इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चहुमुखी विकास करना ही मेरा लक्ष्य है मालूम हो बीते कई दिनों से ट्रांसफार्मर खराब था इसकी जानकारी थानेश्वर महतो एवं गिरीश महतो व ग्रामीणों ने विधायक से इस समस्या का अवगत करवाएं अति शीघ्र बिजली विभाग के द्वारा ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया.मौके पर पश्चिमी भाजपा मंडल किशोर कुमार मंडल हीरामन महतो कालेश्वर महतो निरंजन महतो हेमलाल महतो समेत कई लोग मौजूद थे

राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान को लेकर शनिवार को प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में विष्णुगढ़ चेडरा बेड़ाहरियारा में निधि संग्रह के लिए बैठक किया गया | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

झारखंड मुक्ति मोर्चा विष्णुगढ़ ईकाई के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजू श्रीवास्तव ने विष्णुगढ़ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर की नियमित सेवा की बहाल के लिए उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद को पत्र के माध्यम से इस समस्या से अवगत कराए.मालूम हो कि महिला डॉक्टर नहीं रहने से आए दिन महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है 24 पंचायत के तकरीबन डेढ़ लाख की आबादी में प्रतिदिन सुदूरवर्ती क्षेत्र सहित विष्णुगढ़ से 5-10 की संख्या में प्रसव के लिए प्रतिदिन आते हैं.लेकिन ए एन एम दाई के सहारे महिलाओं का प्रसव कराया जाता है .जिससे जच्चा बच्चा का खतरा बना हुआ रहता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस अभियान की शुरुआत किए | शनिवार को दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान की शुरुआत बिष्णुगढ़ चिकित्सा पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह व अन्य स्वास्थ्य कर्मी ने कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण लगाकर बिष्णुगढ़ प्रखंड में इसकी शुरुआत किया गया | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।